विनेश फोगाट का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, जाति, हस्बैंड |Vinesh Phogat Biography in Hindi

Social Share

विनेश फोगाट का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, जाति, हस्बैंड, भारतीय महिला रेसलर, सिस्टर्स, शादी [Vinesh Phogat Biography In Hindi] (Indian WrestlerMarriage, Husband, Sisters, Caste, Religion, Age, Height, Weight, Coach, Education )

विनेश फोगाट एक भारतीय महिला पहलवान है। ये राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेल दोनों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है, विनेश फोगाट पूर्व भारतीय पहलवान महावीर फोगाट की भतीजी हैं। इनके पिता की बचपन में ही हत्या हो जाने के कारण इनका पालन-पोषण इनके चाचा महावीर सिंह फोगाट और उनकी माता के द्वारा ही किया गया।

यह बचपन में टेनिस खेलना चाहती थी लेकिन घर पर कुश्ती का माहौल होने के कारण इन्होंने बाद में कुश्ती को ही अपना पेशा बना लिया , जिसके लिए इन्होंने बहुत मेहनत की और भारत को कई मेडल जिताये। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार , पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया है।

विनेश फोगाट हाल ही में तब सुर्खियों में आई जब टोक्यो ओलंपिक 2021 के क्वार्टर फाइनल में हार मिलने के बाद इन्हें अनुशासनहीनता के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ ( Wrestling Federation Of इंडिया ) ने अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया था।

Vinesh Phogat 2
Vinesh Phogat image credit : instagram

विनेश फोगाट का जीवन परिचय

नाम (Name)विनेश फोगाट (Vinesh Phogat)
जन्म (Birth)25 अगस्त 1994
जन्म स्थान (Birth Place)भिवाणी ( हरियाणा )
उम्र (Age)26 साल
पिता (Father’s Name)राजपाल फोगाट
माता (Mother’s Name)प्रेमलता फोगाट
भाई (Brother)हरविंदर सिंह
बहन (Sister)प्रियंका फोगाट
कद (Height)160 cm , 5 फिट 3 इंच
वजन (Weight)53 kg
कोच (Coach)महावीर सिंह फोगाट ( चाचा )
ओ पी यादव
वोलर अकोस
वर्ल्ड रैंकिंग (World Ranking)#1 ( 53 kg )
पेशा (Profession)फ्री स्टाइल कुश्ती ( रेसलर )
स्कूल (School)के सी एम सीनियर सेकंडरी स्कूल झोजु कलां हरियाणा
कॉलेज (College)एम डी यू रोहतक हरियाणा ( स्नातक )
शिक्षा (Education)स्नातक
वैवाहिक स्थिति
(Marital Status)
विवाहित
पति (Husband)सोमबीर राठी ( पहलवान )
मैरिज डेट 13 दिसंबर 2018
जाति (Caste)जाट
धर्म (Religion)हिंदू
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय

विनेश फोगाट का जन्म एवं परिवार (Vinesh Phogat Family)

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था इनके पिता का नाम राजपाल फोगाट था और माता का नाम प्रेमलता फोगाट है , इनके भाई हरविंदर सिंह और बहन प्रियंका फोगाट है। जब विनेश छोटी थी तभी इनके पिता का निधन हो गया था और इनके चाचा महावीर सिंह फोगाट ने ही इनका पालन पोषण करके इन्हें कुश्ती मैं भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया और कुश्ती के दांव पेच सिखाएं इनकी चचेरी बहनें गीता , ऋतु , संगीता और बबिता फोगाट सभी राष्ट्रीय स्तर की रेसलर है।

शिक्षा एवं करियर :

विनेश फोगाट जब छोटी थी तो उनके पिता गुजर गए और माता ने ही पालन पोषण किया और इसका प्रभाव उनकी शिक्षा पर भी पड़ा ,लेकिन इनके चाचा महावीर सिंह फोगाट ने इन्हें हरियाणा के झोजु कलां के (के.सी.एम सीनियर सेकेंडरी ) स्कूल में दाखिला करवाया और घर पर इन्हें कुश्ती भी सिखाई। इसके बाद इन्होंने ( एम.डी.यू. रोहतक हरियाणा के कॉलेज से स्नातक) की शिक्षा ग्रहण की ,उसके बाद इन्होंने कुश्ती में ही अपना भविष्य बनाने का मन बना लिया।

