सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, हत्या, नेटवर्थ | Sidhu Moose Wala Biography in Hindi

Social Share

सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, हत्या, नेटवर्थ, पिता, परिवार, टि्वटर, इंस्टाग्राम, सॉन्ग लिस्ट, हाइट, राजनीतिक करियर, रियल नेम, शिक्षा, जाति [Sidhu Moose Wala Biography In Hindi] (Age, Wife, Murder, Net Worth, Father, Family, Twitter, Instagram, song list, Height, Political Career, Real Name, Education, Caste)

सिद्धू मूसे वाला एक भारतीय सिंगर, गीतकार और अभिनेता थे। जो पंजाबी गीत और पंजाबी सिनेमा से जुड़े हुए थे।हाल ही में 29 मई 2022 को इनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इनकी गाड़ी पर 30 से ज्यादा फायर किए गए थे ,जिसमें से कम से कम पांच गोलियां इनको लग गई और उनकी मृत्यु हो गई। इन्होंने ”सो हाई” गीत गाकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई और काफी फेमस हुए।इनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई एवं उनकी गैंग ने लिया है। कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के निवासी गोल्डी बराड़ ने मुसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

सिद्धू मूसे वाला का जन्म 11 जून 1993 को मुसा गांव, मनसा, पंजाब में हुआ था। यह एक सिख जाट परिवार से हैं। इनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। इनके पिता का नाम भोला सिंह सिद्धू और माता का नाम चरण कौर सिद्धू है। इनकी माता मनसा के मूसा गांव की सरपंच हैं। इनका एक छोटा भाई गुरप्रीत सिद्धू भी है।

Screenshot 20220530 191858 1
Sidhu Moose Wala image credit : instagram

सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय

Contents hide
1 सिद्धू मूसे वाला का जीवन परिचय
1.1 सिद्धू मूसे वाला का परिवार (Sidhu Moosewala Family)
नाम (Name)सिद्धू मूसे वाला
(Sidhu Moose Wala)
वास्तविक नाम
(Real Name)
शुभदीप सिंह सिध्दू
जन्म (Birth)11 जून 1993
जन्म स्थान
(Birth Place)
मानसा, पंजाब
गृहनगर (Hometown)मूसा गांव, मानसा, पंजाब
उम्र (Age)29 वर्ष
हाइट (Height)6 फिट 1 इंच
वजन (Weight)84 kg
पेशा (Profession)पंजाबी सिंगर, गीतकार, मॉडल, राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल
(Political Party)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कॉलेज (College)गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना, पंजाब
डेब्यु फिल्म
(Debut Film)
तेरी मेरी जोड़ी (2019)
शैक्षिक योग्यता
(Educational Qualification)
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
धर्म (Religion)सिक्ख
जाति (Caste)जाट
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
मृत्यु (Death)29 मई 2022
मृत्यु का स्थान पंजाब
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
नेटवर्थ (Net Worth) 110 करोड़

सिद्धू मूसे वाला का परिवार (Sidhu Moosewala Family)

पिता (Father’s Name)भोला सिंह सिद्धू (सेना से रिटायर्ड)
माता (Mother’s Name)चरण कौर सिद्धू (मूसे वाला गांव की सरपंच)
भाई (Brother)गुरप्रीत सिद्धू
पत्नी (wife)अविवाहित

सिद्धू मूसेवाला की शिक्षा (Sidhu Moosewala Education)

इनकी स्कूली शिक्षा मनसा से पूरी हुई और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के लिए इन्होंने लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए। बचपन से ही इन्हें संगीत का शौक था। पांचवी कक्षा में उन्होंने लोकगीत गाना शुरू किया और कॉलेज में विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। लेकिन कनाडा जाने के बाद ही उन्होंने संगीत में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

सिद्धू मूसेवाला का करियर

सिद्धू मूसे वाला ने 2016 में संगीतकार के रूप में अपना करियर ”लाइसेंस” गाने के बोल लिखकर शुरू किया। जिसे पंजाबी गायक ”निंजा” ने गाया था और यह गाना बहुत ही फेमस हुआ। इसके बाद इन्होंने दीप झंडू, एली मंगत और करण औजला के साथ काम किया। वर्ष 2017 में इन्होंने पंजाबी गीत ”जी वैगन” के साथ संगीत में अपनी शुरुआत की।इन्होंने म्यूजिक की बारीकियां हरविंदर बिट्टू से लुधियाना में सीखें।

वर्ष 2017 में इन्होंने ”सो हाई” गीत को गाया और यह गीत भी सुपर हिट हुआ और उन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके बाद इन्होंने ”रेंज रोवर, दुनिया, डार्क लव, टोचन और इट्स ऑल अबाउट यू” जैसे कई फेमस पंजाबी गाने गाए। वर्ष 2018 में इन्होंने अपनी एल्बम ”पीबीएक्स वन” निकाली जो काफी हिट रही। इस एल्बम को काफी अवॉर्ड भी मिले थे।यह अपना गॉडफादर चन्नी बंका को बताते हैं, जिन्होंने इन्हें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और कनाडा में स्थापित करने में मदद की थी।

उन्होंने वर्ष 2018 में अपने नफरत करने वालों को निशाना बनाते हुए एक गाना लांच किया जिसका नाम है ”जस्ट लिसन” . इन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी ”जट्ट लाइफ स्टूडियोज” से ”यस आई एम स्टूडेंट” मूवी से पंजाबी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म को गिल रौटा ने लिखा है और इस मूवी का निर्देशन तनवीर सिंह जगपाल ने किया है। इसके अलावा इन्होंने ”तेरी मेरी जोड़ी मूवी” में भी एक्टिंग की है। इनकी आने वाली फिल्म है ”जट्टा दा मुंडा गायन लगया” है, जो कि 18 मार्च 2022 को रिलीज हुई।

सिद्धू मूसेवाला का राजनीति करियर

सिद्धू मूसे वाला ने संगीत के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने 3 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पीपीसीसी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए।वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने कांग्रेसका दामन थाम लिया और राजनीति में कदम रखा। उसके बाद इन्होंने मनसा से चुनाव भी लड़ा, मगर गायकी की तरह वे राजनीति में पहचान नहीं बना पाये और चुनाव हार गए।

सिद्धू मूसेवाला के आखिरी गीत

मौत से पहले इनके द्वारा गाए गए गीत – ”ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदा नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिट्ठीये—–” यह गीत सिद्धू ने वाजिद रैपर के साथ मिलकर 15 मई को रिलीज किया था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखरी गीत है और इसी गीत के बोल सच होने वाले हैं। इस गीत के 2 सप्ताह बाद ही इनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सिद्धू मूसेवाला वाला सॉन्ग लिस्ट

लाइसेंस, उच्चिया ने गल्ला, जी वैगन, लाइफ स्टाइल एंड बांका, हाई जैक, जस्ट लिसन, 911 # इट्स जट्ट, हथियार, दुनिया, हमर, नार ते यार, 6 फुट दा जट्ट, साहन वाले, वैली बंदा, गड्डी सरकारी, परवाह, इट्स ऑल अबाउट यू, कानपुरी असला, टोचन, रूसी टैंक, फेमस, वार्निंग शॉट्स, डॉलर, जट दा मुकाबला, मौत, दाऊद, बेडफेला, ट्रेंड, डाकू, धोखा, डोगर, जट्टी जियोने मोड़ की बंदूक वर्गी, धक्का, बी-टाउन, 47,संजू

सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Killing)

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्दू मूसे वाला की हत्या पंजाब के मानसा जिले में 29 मई 2022 को गोली मारकर कर दी गई थी। इनकी सुरक्षा को एक दिन पहले ही कम कर दिया गया था। यह 424 वीआईपी में शामिल थे। इनकी सुरक्षा भगवंत मान सरकार द्वारा वीआईपी संस्कृत पर नकेल कसने की कवायद के तहत कम कर दी गई थी।हमला करने वालों ने अचानक से इनके ऊपर एके-47 से 30 राउंड फायरिंग की जिसमें इनकी मृत्यु हो गई।

कुछ सूत्रों द्वारा पता चला है कि इनकी हत्या का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई एवं उनकी गैंग द्वारा लिया गया और यह भी कहा जा रहा है कि कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के निवासी गोल्डी बराड़ ने मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी बराड़ ने अपने भाइयों की मौत का बदला लिया है ,क्योंकि गोल्डी बराड़ के भाइयों की हत्या का इल्जाम सिद्धू मूसेवाला पर लगाया गया है।

सिद्धू मूसेवाला इंस्टाग्राम (Sidhu Moosewala instagram)
सोशल मीडिया (Social Media)
TwitterClick Here
सिद्धू मूसेवाला कार कलेक्शन (Sidhu Moosewala Car Collection)

इन्हें लग्जरी कार का बहुत शौक था। इनके पास महंगी और शानदार कार्य हैं, जिनमें- फोर्ड मस्टंग, रेंज रोवर, मित्सुबिसी पजेरो, टोयोटा फोर्टनेर, महिंद्रा स्कार्पियो है।

Screenshot 20220530 192220 1
image credit : instagram

FAQ :

Q : सिद्धू मूसा वाला का रियल नेम क्या है ?

Ans : शुभदीप सिंह सिध्दू

Q : क्या सिद्धू मूसा वाला शादीशुदा है ?

Ans : वे अविवाहित हैं।

Q : सिद्धू मूसा वाला की हत्या कैसे हुई ?

Ans : 29 मई 2022 को मनसा के पास इनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाई जिससे सिध्दू मूसा वाला की मौके पर मौत हो गई।

Q : सिद्धू मूसा वाला के पिता का नाम क्या है ?

Ans :भोला सिंह सिद्धू (सेना से रिटायर्ड)

Q : सिद्धू मूसा वाला की उम्र कितनी है ?

ANS : 29 वर्ष

Q : सिद्धू मूसा वाला की जाति क्या है ?

ANS : सिख जाट

Q : सिद्धू मूसा वाला का जन्म कब और कहां हुआ ?

ANS : जन्म 11 जून 1993 को मनसा जिला के मूसा गांव में पंजाब में हुआ।

Q : सिद्धू मूसा वाला कौन है ?

ANS : यह एक पंजाबी गायक, कांग्रेस नेता, मॉडल, गीतकार और अभिनेता है।

इन्हें भी पढ़े :


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक