भारतीय महिला पर्वतारोही अंशु जामसेनपा का जीवन परिचय , जन्म, उम्र , जन्म स्थान ,परिवार , पति ,पुरस्कार [Indian mountaineer Anshu Jamsenpa Biography] (Birth, Age ,Birth place, Family, Husband, Awards)
अंशु जामसेनपा एक भारतीय महिला पर्वतारोही है। इनका जन्म भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य स्थित कामेग जिले में हुआ था। अंशु दुनिया की पहली ऐसी महिला है जो एक सीजन में दो बार माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी है। वे अब तक 5 बार एवरेस्ट का आरोहण सफलतापूर्वक कर चुकी हैं। उन्हें साल 2021 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया हैं।
अंशु जामसेनपा का जीवन परिचय
नाम (Name) | अंशु जामसेनपा (Anshu Jamsenpa) |
जन्म (Born) | 31 दिसंबर 1979 |
जन्म स्थान | बोमडिला (अरुणाचल प्रदेश) |
उम्र (Age) | 42 साल |
माता (Mother) | – |
पिता (Father) | – |
पेशा(Professional) | पर्वतारोहण |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पति (Husband) | त्सेरिंग वांगे |
बच्चे | दो बेटियां |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पुरस्कार | पद्मश्री 2021 |
प्रारंभिक जीवन
कहते हैं अगर सच्ची लगन हो तो हर मुश्किल काम आसान हो जाता है और यही कर दिखाया अरुणाचल प्रदेश की अंशु ने , वे बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थी। वह शौकिया तौर पर अपने घर पर ही शूटिंग और मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस किया करती थी। परिवार में चार बहनें हैं। जिनमें वह सबसे छोटी हैं , अंशु का विवाह उनके स्कूल समय में ही हो गया था।
विवाह के बाद उनकी बेटियां दो बेटियां हुई ,लेकिन उनके मन में कुछ करने का जज्बा था। जिसके लिए उन्होंने अपने पति से अपने मन की बात कही लेकिन उन्होंने उन्हें मना कर दिया। वे चाहते थे कि वे उनके बिजनेस में से जुड़े लेकिन अंशु को कुछ और ही करना था। कुछ वर्षों बाद अंशु ने वह कर दिखाया जिसकी बारे में सोचना सामान्य तौर पर कठिन है। आज वह दुनिया की एक जानी मानी पर्वतारोहियों में शामिल है उनके नाम कई रिकॉर्ड और सम्मान है।
पर्वतारोहण की शुरुआत
अंशु ने बताया कि जब उनका विवाह हुआ ,उसके बाद उन्हें लगा कि उन्हें कुछ करना है जो उन्हें पसंद है। लेकिन उन्हें क्या करना है इसके लिए वे पूरी तरह से निर्णय नहीं ले पा रही थी। शुरुवात में उन्होंने एक गेम पार्लर शुरू किया। इस काम को उन्होंने अंतरराज्यीय स्तर तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की और बहुत सी प्रतियोगिताएं भी करवाई। इसके बाद उन्होंने बोमडिला मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट का एक नया काम शुरू किया। इसके बाद वे अपने पति की टूर एंड ट्रैवल कंपनी में से जुड़ गई।
एक बार कंपनी की रॉक क्लाइम्बिंग साइट के लिए कुछ पर्वतारोही वहां आए ,लेकिन उन्हें जो साइट पसंद थी उसे वह बहुत अधिक जोखिम पूर्ण मान रहे थे। जब अंशु ने यह सुना तो वे उनके साथ गई और खुद से ही कोशिश करने की बात उनसे कहीं। उन पर्वतारोहियों ने डरते हुए अंशु से इस रॉक क्लाइम्बिंग के लिए हामी भरी। इसके बाद जब अंशु पहाड़ पर चढ़कर सफलतापूर्वक नीचे आ गई तो सब लोग हैरान रह गए। इस घटना के बाद ही अंशु ने अपने पर्वतारोहण की करियर की शुरुआत की।
करियर
अगर अंशु के पर्वतारोहण करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक पांच बार एवरेस्ट का आरोहण सफलतापूर्वक कर लिया है। उन्होंने पहली बार 12 मई 2011 में माउंट एवरेस्ट को फतह किया था और इसके बाद उन्होंने 21 मई को पुनः एवरेस्ट को फतह किया।
इसके बाद वर्ष 2013 में उन्होंने सुरजीत सिंह लीशंगथेम के नेतृत्व में माउंट एवरेस्ट को फतह किया।
वर्ष 2017 में अंशु जमशेद पानी माउंट एवरेस्ट की चोटी को एक सीजन में दो बार फतह करने में सफलता हासिल की। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला बनी,उन्होंने 5 दिनों के भीतर ऐसा कारनामा कर दिखाया। वे माउंट एवरेस्ट को सबसे तेज दो बार आरोहण करने वाली विश्व की पहली महिला बनी।
पुरस्कार और सम्मान
- वर्ष 2011 में उन्हें सीएनएन-आईबीएन यंग इंडियन लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- 2012 मे फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा वुमन अचीवर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
- 2017 में अंशु जामसेनपा को परिवार प्रदेश सरकार द्वारा टूरिज्म आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- अंशु जामसेनपा को एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उनकी असमान्य उपलब्धियों हासिल करने और इस क्षेत्र को नयी बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अरुणाचल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडीज द्वारा पीएचडी से सम्मानित किया गया था।
- 25 नवंबर 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें भारत का सर्वोच्च सहासिक पुरस्कार तेनजिंग नोर्गे प्रदान किया।
- 2021 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
FAQ :
Q : अंशु जामसेनपा कौन है ?
Ans : अंशु जामसेनपा एक भारतीय महिला पर्वतारोही है।
Q : अंशु जामसेनपा का जन्म कब और कहां हुआ ?
Ans : इनका जन्म अरुणाचल प्रदेश राज्य के कामेग जिले में 31 दिसंबर 1979 को हुआ।
Q : अंशु जामसेनपा की उम्र कितनी है ?
Ans : 42 साल
Q : अंशु जामसेनपा ने एवरेस्ट को कितनी बार फतह किया है ?
Ans : अंशु अब तक 5 बार एवरेस्ट को फतह कर चुकी है।
अन्य पोस्ट पढ़े :