उसके बाद इन्होंने नई दिल्ली में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2013 में 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता तो उनके कैरियर की बेहतरीन शुरुआत हो गई। उसके बाद यह दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में 51 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत गई और भारत का नाम रोशन किया।

इन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक 2014 में हुए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में 48 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। इसके बाद दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में फिर से कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। उसके बाद रियो ओलंपिक 2016 में इन्हें दुर्भाग्यवश चोट लग गई और यह कुछ महीने के लिए खेलों से दूर हो गई लेकिन इन्होंने कुश्ती नहीं छोड़ी उसके बाद इन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2017 में नई दिल्ली में हुए एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता।

2018 में गोल्डकोस्ट ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेमो में 50 किलोग्राम भार वर्ग में इन्होंने स्वर्ण पदक जीता और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई। वर्ष 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। कजाकिस्तान में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद इन्होंने 2020 में रोम के इटली में एक रैंकिंग स्पर्धा में फिर से स्वर्ण पदक जीत लिया और भारत की बेहतरीन पहलवान बन गई।

विनेश फोगाट को मिले अवार्ड :

1 – 2016 में इन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

2 – पद्म श्री पुरस्कार – 2018

3 – 2018 में वोग इंडिया द्वारा वर्ष की महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

4 – राजीव गाँधी खेल रत्न ( मेजर ध्यान चंद ) पुरस्कार – 2020

5 – स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ़ द ईयर पुरस्कार – २०२०

6 – 2019 में लॉरियस वर्ल्ड अवॉर्ड्स के लिए नामित किया गया और यह इस अवार्ड के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय महिला बनी।

विनेश फोगाट मेडल (Vinesh Phogat Medals)

वर्ष प्रतियोगिताआयोजन स्थलपदकभार वर्ग
2013एशियन चैंपियनशिपनई दिल्लीकांस्य51kg
2013कॉमनवेल्थ गेमजोहांसबर्ग ( दक्षिण अफ्रीका )रजत51kg
2014एशियन खेलइंचियोन ( दक्षिण कोरिया )कांस्य48kg
2014कॉमनवेल्थ गेमग्लास्गो ( स्कॉटलैंड )स्वर्ण48 kg
2015एशियन चैंपियनशिपदोहा ( कतर )रजत48 kg
2016एशियन चैंपियनशिपबैंकॉककांस्य53 kg
2017एशियाई कुश्ती चैंपियनशिपनई दिल्लीरजत55 kg
2018एशियन चैंपियनशिपबिस्केकरजत50 kg
2018एशियन खेलजकार्ता ( इंडोनेशिया )स्वर्ण50 kg
2018कॉमनवेल्थ गेमगोल्ड कोस्ट स्वर्ण50 kg
2019एशियन चैंपियनशिपशिआनकांस्य53 kg
2019विश्व कुश्ती चैंपियनशिपकजाकिस्तानकांस्य53 kg
2020एशियन चैंपियनशिपनई दिल्लीकांस्य53 kg

वैवाहिक परिचय :

Vinesh Phogat Marriage with somveer rathi
Vinesh Phogat And Somvir Rathee image credit : instagram

विनेश फोगाट का विवाह 13 दिसंबर 2018 को भारतीय पहलवान कांस्य पदक विजेता सोमवीर राठी के साथ हुआ। यह दोनों भारतीय रेलवे के लिए कार्य करते थे वहीं पर इनकी पहली मुलाकात हुई और कई वर्ष मिलने जुलने के बाद इन्होंने विवाह कर लिया। सोमवीर राठी खरखोदा के रहने वाले हैं। सोमवीर राठी तब चर्चा में आए जब उन्होंने शादी के दौरान सात फेरे के अलावा आठवां फेरा भी लिया और उस फेरे को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम से प्रसिद्ध किया और मिसाल दे दी।

