यशवंत सिन्हा का जीवन परिचय, राजनेता, जन्म, उम्र, परिवार, नेट वर्थ, राजनितिक करियर, राजनितिक दल, बेटा, वाइफ, धर्म, जाति, भाई, शिक्षा, किताब, ट्विटर, इंस्टाग्राम [ Yashwant Sinha Biography In Hindi] (Politician, Birth, Age, Family, Net Worth, Political Career, Political Party, Son, Wife, Religion, Caste, Brother, Education, Book, Twitter, Instagram)
यशवंत सिन्हा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता और तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे है। इनका जन्म 6 नवम्बर 1937 को बिहार के पटना में हुआ। वे भारत के पूर्व वित्त मंत्री रहने के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। विपक्ष ने उन्हें 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। इनके सामने राष्ट्रपति पद की एक और दावेदार महिला द्रौपदी मुर्मू हैं, जो झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता है।
उन्होंने यह कहते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया कि वे 2009 के आम चुनावों में हार के पश्चात् पार्टी द्वारा की गई कार्रवाई से असंतुष्ट थे। यशवंत सिन्हा पढ़ने, बागवानी और लोगों से मिलने तथा अन्य क्षेत्रों में दिलचस्पी रखते हैं। वे व्यापक रूप से देश-दुनिया में घूमे हुए हैं और कई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों की अगुवाई कर चुके हैं। उन्होंने देश की ओर से कई वार्ताओं एवं आदान-प्रदान में एहम भूमिका निभाई।
यशवंत सिन्हा का जीवन परिचय
(Yashwant Sinha Biography In Hindi)
नाम (Name) | यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) |
जन्म (Birth) | 6 नवम्बर 1937 |
जन्म स्थान (Birth Place) | पटना, ब्रिटिश भारत (वर्तमान बिहार), भारत |
गृह नगर (Home Town) | पटना, बिहार, भारत |
उम्र (Age) | 84 वर्ष |
पेशा (Profession) | सार्वजनिक व राजनीतिक अधिकारी |
राजनीतिक पार्टी (Political Party) | भारतीय जनता पार्टी (भूतपूर्व) तृणमूल कांग्रेस (वर्तमान) |
हाइट (Height) | 5 फुट, 8 इंच |
वेट (Weight) | 75 KG |
कॉलेज (College) | पटना विश्वविद्यालय |
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) | राजनीति विज्ञान में M.A |
यशवंत सिन्हा IAS (Yashwant Sinha IAS) | 1960-1984 (बिहार केडर) |
हॉबी (Hobby) | बागवानी, पढ़ना, लेखन, यात्रा |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Caste) | कायस्थ: |
नागरिकता (Nationality) | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विवाहित |
यशवंत सिन्हा का परिवार (Yashwant Sinha family)
पिता (Father) | विपिन बिहारी शरण |
माता (Mother) | धन्ना देवी |
वाइफ (Wife) | नीलिमा सिन्हा (लेखक) |
बेटा (Son) | जयंत सिन्हा (राजनीतिज्ञ) सुमंत सिन्हा (व्यवसाई) |
बेटी (Daughter) | शर्मिला (लेखक) |
यशवंत सिन्हा की शिक्षा (Yashwant Sinha’s Education)
यशवंत सिन्हा बिहार, पटना के एक चित्रगुप्तवंशी कायस्थ परिवार मे जन्मे और शिक्षित हुए। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना से प्राप्त की। 1958 में राजनीति शास्त्र में अपनी M.A (स्नातकोत्तर) डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में 1960 तक इसी विषय की शिक्षा दी।
(Presidential Election 2022 Candidates)
राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मतदान 18 जुलाई को होना है और 21 जुलाई को मतगणना होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून तक है। यशवंत सिन्हा और झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है।
यशवंत सिन्हा नेटवर्थ (Yashwant Sinha Net Worth)
यशवंत सिन्हा की कमाई 1-5 मिलियन डॉलर के लगभग है और इनकी नेटवर्थ 2014 में 3 करोड़ रुपये थी। 2022 में इनकी नेटवर्थ 3 करोड से भी ज्यादा है।
यशवंत सिन्हा सोशल मीडिया (Yashwant Sinha Social Media)
– | |
Click Here |
यशवंत सिन्हा का करियर (Yashwant Sinha Career)
यशवंत सिन्हा 1960 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सेवा में 24 से अधिक वर्ष तक रहे। 4 वर्षों तक उन्होंने सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट और जिला मजिस्ट्रेट के रूप में सेवा की। बिहार सरकार के वित्त मंत्रालय में 2 वर्षों तक अवर सचिव तथा उप सचिव रहने के बाद उन्होंने भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव के रूप में कार्य किया।
1971 से 1973 के बीच उन्होंने (बॉन) जर्मनी के भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव (वाणिज्यिक) के रूप में कार्य किया था। इसके बाद उन्होंने 1973 से 1974 के बीच फ्रैंकफर्ट में भारत के कौंसुल जनरल के रूप में काम किया। इस क्षेत्र में लगभग 7 वर्ष काम करने के बाद उन्होंने विदेशी व्यापार और यूरोपीय आर्थिक समुदाय के साथ भारत के संबंधों के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया।
