लीना नायर का जीवन परिचय ,सेनगुप्ता ,शनैल फैशन हाउस की सीईओ ,एजुकेशन ,सैलरी, नेटवर्थ , फैमिली , पेरेंट्स ,ऐज ,अचीवमेंट्स ,अवार्ड ,ईमेल एड्रेस ,करियर, इंस्टाग्राम,ईमेल आईडी ,लिंकडिन ,कोल्हापुर[ Leena Nair Biography in hindi , story of leena nair CEO of Shanail ,Fashion House, Education, Salary, Net Worth, Family, Chanel, Parents, Age, Achievements, Awards, Email Address, Career, Instagram, Email Id, Linkedin, Kolhapur]
परिचय :
फ्रांस के फैशन हाउस शनैल ने भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक लीना नायर को अपना ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव (सीईओ CEO) नियुक्त किया है। जनवरी 2022 से वह इस पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे और वे लंदन से ही अपना पूरा कामकाज करेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले लीना युनिलीवर के साथ जुड़ी हुई थी। वे पेप्सीको की सीईओ रही इंदिरा नूई के बाद ऐसी दूसरी महिला है ,जो किसी वैश्विक कंपनी की सीईओ बनी है।
वे इंदिरा नूई को अपना दोस्त और संरक्षक मानती हैं। इंदिरा नूई भी भारत में जन्मी है।लीना ने ब्रिटिश सरकार के व्यापार ,ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभाग के गैर कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है। यह 1992 में ट्रेनी के तौर पर यूनीलीवर संस्था से जुड़ी थी।
शनैल फैशन हाउस की सीईओ का व्यक्तिगत परिचय :
नाम (Name) | लीना नायर (Leena Nair) |
जन्म (Birth) | 28 अक्टूबर 1969 |
जन्म स्थान | महाराष्ट्र ,कोल्हापुर |
उम्र (Age) | 52 वर्ष |
पिता father | राम मेनन (उद्योगपति) |
पति husband | कुमार नायर (बिजनेसमैन) |
बेटे | आर्यन नायर ,सिद्धांत नायर |
नागरिकता | भारतीय |
व्यवसाय | CEO शनैल ,यूनीलीवर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिजनेस वूमेन business women |
धर्म | हिंदू |
हाई स्कूल | होली क्रॉस कान्वेंट स्कूल ,कोल्हापुर |
शिक्षा (Education) | सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर से स्नातक (Graduated) और पोस्ट ग्रेजुएट (post graduate) |
नेटवर्थ | 5 मिलीयन ,लगभग |
सैलरी | – |
हाइट Height | 5 फिट 7 इंच |
वजन Weight | 57 kg |
क्लिक करें | |
क्लिक करें | |
क्लिक करें | |
क्लिक करें |
जन्म एवं परिवार फैमिली/Family :
लीना नायर का जन्म 28 अक्टूबर 1969 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ। इनके पिता का नाम राम मेनन है जो उद्योगपति थे। इनका विवाह कुमार मेनन से हुआ जो एक बिजनेसमैन है। इनके दो बच्चे हैं आर्यन नायर और सिद्धार्थ नायर।विजय मेनन और सचिन मेनन की चचेरी बहन है।
शिक्षा (Education)
इन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित होली क्रॉस कॉन्वेंट कॉलेज से हाई स्कूल की पढ़ाई की है। उसके बाद इन्होंने सांगली में वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई की। उसके आगे की पढ़ाई के लिए यह जमशेदपुर चली गई। साल 1992 में यहां के जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई ) से इन्होंने एमबीए किया। ये एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी है।
लीना नायर 1992 में यूनीलीवर से जुड़ी :
लीना वर्ष 1992 में मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर यूनिलीवर से जुड़ी। 2016 में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी( सीएचआरओ ) के पद पर पहुंची। उस समय यूनिलीवर कि वह पहली महिला ,पहली एशियाई और सबसे कम उम्र की (सीएचआरओ CHRO ) बनी थी। वे यूनिलीवर के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए लीडरशिप एग्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य भी रही।
इसीलिए युनिलीवर के सीईओ एलन जोप ने अपने कंपनी में उनके तीस वर्षो के योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया है। लीना नायर भी युनिलीवर में काम करने के अनुभवों को याद करती हैं और उन्होंने यह भी कहा कि युनिलीवर में अपने लंबे करियर कि वे बहुत आभारी हैं। यहां मुझे सीखने और आगे बढ़ने के बहुत सारे अवसर भी प्राप्त हुए हैं। जिसकी वजह से आज मैं यहां पर हूं।
युनिलीवर 190 देशों में फैले कई नियामक और श्रम वातावरण में काम करता है।
फैशन हाउस शनैल क्या है :
इस फैशन हाउस का नाम इसके संस्थापक गैब्रियल कोको शनैल के नाम पर रखा गया है। इसकी स्थापना वर्ष 1910 में हैट बूटिक के तौर पर की गई थी ,जो पेरिस में है। आज इस फैशन हॉउस को टिवड सूट, क्विल्टेड हैंड बैग और नंबर 5 परफ्यूम के लिए जाना जाता है।
लीना नायर की उपलब्धियां करियर (Leena NairAchievements / Career)
स्नातक करने के बाद उन्होंने तीन विभिन्न कारखानों कोलकाता, अंबात्तुर , तमिलनाडु और तलोजा ,महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं दी।
लीना आज उस क्लब में शामिल हो गई हैं ,जहां भारतीय मूल के लोग वैश्विक कंपनियों के सबसे ऊंचे पदों पर पहुंचे हैं। इसमें गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचई ,माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ,एडोब के चेयरमैन शांतनु नारायण, आइबीएम के चेयरमैन अरविंद कृष्ण और हाल ही में ट्विटर के सीईओ बने पराग अग्रवाल भी शामिल है।
इन्हें फॉर्च्यून इंडिया ने मोस्ट पॉवरफुल वूमेन लिस्ट में शामिल किया है।
लीना ब्रिटेन की सरकार में बिजनेस ,एनर्जी और इंडस्ट्रियल स्ट्रैटजी डिपार्टमेंट के लिए नॉन- एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।
वर्ष 2007 ,जून में इन्हें कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन के रूप में कार्य करने का अवसर भी मिला। इसके साथ ही यह हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड एचयूएल HUL के प्रबंधन समिति में शामिल होने वाली पहली महिला बनी।
पुरस्कार /अवार्ड(Awards) व सम्मान :
1 -बिजनेस टुडे ने 5 वर्षों तक उन्हें सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया।
2 -वर्व पत्रिका ने भारत के 50 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में इन्हें शामिल किया।
3 – एफआईसीआई के द्वारा वर्ष 2008 के यंग वूमेन अचीवर इन बिजनेस का सम्मान दिया गया।
4 – विश्व मानव संसाधन विकास द्वारा 2009 में मानव संसाधन (एचआर) अचीवर का सम्मान दिया गया।
5 – एनएआर डी द्वारा 2010 के लिए अनुभवी मानव संसाधन पेशेवर का सम्मान मिला।
6 – हिंदुस्तान टाइम्स और स्टार न्यूज़ द्वारा लीडर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला।
7 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा यूके में एक कुशल भारतीय बिजनेस लीडर के रूप में सम्मानित -2017
FAQ :
Q – लीना नायर कौन है ?
ANS – लीना नायर एक बिजनेस वूमेन और फैशन हाउस शनैल की सीईओ है।
Q – लीना नायर का जन्म और उम्र क्या है ?
ANS – लीना नायर का जन्म 28 अक्टूबर 1969 को हुआ और इनकी उम्र 52 ईयर है।
Q – लीना नायर नेटवर्थ ?
ANS – 5 MILLION
Q – लीना नायर पेरेंट्स ?
ANS – राम मेनन (उद्योगपति)
Q – लीना नायर हसबैंड नेम (Husband Name)?
ANS – कुमार मेनन (बिजनेसमैन)
अन्य पोस्ट पढ़ें :
1 – फाल्गुनी नायर का जीवन परिचय
2 – डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम बायोग्राफी
3 – एम एस स्वामीनाथन बायोग्राफी