विनेश फोगाट टोक्यो ओलंपिक 2021:

वर्ष 2019 में कजाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में अमेरिका की वर्ल्ड नंबर वन रेसलर सारा हिल्डेब्रांट को 8-2 से हराकर कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलंपिक 2021 का भी टिकट प्राप्त किया । विनेश फोगाट अपनी कैटेगरी 53 किग्रा भार वर्ग में नंबर वन रेसलर होने के बावजूद भी टोक्यो ओलंपिक 2021 पदक लाने में चूक गयी। विनेश अपने दूसरे ही मुकाबले में हार कर ओलंपिक से बाहर हो गयी। इसी दौरान उन्हें अनुशासनहीनता के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ ने अस्थाई तौर से निलंबित कर दिया।

विश्व चैंपियनशिप 2022 में विनेश ने जीता दूसरा पदक

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीतने के साथ ही अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी। विनेश ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वीडन की एमा जूना को रेपचेज राउंड में हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व विनेश ने 2019 में कजाकिस्तान में हुए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

अन्य तथ्य :

  • विनेश फोगाट के चाचा महावीर सिंह फोगाट एक वरिष्ठ ओलंपिक होने के साथ-साथ द्रोणाचार्य पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।
  • इनकी चचेरी बहन गीता फोगाट और बबीता फोगाट पर हिंदी फिल्म दंगल बन चुकी है जिसमें इनके पिता का रोल आमिर खान ने और गीता का किरदार फातिमा सना और बबीता का किरदार सान्या मल्होत्रा ने किया था। यह फिल्म इसलिए बनाई गई क्योंकि इनके चाचा महावीर सिंह फोगाट ने अपनी पांचो बेटियों को राष्ट्रीय स्तर की रेसलर बनाया था।
  • स्पोर्ट्स एक्सीलेंस प्रोग्राम के द्वारा विनेश फोगाट को आर्थिक सपोर्ट दिया गया था।

विनेश फोगाट सोशल अकाउंट :

1- face book

2 – Twitter

3 – Instagram

विनेश फोगाट फोटो (Vinesh Phogat photo)

vinesh phoghat 1
Vinesh Phogat image credit : instagram
Vinesh Phogat 3
image credit : instagram
Vinesh Phogat 4
image credit : instagram
Vinesh Phogat 5
image credit : instagram

FAQ :

Q : विनेश फोगाट किस खेल से संबंधित है ?

ANS : कुश्ती ( Wrestling )

Q : विनेश फोगाट की शादी किससे हुई और कब हुई ?

ANS : विनेश फोगाट की शादी सोमबीर राठी से 13 दिसंबर 2018 को हुई।

Q : विनेश फोगाट की बहन का नाम क्या है ?

ANS – इनकी सिस्टर्स प्रियंका फोगाट, गीता फोगाट ,बबिता फोगाट, सुनीता फोगाट ,ऋतु फोगाट चचेरी बहिने जो महिला पहलवान हैं।

Q – विनेश फोगाट के हस्बैंड का नाम क्या है ?

ANS – सोमबीर राठी

Q – विनेश फोगाट किस जिले से हैं ?

ANS – विनेश फोगाट हरियाणा के भिवानी जिले से हैं।

Q : विनेश फोगाट की उम्र कितनी है ?

Ans : 5 फिट 3 इंच

q : क्या विनेश फोगाट शादीशुदा है ?

Ans : विनेश विवाहित है, उन्होंने भारतीय पहलवान सोमबीर राठी से 13 दिसंबर 2018 में विवाह कर लिया था।

अन्य पोस्ट पढ़े :

1 – प्रिया मलिक का जीवन परिचय

2 – मीराबाई चानू वेटलिफ्टर का जीवन परिचय

3 – बजरंग पूनिया पहलवान का जीवन परिचय

4 – रवी दहिया पहलवान का जीवन परिचय

5 – स्नेह राणा भारतीय महिला क्रिकेटर का जीवन परिचय


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक