जितेंद्र कुमार का जीवन परिचय, एक्टर, जन्म, उम्र, परिवार, वाइफ, नेटवर्थ, फादर, पेरेंट्स, हाइट, मूवीज एंड टीवी शो, वेब सीरीज, शिक्षा, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, आईआईटी रैंक [Jitendra Kumar Biography in Hindi] (Actor, Birth, Age, Family, Wife, Net Worth, Father, Parents, Height, Movies & TV Shows, Web Series, Education, Instagram, LinkedIn, IIT Rank)
जितेन्द्र कुमार एक भारतीय अभिनेता हैं जो वेब सीरीज में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) का जन्म 1 सितंबर 1990 को राजस्थान के अलवर में खैरथल के छोटे से गांव में हुआ था। वे ”द वायरल फीवर” के कॉमेडी स्केच में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में रिलीज हुई इनकी वेब सीरीज पंचायत सीजन-1, सीजन-2 दोनों में इन्होंने काफी अच्छा किरदार निभाया है। जिससे यह चर्चा में रहे हैं और लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
वह अपने किरदारों जीतू भैया, मुन्ना जज़बाती, गिट्टू और अर्जुन केजरीवाल (अरविंद केजरीवाल, भारतीय राजनीतिज्ञ और दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक पैरोडी संस्करण) के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। उन्हें कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया, पंचायत वेब सीरीज़ में अभिषेक त्रिपाठी और आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल ज़्यादा सावधान में अमन त्रिपाठी की भूमिका के लिए भी जाना जाता है।
जितेंद्र कुमार का जीवन परिचय
नाम (Name) | जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) |
उपनाम (Nickname) | जीतू |
जन्म (Born) | 1 सितंबर 1990 |
जन्म स्थान (Birth Place) | खैरथली, जिला अलवर (राजस्थान) |
गृहनगर (Hometown) | खैरथल, अलवर, राजस्थान,भारत |
कॉलेज (College) | IIT खड़कपुर |
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) | B.Tec in Civil Engineering |
उम्र (Age) | 31 वर्ष |
हाइट (Height) | 5 फीट, 5 इंच |
वेट (Weight) | 70 KG |
पेशा (Profession) | अभिनेता |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
हॉबी (Hobby) | गिटार बजाना, क्रिकेट खेलना |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
जितेंद्र कुमार का परिवार (Jitendra Kumar Family)
माता (Mother’s Name) | Mrs. Kumar |
पिता (Father’s Name) | Mr. Kumar (सिविल इंजीनियर) |
भाई (Brother) | – |
बहन (Sister) | रितु और चित्रा |
वाइफ (Wife) | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड (Girlfriend) | आकांक्षा ठाकुर (अफवाह) |
जितेंद्र कुमार की शिक्षा (Jitendra Kumar Education)
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा राजस्थान से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी (IIT) खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने आईआईटी केजीपी में हिंदी प्रौद्योगिकी ड्रामाटिक्स सोसाइटी के गवर्नर के रूप में कई मंचीय नाटक किए हैं।
जितेंद्र कुमार का करियर (Jitendra Kumar Carrer)
अपना ग्रेजुएशन पूरा के बाद उन्होंने एक कंपनी में 8 महीने तक काम किया। उसके बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और उनकी मुलाकात टीवीएफ के क्रिएटिव डायरेक्टर विश्वपति सरकार से हुई। जिन्होंने उन्हें टीवीएफ (द वायरल फीवर) में शामिल होने की पेशकश की।
जितेंद्र कुमार ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में एक लोकप्रिय YouTube चैनल TVF से की थी। उनके पहले वीडियो का शीर्षक “मुन्ना जज्बाती: द क्यू-टिया इंटर्न” था। जिसमें उन्होंने हाइपरसेंसिटिव कॉर्पोरेट इंटर्न की भूमिका निभाई थी। जो तुरंत वायरल हो गया और 3 मिलियन व्यूज पार हो गए। तब से उन्होंने टीवीएफ वीडियो में कई पात्रों को चित्रित किया है। 2019 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “गॉन केश” से इन्होने अपना डेब्यू किया था।
जिसमें ”टेक कन्वर्सेशन विद डैड” , ”ए डे विद” सीरीज़, कोटा फैक्ट्री, टीवीएफ बैचलर की श्रृंखला और कई अन्य शामिल है। जो एक मिलियन व्यूज पार करते है। ”कोटा फैक्ट्री” उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। यूट्यूब पर टीवीएफ वीडियो के अलावा इन्होने कॉमेडी स्केच, फिल्मों और वेब श्रृंखला में कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
2018 में उन्होंने एक वीडियो में अरविंद केजरीवाल की भूमिका भी निभाई थी। वह मुख्य रूप से अपने चरित्र ”जितेंद्र माहेश्वरी” के लिए प्रसिद्ध है जो वेब श्रृंखला टीवीएफ पिचर्स में एक निराश कॉर्पोरेट कर्मचारी गिट्टू परमानेंट रूममेट्स वेब श्रृंखला में भ्रमित दूल्हा और कोटा फैक्ट्री से जीतू भैया है।
वह ‘ए वेडनसडे’ और ‘शौरत का इंटरवल’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। जितेन्द्र कुमार ने अमेज़न प्राइम वेब सीरीज़ ”पंचायत” में अभिषेक त्रिपाठी और आयुष्मान खुराना के साथ ”शुभ मंगल ज़्यादा सावधान” में अमन त्रिपाठी की भूमिका की।जितेंद्र कुमार टीवी पर सबसे पहले वोल्टास “Voltas AC” के प्रचार में नजर आ चुके हैं।
जितेंद्र कुमार पुरस्कार व सम्मान
1 – टैलेंट्रैक डिजिटल कंटेंट अवार्ड फॉर बेस्ट परफ़ॉर्मर – कॉमिक 2018 के लिए।
2 – वर्ष 2020 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (कॉमेडी सीरीज़) श्रेणी में “पंचायत” वेब सीरीज़ के लिए फिल्मफेयर ओटीटी (OTT) अवार्ड दिया गया।
3 – इन्हें हिंदी शब्दावली में कांस्य पदक भी मिला था।
जितेंद्र कुमार मूवी लिस्ट (Jitendra Kumar Movies List)
वर्ष | मूवी | भूमिका |
2014 | Shuruaat Ka Interval | Laxman |
2019 | Gone Kesh | Srijoy Roy |
2020 | Shubh Mangal Zyada Saavdhan | Aman Tripathi |
2020 | Chaman Bahaar | Prem Kumar Billu Yadav |
2022 | Love Goals | Magic Meenu |
जितेंद्र कुमार वेब सीरीज लिस्ट (Jitendra Kumar Web Series)

वर्ष | वेब सीरीज | भूमिका |
2014 | Permanent Roommates | Prateek |
2015 | TVF Pitchers | Jitendra “Jeetu” Maheshwari |
2017 | TVF Bachelors | Jeetu |
2017 | Bisht, Please! | Girish Goyal |
2017 | F.A.T.H.E.R.S. | Jeetu |
2018 | Mr. & Mrs. | Viren |
2019 | Im Mature | Drama Teacher |
2019 | TVF Tripling | Himself |
2019 | Humorously Yours | RJ Mastikhor Mishra |
2019 | Cheesecake | Neel |
2019 | Present – Kota Factory | Jeetu Bhaiya |
2020 | Panchayat – 1 | Abhishek Tripathi |
2022 | Panchayat – 2 | Abhishek Tripathi |
जितेंद्र कुमार सोशल मीडिया
click here | |
– | |
– |
जितेंद्र कुमार नेटवर्थ (Net worth)
Zee News की एक रिपोर्ट के अनुसार जितेंद्र कुमार की कुल संपत्ति लगभग 7 करोड़ रुपये है।
FAQ :
Q : जितेन्द्र का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
ANS : 1 सितंबर 1990 को राजस्थान के अलवर में खैरथल के छोटे से गांव में हुआ था।
Q : जितेंद्र कुमार की उम्र और हाइट कितनी है ?
ANS : उम्र – 31 वर्ष, हाइट – 5 फिट 5 इंच
Q : जितेंद्र कुमार की क्वालिफिकेशन (Qualification) क्या है ?
ANS : B.Tec in Civil Engineering
Q : जितेंद्र कुमार की वाइफ तथा गर्लफ्रेंड का क्या नाम है ?
ANS : जितेंद्र कुमार अभी अविवाहित हैं लेकिन अफवाह के अनुसार इनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा ठाकुर है।
अन्य पोस्ट पढ़ें :