शिवम् दुबे का जीवन परिचय, क्रिकेट ऑल राउंडर, उम्र, कद, पत्नी, नेटवर्थ, परिवार, गृहनगर, पिता, आईपीएल प्राइज ,इंस्टाग्राम , करियर ,बॉलिंग ,हाइट ,IPL 2022, हाइएस्ट स्कोर टी-20 ,पेरेंट्स ,मैरिज [Shivam Dube Biography in Hindi] (Cricket All Rounder, cricket all rounder ,age, height, wife, net worth, Family, Hometown, Father, Height, IPL Prize, Instagram, Career, Bowling, Height, IPL 2022, Highest Score T20, Parents, Marriage, Village)
शिवम् दुबे एक युवा भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। यह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और इनकी खास बात यह है कि ये एक ऑलराउंडर है ,जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं ,उसके साथ मध्यम गति से दाएं हाथ की गेंदबाजी भी करते हैं। इन्होंने नवंबर 2019 में भारत क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

इन्होंने अपना T20 डेब्यु वर्ष 2015-16 में मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया और वर्ष 2019 आईपीएल की नीलामी में इन्हें 5 करोड़ में खरीदा गया।इनके जीवन की खास सफलता यह थी कि ,इन्होंने 17 फर्स्ट क्लास खेलों में 1000 रन बनाए। इसके साथ इन्होंने 40 विकेट भी अपने नाम किए।
शिवम् दुबे का जीवन परिचय
नाम (Name) | शिवम् दुबे (Shivam Dube) |
जन्म (Birth) | 26 जून 1993 |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
गृहनगर (Hometown) | मुंबई, महाराष्ट्र (भारत) |
उम्र (Age) | 28 वर्ष |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
भूमिका | ऑलराउंडर |
बैटिंग (Batting) | बाएं हाथ के बल्लेबाज |
बॉलिंग (Bowling) | दायें हाथ मध्यम तेज |
Highest Score T20 | 54 RUN |
T20 डेब्यू | 3 नवंबर 2019 बांग्लादेश के खिलाफ |
घरेलू टीम | मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
आईपीएल टीम (IPL Team) | मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स |
वर्तमान टीम | चेन्नई सुपर किंग ,मुंबई क्रिकेट टीम |
स्कूल (School) | हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल , मुंबई |
कॉलेज (College) | रिजवी कॉलेज , मुंबई |
शिक्षा (Education) | ग्रेजुएट |
हाइट (Hieght) | 6 FIT |
वेट (Weight) | 70 KG |
कोच (Coach) | सतीश सामंत |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
नेटवर्थ (Net Worth) | 3-4 million |
IPL Prize 2022 | 4 Cr (चेन्नई सुपर किंग्स) |
Click Here | |
Click Here |
शिवम् दुबे परिवार (Shivam Dube Family)
पिता (Father’s Name) | राजेश दुबे |
माता (Mother’s name) | माधुरी दुबे |
बहन (Sister) | पूजा दुबे |
चाचा (Uncle) | रमेश दुबे (पूर्व सांसद) |
चचेरा भाई | राजीव दुबे |
पत्नी (Wife) | अंजुम खान |
बेटा (Son) | एक (BORN -13 FEBRUARY) |
विवाह वर्ष | 16 july 2021 |
शिवम् दुबे का जीवन परिचय, जन्म , शिक्षा, परिवार
शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल मुंबई से हुई। उसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई रिजवी कॉलेज मुंबई से प्राप्त की और क्रिकेट की कोचिंग चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकैडमी अंधेरी वेस्ट, मुंबई से ग्रहण की।
इनके पिता का नाम राजेश दुबे है और इनकी माता का नाम माधुरी दुबे है। इनके पिता डेरी उत्पादों का व्यापार करते थे और उसके बाद उन्होंने जींस धोने का व्यवसाय शुरू किया। इनके पिता का महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कारखाना भी है ,लेकिन अपने बेटे की क्रिकेट कोचिंग के खर्चे के कारण इनके पिता ने उस कारखाने को पट्टे पर रख दिया। जिससे इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई और शिवम ने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया।
इनके चाचा का नाम रमेश दुबे है और चचेरे भाई का नाम राजीव दुबे है। इनकी बहन का नाम पूजा दुबे है और इनकी पत्नी का नाम अंजुम खान है ,जिससे इन्होंने 16 जुलाई 2021 को विवाह कर लिया।हाल ही में इन्हें 1 पुत्र की प्राप्ति हुई है।
करियर (Shivam Dube Carrer)

शिवम ने मात्र 6 वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इनके पिता ने इन्हें क्रिकेट की कोचिंग लेने के लिए ”चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकैडमी, अंधेरी वेस्ट, मुंबई” में दाखिल करवाया। जहां उन्होंने अपने कोच सतीश सामंत के साथ क्रिकेट में प्रशिक्षण लिया।जब यह 14 साल के थे तो इनके घर में आर्थिक संकट होने के कारण इन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया।
उसके 4 साल बाद इनके चाचा रमेश दुबे और चचेरे भाई राजीव दुबे ने इन्हें क्रिकेट खेलने के लिए सहयोग किया और उन्होंने दोबारा से क्रिकेट की शुरुआत की। वर्ष 2015-16 में इन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ ”सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी” में अपना टी20 डेब्यू किया। फिर वर्ष 2018-19 के एक ”रणजी ट्रॉफी मैच” में इन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेला और एक ओवर में 5 छक्के लगाए।
इनके अथक प्रयास और मेहनत से इन्होंने 2018-19 में ‘‘विजय हजारे ट्रॉफी” जीतने वाली मुंबई टीम में भी अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ष 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन्हें 2019 IPLआईपीएल की नीलामी में 5 करोड़ रुपये में खरीदा।ऑल राउंडर शिवम को अक्टूबर 2019 में बांग्लादेश के T20 सीरीज के लिए चुना गया।इन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया।
शिवम दुबे आईपीएल प्राइस 2022 (Shivam Dube IPL Prize 2022)
आईपीएल सीजन 2022 में शिवम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग ने इन्हें 4 करोड रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया।इनका बेस प्राइस 50 लाख था। इससे पहले आईपीएल 2021 में इन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा था और उनका बेस प्राइस उस समय 50 लाख था।
शिवम् दुबे मैरिज (MARRIGE)
शिवम दुबे काफी लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ चर्चा में रहे हैं, और इन्होंने सुर्खियां भी बटोरी। इस रिलेशन के चलते इन्होंने 16 July 2021 में अंजुम खान से विवाह कर शादी के बंधन में बंध गए हैं।इनकी शादी मुंबई में हिंदू व मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से हुई।
FAQ :
Q : शिवम दुबे कौन है ?
Ans : शिवम दुबे एक क्रिकेटर ,ऑलराउंडर है।
Q : शिवम दुबे की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans : अंजुम खान
Q : शिवम दुबे की उम्र कितनी है ?
Ans :28 वर्ष
Q : शिवम दुबे की हाइट कितनी है ?
Ans : 1.83 मीटर
q : शिवम दुबे को आईपीएल की किस टीम ने खरीदा ?
Ans : चेन्नई सुपर किंग्स ने (4 CAROR)
q : शिवम दुबे का घर (Village) कहां है ?
ANS : मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
Q : शिवम दुबे का जन्म कब हुआ ?
ANS : जन्म 26 जून 1993 को मुंबई के महाराष्ट्र में
अन्य पोस्ट पढ़े :