विनीता सिंह ,शुगर कॉस्मेटिक्स ओनर, शार्क टैंक इंडिया शो की जज, का जीवन परिचय,नेटवर्थ, परिवार ,उम्र | Vineeta Singh Biography in Hindi

Social Share

विनीता सिंह ,शुगर कॉस्मेटिक्स ओनर, शार्क टैंक इंडिया शो की जज का जीवन परिचय, नेटवर्थ, परिवार ,उम्र , हस्बैंड ,शिक्षा ,जन्म [Vineeta Singh Biography] (Sugar Cosmetics Owner, Shark Tank India Show Judge, Net Worth, Family, Age, Husband, Qualification, Date of Birth )

विनीता सिंह एक प्रसिद्ध भारतीय महिला व्यवसाई हैं। जो शुगर कॉस्मेटिक ब्रैंड की ओनर सीईओ और सह संस्थापक हैं। इन्होंने अपने कठिन परिश्रम और मेहनत से बिजनेस में सफलता हासिल की है। वर्ष 2012 में वे फैब बैग की सह संस्थापक सदस्य बनी और 2015 से विनीता शुगर कॉस्मेटिक्स के सीईओ के रूप में कार्य कर रहीं हैं। वह आजकल चर्चा में इसलिए हैं ,क्योंकि वे Sony TV चैनल के रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के जज की भूमिका निभा रही है। इनके साथ इस शो में शार्क टीम के 6 लोग – अमन गुप्ता ,नमीता थापर ,अनुपम मित्तल ,पियूष बंसल, अशनीर ग्रोवर , गजल अलग शामिल हैं।

यह शो बिजनेस से रिलेटेड है। इसमें वे लोग आते हैं ,जो अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं और जिन्हें फंड की जरूरत है।यह शो 20 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ। शार्क टैंक एक ऐसा मंच है जहां भारत के सभी व्यापारियों को अपने स्टार्टअप के प्लान को सबके साथ बताने और उसके लिए फंड हासिल करने का मौका मिल रहा है। इसका आकलन बिजनेस एक्सपर्ट यानी शार्क के सदस्य करते हैं और व्यापार करने के लिए लोगों को फंड देते हैं।

विनीता सिंह का जीवन परिचय

नाम (Name)विनीता सिंह (Vineeta Singh)
जन्म (Date of Birth)1983
जन्म स्थान (Birth place)दिल्ली ,भारत
उम्र (Age)40 वर्ष
माता (Mother’s name)ज्ञात नहीं
पिता (Father’s Name)ज्ञात नहीं
शिक्षा (Education)B.TECH , MBA
वैवाहिक स्थिति विवाहित
हसबैंड (Husband)कौशिक मुखर्जी
बच्चे (Children)रणवीर , विक्रांत
पेशा (Profession)बिजनेस वूमेन ,शुगर कॉस्मेटिक की ओनर,
एंटरप्रेन्योर
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
धर्म (Religion)हिंदू
हाइट (Height)6 फिट
वजन (Weight)64 KG
वर्तमान प्रसिद्धिशार्क टैंक इंडिया शो की जज

विनीता सिंह का जन्म (vineeta singh Birth)

विनीता का जन्म 1983 में भारत के दिल्ली शहर में हुआ।

विनीता सिंह शिक्षा (vineeta singh Education)

इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल और आर.के.पुरम तथा आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से MBA किया है। विनीता आईटीसी लिमिटेड के साथ एक कलात्मक छात्रा भी रह चुकी हैं। इन्होंने ड्यूश बैंक में ग्रीष्मकालीन छात्र के रूप में भी कार्य किया। वर्ष 2012 में वे फैब बैग की सह संस्थापक सदस्य बनी और 2015 से विनीता Sugar Cosmetics के CEO के रूप में कार्य कर रहीं हैं।

विनीता सिंह का बिजनेस करियर (Vineeta Singh Business Career)

बिजनेस के अलावा विनीता ने 14 से अधिक मैराथन और फुल मैराथन में पार्टिसिपेट भी किया। इन्होंने अल्ट्रामैरॉथन के लिए भी अपना नाम दर्ज किया था। जो दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एक अल्ट्रामैरॉथन है। जिसे 12 घंटों के अंदर पूरा करना होता है और इन्होंने इस मैराथन को तीन बार किया और कांस्य पदक जीता।

अपने शुरुआती करियर में उन्होंने वर्ष 2006 में ड्यूश बैंक में समर इंटर्न के रूप में कार्य किया और इनके बैंकिंग तथा वित्तीय संबंधी क्षेत्र में इनके अनुभव को देखते हुए क्वेटजल वेरीफाई प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के रूप में इनकी पदोन्नति हुई। यहां उन्होंने केवल 5 वर्षों के लिए कार्य किया।

वर्ष 2012 में इन्होंने अपना कॉरपोरेट करियर छोड़ दिया और फैब बैग के सह संस्थापक के रूप में कार्य किया। इन्होंने 2015 में शुगर कॉस्मेटिक्स की शुरुआत की जिसका मुख्यालय मुंबई में है। विनीता सिंह अपनी खुद की एक मानव संसाधन सेवा कंपनी को लॉन्च करना चाहती थी और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत भी की। जब विनीता अहमदाबाद से पढ़ाई कर रही थी ,उस समय इन्होंने एक विश्वव्यापी निवेश बैंक, जिसने इन्हें प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपये के प्लेसमेंट का प्रस्ताव दिया। लेकिन विनीता ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। क्योंकि वह स्वयं की कंपनी में कार्य करना चाहती थी और अपने साथ लोगों को भी रोजगार देना चाहती थी।

विनीता ने अपना बिजनेस अपने पति कौशिक मुखर्जी ,जो इनके दोस्त हैं और इन्हीं के साथ आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई कर चुके हैं ,के साथ मिलकर 2015 में शुरू किया।इन दोनों ने अपना बिजनेस एक ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ शुरू किया। शुरू में इन्होंने अपने प्रोडक्टस को ऑनलाइन के जरिए बेचना शुरू किया। उसके बाद उन्होंने लिपस्टिक और महिलाओं के सौंदर्य से संबंधित प्रोडक्ट बनाने पर भी जोर दिया। वर्ष 2019 में उत्तर भारत में इन्होंने अपना पहला स्टोर खोला और अब 92 शहरों में 700 से अधिक स्टोर इन्होंने खोल दिए हैं। जिसमें इनके प्रोडक्ट्स हैं। वर्तमान में इनकी कंपनी के पूरे देश में कई आउटलेट हैं।

विनीता सिंह ने ब्यूटी प्रोडक्ट बेचकर बिजनेस शुरू किया और आज वे 100 करोड़ की कंपनी बना चुकी है। उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 100 करोड़ से ज्यादा है और इस कंपनी का 45% रेवेन्यू ऑनलाइन माध्यम से और 45% रिटेल आउटलेट्स से और 10% इंटरनेशनल मार्केट से आता है। इन्होंने अपनी पहचान लिपस्टिक और आईलाइनर से बनाई थी और आज यह अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ब्रैंड को टक्कर दे रही हैं।

आज के समय में ब्यूटी प्रोडक्ट बहुत ही कंपनियों के आ रहे हैं ,लेकिन इन सबके बीच शुगर कॉस्मेटिक की ओनर विनीता सिंह ने अपनी पहचान अपने प्रोडक्ट की अच्छी क्वालिटी से बनाई है। इनके प्रोडक्ट्स पर कोई विशेष छूट भी नहीं है ,फिर भी वे महिलाओं के बीच अपनी पहचान बना रही हैं। इस कंपनी को आगे बढ़ाने में इनके 100 से ज्यादा कर्मचारी हैं। जो अपना योगदान कंपनी को दे रहे हैं।इस कंपनी को शुरू करने के बाद इन्होंने 1000 से अधिक महिलाओं के साथ काम किया है।

इस कंपनी ने कोरोना काल के समय भी ऑनलाइन चैनलों के जरिए 70 से 80% बिक्री की और अपना खास स्थान बनाया। देश के अधिकांश कॉस्मेटिक ब्रांड कोरोना के दौरान संघर्ष कर रहे थे। पर शुगर कॉस्मेटिक अपने प्रोडक्ट बेच रहा था। इसमें इनकी मेहनत ही रंग लाई।

बहुत कम समय में ही 100 करोड़ की कंपनी बनाने वाली शुगर कॉस्मेटिक की ओनर विनीता सिंह लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गई है। यह उनकी नई सोच और मेहनत का नतीजा है ,जो आज वह इस सफलता के मुकाम पर पहुंची है।

विनीता सिंह अवार्ड तथा सम्मान (Vineeta Singh Awards)

1 – विनीता को द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा सबसे सफल उद्यमी अंडर 40 अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया और इन्हें भारत के युवा व्यापारिक नेताओं में से एक के रूप में मान्यता दी गई।

2 – इन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अल्ट्रा मैराथन दौड़ में कांस्य पदक जीता।

3 – विनीता सिंह दुनिया की 100 दिमागी महिलाओं में शामिल है।

4 – IIT मद्रास बैडमिंटन टूर्नामेंट में इन्होंने दो स्वर्ण पदक और दो रजत पदक जीते।

5 – 2007 में आईआईएम अहमदाबाद में सर्वश्रेष्ठ महिला ऑलराउंडर के लिए दुलारी मट्टू पुरस्कार से सम्मानित।

शुगर कॉस्मेटिक की ब्रांड एम्बेसडर

बॉलीवुड की एक्टर तापसी पन्नू ने शुगर कॉस्मेटिक्स के लिए ब्रांड एंबेस्डर के रूप में अपनी नई भूमिका एक शॉर्ट फिल्म के द्वारा की है।

विनीता सिंह नेटवर्थ (Vineeta Singh Networth)

इनकी नेटवर्थ लगभग 650 करोड़ से ज्यादा है।

विनीता सिंह इंस्टाग्राम (Vineeta Singh instagram)

FAQ :

Q : विनीता सिंह कौन है ?

Ans : विनीता सिंह एक प्रसिद्ध भारतीय महिला उद्यमी हैं। जो शुगर कॉस्मेटिक ब्रैंड की ओनर सीईओ और सह संस्थापक हैं।

Q : शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ कौन है ?

Ans : विनीता सिंह (Vineeta singh)

Q : विनीता सिंह के पति कौन है ?

Ans : कौशिक मुखर्जी

Q : विनीता सिंह की नेटवर्थ कितनी हैं ?

Ans : 650 करोड़ लगभग

Q : विनीता सिंह की उम्र कितनी हैं ?

Ans : 40 वर्ष

अन्य पोस्ट पढ़े :


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक