मिशन मजनू मूवी रिव्यू, कास्ट, स्टोरी, रिलीज की तारीख, कलेक्शन [Mission Majnu Movie Review in Hindi] (Cast, Story, Release Date, Collection)
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हिंदी सिनेमा में अपने 10 साल के अभिनय के सफर को पूरा किया है। इस वर्ष वे काफी बिजी हैं और 20 जनवरी को उनकी फिल्म मिशन मजनू नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में यह एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें इनके साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी हैं।
मिशन मजनू मूवी रिव्यू
(Mission Majnu Movie Review in Hindi)
फिल्म का नाम | मिशन मजनू Mission Majnu |
रिलीज डेट | 20 जनवरी 2023 |
एक्टर | सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना |
डायरेक्टर | शांतनु बागची |
संगीत निर्देशक | केतन सोढा |
लेखक | असीम अरोरा सुमित बथेजा परवेज शेख |
निर्माता | रोनी स्क्रूवाला अमर बुटाला गरिमा मेहता |
OTT platform | नेटफ्लिक्स (Netflix) |
मिशन मजनू मूवी रिव्यू, कास्ट (Mission Majnu Movie Cast)
कास्ट (Cast) | भूमिका |
सिद्धार्थ मल्होत्रा | अमनदीप अजीत पाल |
रश्मिका मंदाना | नसरीन अली |
भूमिका चावला | – |
परमीत सेठी | आर एन काओ |
कुमुद मिश्रा | रमन सिंह |
शारिब हाशमी | असलम उस्मानिया |
रजत कपूर | जुल्फिकार अली भुट्टो |
मिशन मजनू मूवी स्टोरी (Mission Majnu Movie Story)
दोस्तों मिशन मजनू फिल्म एक सत्य घटना से प्रेरित होकर बनी है। 1971 में भारत का एक मिशन हुआ था,जिसने पाकिस्तान को गैरकानूनी तरीके से परमाणु संपन्न देश बनने से रोका था। क्योंकि इससे हिंदुस्तान को खतरा हो सकता था।
कहानी की शुरुआत वर्ष 1974 में रावलपिंडी में बसे तारीख उर्फ अमनदीप (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के साथ होता है। जो दर्जी होने के साथ एक रॉ एजेंट हैं।
इधर भारत में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में सफल परमाणु परीक्षण की खबर से पाकिस्तान बौखला जाता है। पाकिस्तान प्रधानमंत्री भुट्टो (रजत कपूर) गुपचुप और गैरकानूनी तरीके से परमाणु बम बनाने का निर्णय लेते हैं। उसी दौरान वहां तख्तापलट हो जाता है। सत्ता की कमान सेना प्रमुख जिया उल हक के हाथों में आ जाती है।
काव को यूरोप से खबर मिलती है कि पाकिस्तान परमाणु बम बनाने की तैयारी में है। तारीख से सूचना जुटाने को कहा जाता है। इस मिशन को नाम दिया जाता है ”मिशन मजनू” . इधर भारत में इमरजेंसी हटने के बाद सत्ता परिवर्तन हो जाता है।
रॉ को मिशन बंद करने को कहा जाता है हालांकि तारीख रॉ के अपने दो सहयोगियों मौलवी साहब (कुमुद मिश्रा) और असलम उस्मानिया (शारिब हाशमी) की मदद से जानकारी जुटाते हैं। फिल्म इसी पर आधारित है।
इनके पिता गद्दारी के आरोप के चलते आत्महत्या कर लेते हैं। रॉ मुखिया आरएन काव (परमीत सेठी) अमनदीप की बुद्धिमत्ता के कायल हैं। जबकि उसका बॉस शर्मा (जाकिर हुसैन) उसके पिता की गद्दारी को लेकर उसे खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। तारीख को नेत्रहीन नसरीन (रश्मिका मंदाना) से प्यार हो जाता है और दोनों की शादी हो जाती है।
तारीख पिता बनने वाला होता है और वह पाकिस्तान में परमाणु बनाने वाली जगह का पता करने की कोशिश करने लगता है। इसी बीच उसे पूरी इंफॉर्मेशन मिल जाती है और वह इसे भारत भेज देता है। उसके बाद इसका दोस्त पकड़ा जाता है जिसे पाकिस्तानी द्वारा मार दिया जाता है।
तारीख डर जाता है और वह अपना वीजा पासपोर्ट बनाकर दुबई भागने की तैयारी करता है। लेकिन उसकी पत्नी को इस बारे में कुछ जानकारी नहीं होती और वह अपनी बीवी को दुबई भेज देता है और वह पकड़ा जाता है। उसे गोली लग जाती है, फिल्म के अंत में सिद्धार्थ मल्होत्रा को मृत दिखाया गया है।
मिशन मजनू मूवी रिलीज तारीख (Mission Majnu Movie Release Date)
फिल्म की शूटिंग 11 फरवरी 2021 को लखनऊ में शुरू हुई थी। इस फिल्म की रिलीज डेट 13 मई 2022 को फाइनल की गयी थी। लेकिन अब यह फिल्म 20 जनवरी 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गयी है।
मिशन मजनू मूवी कलेक्शन (Mission Majnu Movie Collection)
सितंबर 2021 के महीने में फिल्म मिशन मजनू के प्रोडक्शन का काम पूरा हो गया था। कहा जाता है कि मिशन मजनू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने लगभग 60 करोड़ रुपये लाए हैं।
FAQ :
Q : मिशन मजनू मूवी रिलीज डेट क्या है ?
Ans : 20 जनवरी 2023
Q :मिशन मजनू मूवी में कौन-कौन कलाकार हैं ?
Ans : इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, भूमिका चावला, परमीत सेठी, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी, रजत रजत कपूर है।
Q : मिशन मजनू मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कौन सा किरदार निभाया है ?
Ans : सिद्दार्थ एक जासूस (अमनदीप अजीत पाल उर्फ़ तारीक) की भूमिका निभा रहे हैं।
Q : मिशन मजनू मूवी कलेक्शन कितना है ?
Ans : मिशन मजनू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने लगभग 60 करोड़ रुपये लाए हैं।
इन्हे भी पढ़े :