उन्होंने बिहार सरकार के औद्योगिक आधारभूत सुविधाओं के विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर) तथा भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय में काम किया। जहां वे विदेशी औद्योगिक सहयोग, प्रौद्योगिकी के आयात, बौद्धिक संपदा अधिकारों और औद्योगिक स्वीकृति के मामलों के लिए जिम्मेदार थे। 1980 से 1984 के बीच भारत सरकार के थल परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में सड़क परिवहन, बंदरगाह और जहाजरानी (शिपिंग) उनके प्रमुख दायित्वों में शामिल थे।
यशवंत सिन्हा का राजनीतिक करियर (Yashwant Sinha Political Career)
यशवंत सिन्हा ने 1984 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया और जनता पार्टी के सदस्य के रूप में राजनीति से जुड़ गए। 1986 में उनको पार्टी का अखिल भारतीय महासचिव नियुक्त किया गया और 1988 में उन्हें राज्य सभा का सदस्य चुना गया।1989 में जनता दल के गठन होने के बाद उनको पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।
उन्होंने चन्द्र शेखर के मंत्रिमंडल में नवंबर 1990 से जून 1991 तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। 1996 में वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। 1998 में उनको वित्त मंत्री नियुक्त किया गया। उस दिन से लेकर 22 मई 2004 तक संसदीय चुनावों के बाद नई सरकार के गठन तक वे विदेश मंत्री रहे।
उन्होंने भारतीय संसद के निचले सदन लोक सभा में बिहार (झारखंड) के हजारीबाग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन 2004 के चुनाव में हजारीबाग सीट से यशवंत सिन्हा की हार को एक घटना माना जाता है। उन्होंने 2005 में फिर से संसद में प्रवेश किया। 13 जून 2009 को उन्होंने भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
यशवंत सिन्हा ”ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस”
(Yashwant Sinha TMC)
13 मार्च 2021 को सिन्हा ”ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस” में शामिल होकर दोबारा राजनीति में आ गए। TMC में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया। TMC में शामिल होने की वजह बताते हुए सिन्हा कहते है ”देश दोराहे पर खड़ा है, हम जिन मूल्यों पर भरोसा करते हैं, वे खतरे में हैं, न्यायपालिका समेत सभी संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है, यह पूरे देश के लिए एक अहम लड़ाई है, यह कोई राजनीतिक लड़ाई नहीं है बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।”
यशवंत सिन्हा वित्त मंत्री के रूप में
(Yashwant Sinha As Finance Minister)
सिन्हा 1 जुलाई 2002 तक वित्त मंत्री रहे उसके बाद विदेश मंत्री जसवंत सिंह के साथ उनके पद की अदला-बदली कर दी गयी। अपने कार्यकाल के दौरान सिन्हा को अपनी सरकार की कुछ प्रमुख नीतिगत पहलों को वापस लेने के लिए बाध्य होना पड़ा था। जिसके लिए उनकी काफी आलोचना भी की गयी। इन्होंने अपने वित्त मंत्री के कार्यकाल में 7 बार बजट पेश किया है।
फिर भी सिन्हा को व्यापक रूप से कई प्रमुख सुधारों को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। जिनके फलस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था दृढ़तापूर्वक विकास पथ पर अग्रसर हुई है। इनके सुधारों में शामिल हैं – ”वास्तविक ब्याज दरों में कमी, ऋण भुगतान पर कर में छूट, दूरसंचार क्षेत्र को स्वतंत्र करना, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के लिए धन मुहैया करवाने में मदद और पेट्रोलियम उद्योग को नियंत्रण मुक्त करना”।
सिन्हा ऐसे पहले वित्त मंत्री के रूप में भी जाने जाते हैं, जिसने भारतीय बजट को स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे प्रस्तुत करने की 53 वर्ष पुरानी परंपरा को तोड़ा। यह प्रथा ब्रिटिश राज के ज़माने से चली आ रही थी। जिसमे भारतीय बजट को भारतीय संसद की सुविधा की बजाय ब्रिटिश संसद की सुविधानुसार पेश करने की कोशिश की जाती थी।
यशवंत सिन्हा पुरस्कार (Yashwant Sinha Award)
25 अप्रैल 2015 को फ्रांसीसी सरकार ने सिन्हा को सर्वोच्च फ्रांसीसी नागरिक पुरस्कार ”ऑफ़िसियर डे ला लेगियन डी’होनूर” (ऑफिसर ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर) से सम्मानित किया।
यशवंत सिन्हा किताब (Yashwant Sinha Book)
सिन्हा ने “कन्फेशंस ऑफ ए स्वदेशी रिफॉर्मर (एक स्वदेशी सुधारक के विचार)” नामक पुस्तक में वित्त मंत्री के रूप में अपने द्वारा बिताए गए वर्षों का विस्तृत ब्यौरा दिया है।
FAQ :
Q : यशवंत सिन्हा कौन है ?
ANS : एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता और तृणमूल कांग्रेस TMC के नेता है।
Q : यशवंत सिन्हा की उम्र कितनी है ?
ANS : 84 वर्ष
Q : यशवंत सिन्हा के बेटे का नाम क्या है ?
ANS : इनके दो बेटे हैं जयंत सिन्हा, जो राजनीतिज्ञ हैं और सुमंत सिन्हा एक व्यवसाई हैं।
Q : यशवंत सिन्हा की जाति क्या है ?
ANS : चित्रगुप्तवंशी कायस्थ
Q : यशवंत सिन्हा की वाइफ का नाम क्या है ?
ANS : नीलिमा सिन्हा (लेखक)
अन्य पोस्ट पढ़ें :