पराग अग्रवाल का जीवन परिचय, सीईओ ट्विटर, जन्म स्थान, उम्र, पत्नी, परिवार, बच्चे, जाति, सैलरी/नेटवर्थ, इंस्टाग्राम [Parag Agarwal Biography in Hindi] (CEO Twitter, Place of Birth, Age, Wife, Family, Children, Caste, Salary/ Net Worth, Instagram)
पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) एक भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वे ट्विटर के नए सीईओ बन गए है। उन्होंने 29 नवंबर को ट्विटर के संस्थापक जैक डर्सी की जगह ली है।
टि्वटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल को एलन मस्क ने कंपनी से किया बाहर
दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है और उन्होंने भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल को अपनी कंपनी से बाहर कर दिया है। एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीद लिया है।
पराग अग्रवाल का जीवन परिचय (Parag Agarwal Biography in Hindi)
नाम (Name) | पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) |
जन्म (Birth) | 21 मई 1984 |
जन्म स्थान | अजमेर (राजस्थान) |
उम्र (Age) | 37 वर्ष |
वर्तमान पता | सैन फ्रांसिस्को केलिफोर्निया |
माता | – |
पिता | रामगोपाल अग्रवाल |
शिक्षा (Education) | कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (बीटेक) कंप्यूटर साइंस (पीएचडी) |
पेशा | सॉफ्टवेयर इंजीनियर सीईओ Twitter (भारत) |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी (Wife) | विनीता अग्रवाल |
धर्म | हिंदू |
राष्ट्रीयता | अमेरिका |
Social |
पराग अग्रवाल का जन्म
पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को अजमेर राजस्थान में हुआ था।
पराग अग्रवाल का परिवार
इनके पिता मुंबई में भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी थे। बाद में यह भी अपने पिता के साथ मुंबई चले गए ,इनकी माता शिक्षिका थी। इनका विवाह विनीता अग्रवाल के साथ हुआ इनका एक बेटा भी है।
पराग अग्रवाल की शिक्षा
इन्होंने परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की। इसके बाद वर्ष 2000 में इन्होंने जेईई परीक्षा में देश भर में 77 व स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2001 में पराग ने तुर्की में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2005 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान , मुंबई से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की । इसके बाद पराग स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी करने के लिए यूएसए चले गए।
पराग अग्रवाल ट्विटर के साथ जुड़े
पराग वर्ष 2011 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर टि्वटर से जुड़े थे। इससे पहले वह माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू में जॉब कर चुके है। अक्टूबर 2017 में ट्विटर ने अग्रवाल को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। जैक डर्सी के हटने के बाद अब 2021 में पराग Twitter के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) का पद संभालेंगे ।
FAQ :
Q : पराग अग्रवाल का जन्म कब और कहां हुआ ?
ANS : 21 मई 1984 अजमेर (राजस्थान )
Q : पराग अग्रवाल अग्रवाल कौन है ?
ANS : पराग अग्रवाल टि्वटर के नए सीईओ है ।
Q : पराग अग्रवाल टि्वटर के सीईओ कब बने ?
ANS : 29 NOVEMBER 2021
Q : पराग अग्रवाल की नेटवर्थ कितनी है ?
ANS : 1.5 मिलियन डॉलर 11करोड़ (लगभग)
Q : पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम क्या है ?
ANS : विनीता अग्रवाल
अन्य पोस्ट पढ़े :