सिनी शेट्टी का जीवन परिचय, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड, जन्म, उम्र, परिवार, पैरेंट्स, नेटवर्थ, फादर, हाइट, शिक्षा, करियर, इंस्टाग्राम [Sini Shetty Biography] (Femina Miss India World 2022, Date Of Birth, Age, Family, Parents, Net Worth, Father, Height, Education, Career, Instagram)
सिनी शेट्टी प्रॉडक्ट एक्जीक्यूटिव ही नहीं बल्कि एक डांसर, ऐक्टर, मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर भी हैं। सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी शेट्टी को बचपन से ही डांस का बेहद शौक रहा है। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र तक सिनी शेट्टी ने भरतनाट्यम डांस में अरेंजत्रम पूरा कर लिया था। अब सिनी शेट्टी एक प्रफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। सिनी शेट्टी अपने कुछ डांसिंग वीडियोज भी रिलीज कर चुकी हैं, जो पॉप्युलर हो चुके हैं।
सिनी शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा की फैन रही हैं। प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीता था और तभी से सिनी उन्हें फॉलो करती रही हैं। सिनी शेट्टी उस वक्त प्रियंकी चोपड़ा की मुरीद हो गई थीं, जब एक इंटरव्यू में ऐक्ट्रेस ने कहा था कि सिकुड़कर एक गिलास सिपर में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस गिलास की दीवारों को तोड़कर बाहर निकलो।
कर्नाटक की रहने वालीं सिनी शेट्टी ने रविवार यानी 3 जुलाई 2022 को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीता। वहीं राजस्थान की रुबल शेखावत ने फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज जीता। जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान फेमिना मिस इंडिया 2022 की सेकंड रनर-अप रहीं। मिस इंडिया 2022 विनर यानी सिनी शेट्टी की हर तरफ चर्चा हो रही है। हर कोई इस ब्यूटी विद ब्रेन के बारे में जानने को उत्साहित है।
सिनी शेट्टी का जीवन परिचय (Sini Shetty Biography)
नाम (Name) | सिनी शेट्टी (Sini Shetty) |
जन्म (Birth) | 2001 |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, भारत |
गृहनगर (Home Town) | कर्नाटक |
उम्र (Age) | 21 साल |
पेशा (Profession) | प्रोडक्ट एग्जीक्यूटिव, डांसर, अभिनेत्री, मॉडल, कॉन्टेंट प्रोडूसर |
स्कूल (School) | सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय, मुंबई |
कॉलेज (College) | एस के सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्याविहार, मुंबई |
शिक्षा (Education) | स्नातक (अकाउंटिंग और फाइनेंस) |
वजन (Weight) | 54 KG |
हाईट (Height) | 5 फीट 9 इंच |
फेमस (Famous) | फेमिना मिस इंडिया 2022, फेमिना मिस इंडिया कर्नाटक |
हॉबी (Hobby) | डांसिंग, आर्ट, कम्युनिटी सर्विस, कुकिंग, योग, ट्रैवलिंग |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
वैवाहिक स्थिति (Marital status) | अविवाहित |
अवॉर्ड्स (Awards) | मिस इंडिया 2022, मिस इंडिया कर्नाटका 2022 |
सिनी शेट्टी का परिवार (Sini Shetty Family)
माता (Mother) | हेमा शेट्टी |
पिता (Father) | सदानंद शेट्टी |
भाई (Brother) | शिकिन शेट्टी |
सिनी शेट्टी सोशल मिडिया (Sini Shetty Social Media)
– | |
Click Here |
सिनी शेट्टी की शिक्षा (Sini Shetty Education)
सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। सिनी शेट्टी ने अपनी स्कूल की पढाई सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय, मुंबई से की है.और कॉलेज की पढाई एसके सोमनिया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस विद्याविहार मुंबई से की। इन्होंनेअकाउंटिंग और फाइनैंस में डिग्री हासिल की और अब वह सीएफए (चार्टेड फाइनैंशल एनालिस्ट) कोर्स कर रही हैं।
सिनी शेट्टी करियर (Sini Shetty Career)
सिनी शेट्टी 21 साल की लड़की है, जिसका जन्म मुंबई में हुआ है। वह कर्नाटक की मूल निवासी है जो एक ऐसा राज्य है जहाँ जातीयता और वंश का अभिसरण होता है। उसने लेखांकन और वित्त में स्नातक की डिग्री हासिल की और अब एक पेशेवर पाठ्यक्रम के रूप में सीएफए पदनाम का अनुसरण कर रही है। इनका सबसे पसंदीदा स्थान हमेशा नृत्य रहा है। उन्होंने 4 साल की उम्र में नृत्य करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में अपना अरंगत्रम पूरा किया।
इन्होंने 14 साल की उम्र में कई स्टेज परफॉर्मेंस दिए और मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले यह उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का अवार्ड भी अपने नाम करवा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 67.7 K फॉलोअर हैं .यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने डांस की वीडियोस भी शेयर करती रहती हैं। लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। किशोरावस्था में सिनी ने मॉडलिंग में अपनी शुरुआत करी इन्होंने मॉडलिंग एंजेसी पर्पल थॉट्स के साथ काम किया है।इन्होंने कई ब्रांड जैसे एयरटेल, फ्री फायर, पैंटालून आदि के साथ काय किया है।
वह कुछ नृत्य वीडियो ऑनलाइन जारी करके अपनी रुचि को एक पूर्ण पेशे में बदलने में सक्षम थी। उनके परिवार ने उनकी कलात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया। एक मार्केटिंग कंपनी ने इंटर्नशिप के बाद उन्हें काम पर रखा था। जैसा कि उसके समुदाय और पूरे भारत में कई महिलाओं के साथ होता है उसे सफल होने और आत्मनिर्भर बनने की एक मजबूत महत्वाकांक्षा के साथ पाला गया था।
वह अपने सपनों को उन लोगों के साथ साझा करने के लिए बाध्य है, जिन्होंने अपनी परंपराओं के साथ संतुलन बनाए रखते हुए इसे अस्वीकार कर दिया है। इस अवसर ने उन्हें सिखाया है कि विश्वास, समर्पण और कड़ी मेहनत से सब कुछ संभव है।
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Femina Miss India World 2022)

मिस इंडिया 2022 की घोषणा रविवार 3 जुलाई की देर रात की गई और देश को इस वर्ष की अपनी नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं। कर्नाटक की सिनी शेट्टी को मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया। कर्नाटक की सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता घोषित हुई हैं। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 में फर्स्ट रनर अप घोषित हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया । सिनी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर हासिल किया ताज।
रांची की रिया तिर्की भी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में पहुंची। इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह पहली आदिवासी महिला हैं। वे झारखंड की रहने वाली हैं और झारखंड के लिए यह गौरवशाली बात है। यह भी एक मॉडल और अभिनेत्री हैं।
सिनी शेट्टी नेटवर्थ (Sini Shetty Networth)
यह अभी अभी अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं और इनकी नेटवर्क लगभग $40,000 के करीब है। भारतीय रुपए में यह लगभग 31लाख रुपए है। इनकी आय के प्रमुख स्त्रोत मॉडलिंग है। यह कई टेलीविजन विज्ञापन में दिखाई दी है। इसके अलावा इनके पास कई अन्य आय के स्त्रोत मौजूद है।
FAQ :
Q : सिनी शेट्टी कौन है ?
Ans : सिनी शेट्टी एक प्रॉडक्ट एक्जीक्यूटिव, डांसर, ऐक्टर, मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर भी हैं। 3 जुलाई 2022 को इन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज जीता।
Q : सिनी शेट्टी उम्र कितनी है ?
Ans : 21 वर्ष
Q : सिनी शेट्टी की हाइट कितनी है ?
Ans : 5 fit, 9 inch
Q : सिनी शेट्टी का जन्म कब और कहां हुआ ?
Ans : इनका जन्म 2001 को मुंबई, भारत में हुआ, इनका गृह नगर कर्नाटक है।
Q : सिनी शेट्टी के माता पिता का नाम क्या है ?
Ans : माता-हेमा शेट्टी, पिता-सदानंद शेट्टी
अन्य पोस्ट पढ़े :