वेदांत माधवान का जीवन परिचय, जन्म, फुल नेम, उम्र, परिवार, माता, पिता, वाइफ, गर्लफ्रेंड, मूवी, ओलंपिक गेम, इंस्टाग्राम, टि्वटर, हाईट, स्कूल, मेडल, एजुकेशन [Vedaant Madhavan Biography ] (Birth, Full Name, Age, Family, Mother, Father, Wife, Girlfriend, Movie, Olympic Game, Instagram, Twitter, Height, School, Medal, Education)
बॉलीवुड के एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिस ओपन 2022 में रजत पदक जीता और उसके बाद उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीत लिया है। जिससे देश का नाम गर्व से ऊंचा हो गया है। वेदांत ने फ्रीस्टाइल तैराकी 800 मीटर स्पर्धा में यह जीत हासिल की है। इन्होंने डेनमार्क ओपन में स्वर्ण पदक जीता। इनके कोच प्रदीप रहे हैं।
वेदांत माधवन एक राष्ट्रीय स्तर के भारतीय तैराक हैं और प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता आर माधवन के बेटे हैं।
वेदांत माधवान का जीवन परिचय
नाम (Name) | वेदांत माधवान (Vedaant Madhavan) |
जन्म (Birth) | 21 अगस्त 2005 |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
गृहनगर (Hometown) | बिहार ,झारखंड ,जमशेदपुर |
उम्र (Age) | 17 वर्ष |
पेशा (Profession) | भारतीय तैराक |
स्कूल | यूनिवर्सल अमेरिकन स्कूल ,दुबई |
धर्म | हिंदू |
जाति | तमिल ब्राह्मण |
नागरिकता | भारतीय |
हाइट | 5 फिट 8 इंच |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
कोच | प्रदीप |
वेदांत माधवान का परिवार
पिता | आर.माधवन (अभिनेता) |
माता | सरिता बिरजे |
दादा | रंगनाथन शेषाद्री |
दादी | सरोजा |
वेदांत माधवान का सोशल मीडिया
फेसबुक | – |
इंस्टाग्राम | Click Here |
टि्वटर | – |
वेदांत माधवान का जन्म, शिक्षा, परिवार

वेदांत माधवन का जन्म 21 अगस्त 2005 को मुंबई ,महाराष्ट्र में हुआ था। इनका जन्म एक तमिल हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ।
वेदांत माधवन की शिक्षा यूनिवर्सल अमेरिकन स्कूल, दुबई में हुई है।
इनके पिता का नाम आर.माधवन है ,जो बॉलीवुड में एक मशहूर अभिनेता है। इनकी माता का नाम सरिता बिरजे है,जो ऑस्ट्रेलिया के क्लागेन्फेर्ट में ”सरिता” नाम से कपड़े की दुकान की मालकिन है। इनके दादा जी का नाम रंगनाथन शेषाद्री है ,जो टाटा स्टील में एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य करते थे। इनकी दादी का नाम सरोजा है ,जो बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थी।
वेदांत माधवान का करियर
वेदांत ने स्कूल समय से ही तैराकी की प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था, और तैराकी में अपना करियर बनाने के लिए इन्होंने तराकी की कोचिंग लेने के लिए गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब मुंबई में एडमिशन ले लिया।वहां पर उन्होंने कपिल शेट्टी जैसे कई राष्ट्रीय स्तर के तैराकिओ के साथ कंपटीशन किया और 2017 में तैराकी में प्रशिक्षण के लिए ग्लेनमार्क एक्वाटिक फाउंडेशन ,मुंबई में चले गए।
उसके बाद प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेंगलुरु में 30 दिवसीय शिविर में गए। इन्होंने तीसरी एसएफआई ऑल इंडिया नेशनल क्लब चैंपियनशिप 2018 तथा 64 वी नेशनल स्कूल गेम्स 2018 ,ग्लेनमार्क 36वी सब जूनियर और 46 वी जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2019 ,10वीं एशियन एज ग्रुप चैंपियनशिप 2019, व खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 ,जैसी कई तैराकि प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने करियर की अच्छी शुरुआत की।
वेदांत के करियर को आगे बढ़ाने में उनके पिता का हाथ है ,क्योंकि अपने बेटे की तैयारी के लिए वे दुबई शिफ्ट हो गए। क्योंकि वेदांत 2026 ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना चाहते हैं ,जिसे देखते हुए उनके पिता ने दुबई जाने का फैसला किया। क्योंकि दुबई में ओलंपिक के हिसाब से तैयारी के लिए बेहतर स्विमिंग पूल्स हैं।
वेदांत माधवान का रजत व स्वर्ण पदक
इन्होंने 15 अप्रैल 2022 को कोपेन हेगन में डेनिश ओपन स्विमिंग मीट में पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता और उसके दूसरे दिन 16 अप्रैल को 800 मीटर के इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। यह भारत के लिए गर्व का विषय रहा।
वेदांत माधवान को प्राप्त सम्मान व पुरस्कार
इन्होंने तैराकी में कई प्रतियोगिताएं और पदक जीते हैं। वर्ष 2021 में इन्हें बेंगलुरु में 47 वी जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप 2021 में 7 पदक मिले। जिसमें 4 रजत और 3 कांस्य थे।
इस प्रतियोगिता में इन्होंने 800 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी ,400 मीटर फ्रीस्टाइल रिले और 800 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तैराकी प्रतियोगिताओं में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया।
वेदांत जानवरों से बहुत प्रेम करते हैं और 2014 में उन्हें जानवरों की मदद करने और बचाने के लिए PETA का compassionate kids award मिला।
FAQ :
Q : वेदांत माधवान का जन्म कब और कहां हुआ ?
ANS : जन्म 21 अगस्त 2005 को मुंबई ,महाराष्ट्र में हुआ था।
Q : वेदांत माधवान की उम्र कितनी है ?
ANS : 17 वर्ष
Q : वेदांत माधवान की हाइट कितनी है ?
ANS : 5 फिट 8 इंच
Q : वेदांत माधवान के माता – पिता का नाम क्या है ?
ANS : पिता -आर माधवन एक अभिनेता है ,माता -सरिता बिरजे हैं।
अन्य पोस्ट पढ़ें :