धर्मेश येलांडे का जीवन परिचय | Dharmesh Yelande Biography in Hindi

Social Share

धर्मेश येलांडे का जीवन परिचय, आयु, जन्म, गर्लफ्रेंड, कोरियोग्राफी फिल्म लिस्ट, मूवीस एंड टीवी शो, नेटवर्थ, इंस्टाग्राम [Dharmesh Yelande Biography in Hindi] (Age, Birth, Girlfriend, Choreography Song List, Movies & TV Shows, Net worth, Instagram)

धर्मेश एक कोरियोग्राफर, डांसर ,डांस ट्रेनर और अभिनेता भी हैं। ये विशेष रूप से डांस की हिप हॉप और लॉकिंग शैली के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा ये हर शैली में डांस कर लेते हैं। इन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म तीस मार खान में एक कोरियोग्राफर के रूप में की थी। इन्होंने अपने गृह नगर बड़ौदा गुजरात में 2009 में ” डी वायरस ” नामक एक डांस एकेडमी की स्थापना भी की है।

धर्मेश ने अपने कठिन परिश्रम और मेहनत से छोटे पर्दे पर एक डांस प्रोग्राम के जरिए अपनी पहचान बनाई और आज वे डांस प्रोग्राम में जज और मेंटर के साथ-साथ कई फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफी कर चुके हैं। धर्मेश हिंदी सिनेमा में डीआईडी के लिए प्रसिद्ध है।

धर्मेश येलांडे का जीवन परिचय

नाम (Name)धर्मेश येलांडे Dharmesh Yelande
निक नेम (Nick Name)धर्मेश
जन्म (Birth)31 अक्टूबर 1983
जन्म स्थान (Birth Place)वड़ोदरा (गुजरात)
उम्र (Age)39 वर्ष
गृहनगर (Hometown)वड़ोदरा
वर्तमान पता (Current Address)मुंबई (महाराष्ट्र)
पिता (Father’s Name)
माता (Mother’s Name)
भाई (Brother)कल्पेश येलांडे , विक्की येलांडे
पेशा (Profession)अभिनेता / डांसर / कोरियोग्राफर
हाइट (Height) 5 फिट 6 इंच
वजन (Weight)60 kg
डेब्यू फिल्म (एक्टर के रूप में)ABCD : Any Body Can Dance (2012)
बॉलीवुड डेब्यु (कोरियोग्राफर के रूप में) तीस मार खान ,फिल्म
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)ब्रेशना खान
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (Caste)मराठी
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय

धर्मेश येलांडे का जन्म एवं परिवार (Dharmesh Yelande Family)

धर्मेश का जन्म 31 अक्टूबर 1983 को एक मराठी परिवार में गुजरात के बड़ौदा में हुआ था। इनका बचपन गुजरात में ही गुजरा है। इसलिए इन्हें मराठी से ज्यादा गुजराती बोलने में आसानी होती है। ये अपने आपको मराठी कम और गुजराती ज्यादा समझते हैं। इनके 2 भाई कल्पेश येलांडे , विक्की येलांडे है। इनकी गर्लफ्रेंड का नाम ब्रेशना खान है। धर्मेश एक गरीब परिवार से थे ,लेकिन इनके परिवार में इनके भाई और पिता ने इन्हें डांस के लिए बहुत सपोर्ट किया और बाद में ये मुंबई आ गए।

धर्मेश येलांडे शिक्षा (Dharmesh Yelande Education)

धर्मेश ने अपनी शुरुआती शिक्षा बड़ौदा हाई स्कूल गुजरात से पूरी की उसके बाद इन्होंने कृष्णा राव कॉलेज से नृत्य प्रशिक्षण लिया।

धर्मेश येलांडे का करियर (Dharmesh Yelande Carrer)

धर्मेश ने अपने करियर में काफी कठिनाइयों का सामना किया और आगे बढ़े। इन्हें बचपन से ही कई डांस प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिला और इन्होंने पहला पुरस्कार 11 वर्ष की उम्र में अपने स्कूल के एक डांस कंपटीशन में भाग लेकर जीता था। इसके बाद से इन्होंने कई स्टेट लेवल की प्रतियोगिताएं जीती। इन्होंने डीआईडी के अब तक तीन सीजन में जज के तौर पर प्रतिभागियों को डांस के गुर सिखाए हैं।

इन्हें सबसे बड़ी सफलता और पहचान छोटे पर्दे पर प्रसारित एक शो ”बूगी वूगी” में फर्स्ट प्राइज जीतकर मिली। इसके बाद ये ”डांस इंडिया डांस सीजन टू ” में फर्स्ट रनर अप रहे। इसके अलावा इन्होंने ”एबीसीडी -एनी बडी कैन डांस ”और ”एबीसीडी 2” में भी अभिनय किया। धर्मेश को कोरियोग्राफर के रूप में बॉलीवुड में एंट्री फिल्म ”तीस मार खान ” से मिली। ये सारी चीजें धर्मेश को परिश्रम से प्राप्त हुई। धर्मेश ने गुजराती फिल्म ”सफलता जीरो किलोमीटर” मैं भी काम किया।

इन्हें रेमो डिसूजा और फराह खान जैसे सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। जिनसे इन्होने काफी कुछ सीखा। धर्मेश ने एक डांसर के रूप में फिल्मों में भी काम किया और अभिनेता के रूप में भी कुछ फिल्मों में काम किया है। आज धर्मेश एक बेहतरीन डांसर के रूप में प्रसिद्ध है और युवा उनके बहुत ही फैन हैं।

मूवीस एंड टीवी शो (Dharmesh Yelande TV Show)

वर्षफिल्मटीवी शोचैनल
2013एबीसीडी : एनी बडी कैन डांस
2015एबीसीडी 2
2016बैंजो
2017-18नवाबजादे
2020स्ट्रीट डांसर 3D
2020”सफलता जीरो किलोमीटर”
2007एयरटेल क्रेजी किया रे मैं पार्टिसिपेट किया और रनर अप रहेडीडी नेशनल
2008बूगी वूगी शो में पार्टिसिपेट किया और विनर रहेसोनी एंटरटेनमेंट
2009-10डांस इंडिया डांस -2 मैं पार्टिसिपेट किया और फर्स्ट पार्टिसिपेंट बने ज़ी टीवी
2010डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में कैप्टन की भूमिका निभाईज़ी टीवी
2010-11डीआईडी डबल मैं असिस्टेंट मेंटर बनेज़ी टीवी
2011डांस के सुपरस्टार में कैप्टन बने और विनर रहेज़ी टीवी
2012डांस के सुपरस्टार में कैप्टन की भूमिका निभाईज़ी टीवी
2013माझे असल डांसर मैं जज बनेकलर मराठी
2015डांस प्लस में मेंटर रहे और विनर बने स्टार प्लस
2016डांस प्लस 2 में मेंटर रहे और विनर बनेस्टार प्लस
2017डांस प्लस 3 में मेंटर बनेस्टार प्लस
2020फीयर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में भाग लिया और सेकंड रनरअप रहे।कलर्स टीवी
2021डांस दीवाने सीजन 3 में जजकलर्स टीवी

कोरियोग्राफी फिल्म लिस्ट (Dharmesh Yelande Movie List)

वर्षफिल्म
2010तीस मार खान

धर्मेश की डी वायरस डांस एकेडमी

इस अकैडमी की स्थापना धर्मेश ने वर्ष 2009 में बड़ौदा गुजरात में कि। यहां पर हर उम्र के बच्चे और व्यक्तियों को ट्रेनिंग दी जाती है। जब धर्मेश नहीं होते हैं ,तब यहां पर ट्रेंड डांसर का एक ग्रुप है ,जो बच्चों को ट्रेनिंग देता है। यहां पर डांस की हर फॉर्म जैसे बॉलीवुड ,कत्थक, हिप -हॉप ,बी -बोइंग ,लॉकिंग पॉपिंग ,जुम्बा ,सालसा ,हूला हूप आदि की ट्रेनिंग भी दी जाती है। यहां पर डांस के अलावा अन्य कार्यक्रमों जैसे स्कूल फंक्शन, डांस फंक्शन ,कॉलेज फंक्शन आदि की कोरियोग्राफी भी की जाती है।

धर्मेश येलांडे इंस्टाग्राम (Dharmesh Yelande Instagram)

FAQ :

Q : धर्मेश येलांडे कौन है ?

ANS – कोरियोग्राफर, डांसर ,डांस ट्रेनर और अभिनेता

Q : धर्मेश येलांडे का जन्म कब और कहां हुआ ?

ANS – 31 अक्टूबर 1983 को एक मराठी परिवार में गुजरात के बड़ौदा में हुआ

Q : धर्मेश येलांडे की गर्लफ्रेंड का नाम क्या है ?

ANS – ब्रेशना खान

Q : धर्मेश येलांडे के भाइयों का नाम क्या है ?

ANS – कल्पेश येलांडे , विक्की येलांडे

अन्य पोस्ट पढ़े

1 – सौम्या कांबले ‌‌‌‌‌‌‌‌का जीवन परिचय

2 – किकू शारदा का जीवन परिचय

3 – आदित्य रॉय कपूर का जीवन परिचय


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक