विकल्प मेहता बायोग्राफी,मिमिक्री आर्टिस्ट, उम्र, हाइट [Vikalp Mehta Biography in Hindi] (Mimicry Artist, Comedian, Age, Height, Education, Kapil Sharm Show, Wife, Networth)
विकल्प मेहता एक मिमिक्री कलाकार है। वे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मिमिक्री करने के लिए जाने जाते हैं। विकल्प हुबहू अक्षय की मिमिक्री करते हैं और उनको अपना आदर्श भी मानते हैं। विकल्प का अंदाज बिल्कुल अक्षय की तरह है उनका चलना उनका बैठना उनका चेहरा उनके हाव-भाव देखकर लोग अचंभित हो जाते हैं। आपको बता दें कि विकल्प का जन्म राजस्थान के पाली में एक जैन परिवार में हुआ था। इनके पिता सरकारी कर्मचारी हैं, ये अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान है। विकल्प द कपिल शर्मा शो 2022 के लिए भी सूट कर रहे हैं। जिससे उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिल रही है, उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हो चुके हैं।

विकल्प मेहता बायोग्राफी
नाम (Name) | विकल्प मेहता (Vikalp Mehta) |
जन्म (Birth) | 12 दिसंबर 1989 |
जन्म स्थान (Birth Place) | पाली, राजस्थान |
गृहनगर (Home Town) | पाली, राजस्थान |
उम्र (Age) | 32 वर्ष |
पेशा (Occupation) | मिमिक्री कलाकार |
हाइट (Height) | 5 फिट 7 इंच |
वजन (Weight) | 67 KG |
कॉलेज (College) | महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी |
शैक्षिक योग्यता | वाणिज्य में स्नातक |
शिक्षा (Education) | ग्रेजुएट |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
विकल्प मेहता का परिवार (Vikalp Mehta Family)
पिता (Father’s Name) | संजीव मेहता |
माता (Mother’s Name) | अनीता मेहता |
भाई (Brother) | ज्ञात नहीं |
बहन (Sister) | ज्ञात नहीं |
पत्नी (Wife) | ज्ञात नहीं |
विकल्प मेहता करियर (Vikalp Mehta Career)
विकल्प बचपन से ही मिमिक्री का शौक रखते थे, वह अपने स्कूल के टाइम पर अपने टीचर की मिमिक्री किया करते थे । धीरे-धीरे उनका मिमिक्री करना उनका पैशन बन गया। वह अक्षय कुमार की तरह दिखते थे तो उन्होंने अक्षय की तरह उनकी मिमिक्री करना शुरू कर दिया।
पहली बार सोनी टीवी के शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गए । इस शो के लिए इन्होंने कुछ ही एपिसोड शूट किए।
कुछ समय बाद इन्हें दोबारा इस शो के लिए परफॉर्म करने का मौका मिला। इस शो में उस समय जज के तौर पर अक्षय कुमार थे। यह मौका मिलते ही विकल्प ने अक्षय के सामने ही उनकी मिमिक्री की। अक्षय अपनी मिमिक्री देखकर बहुत खुश हुए और विकल्प को शाबाशी दी और उनकी हौसला अफजाई की।
इसके बाद विकल्प ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की। उन्होंने वर्ष 2012 में कॉमेडी सर्कस में पार्टिसिपेट किया। वर्ष 2014 में इंडियाज गॉट टैलेंट और 2016 में कपिल शर्मा शो में भी विकल्प ने कुछ एपिसोड किए।
उनकी परफॉर्मेंस से उन्हें लोगों द्वारा बहुत प्यार मिल रहा है। विकल्प को जूनियर अक्षय कुमार भी कहा जाने लगा है। विकल्प द कपिल शर्मा शो 2022 के लिए सूट भी कर रहे हैं उनके कई एपिसोड सोनी टीवी पर आ चुके हैं। जिसमें उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सबके दिल जीते हैं। इतना ही नहीं विकल्प का यूट्यूब चैनल भी है, जिसका नाम विकल्प मेहता है जिसमें इनके लाखों सब्सक्राइबर है। यह अपने फैंस के लिए यूट्यूब पर शार्ट वीडियो भी डालते रहते हैं। जिन पर लाखो कमेंट और व्यूज आते है। लोग इन्हे देखना पसंद करते है।
विकल्प मेहता इंस्टाग्राम (Vikalp Mehta instagram)
FAQ :
Q : विकल्प मेहता कौन है ?
Ans : विकल्प मेहता एक मिमिकरी आर्टिस्ट है। वे अक्सर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मिमिक्री करते हैं।
Q : विकल्प मेहता की उम्र कितनी है ?
Ans : 32 वर्ष (2022)
Q : विकल्प मेहता की हाइट कितनी है ?
Ans : 5 फिट 7 इंच
Q : विकल्प मेहता की पत्नी कौन है ?
Ans : विकल्प अभी अविवाहित हैं
अन्य पोस्ट पढ़े :