रॉबिन उथप्पा का जीवन परिचय,जन्म, जन्मस्थान, उम्र, फैमिली, वाइफ, नेटवर्थ, बेटा, भाई, पिता, राज्य, टि्वटर, इंस्टाग्राम, बोलिंग, बैटिंग, आई पी एल टीम, आई पी एल 2022, रिटायरमेंट, आईपीएल करियर, आईपीएल प्राइस, इनकम, बेस प्राइस, बेस्ट स्कोर इन आईपीएल [Robin Uthappa Biography In Hindi] (Birth, Birthplace, Age, Family, Wife, Net Worth, Son, Brother, Father, State, Twitter, Instagram, Bowling, Batting, IPL Team, IPL 2022, Retirement, IPL Career, IPL Price, Income, Base Price , Best Score in IPL )
रॉबिन उथप्पा भारत के एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ वर्ष 2006 में की। उनके पिता वेणु उथप्पा भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी के रेफरी रह चुके हैं। वर्तमान में रॉबिन चेन्नई सुपर किंग (CSK) की आईपीएल टीम में विकेटकीपर का रोल निभा रहे हैं।रॉबिन घरेलू टीम के रूप में कर्नाटक राज्य के लिए खेलते हैं।
अपने घरेलू खेल में लगभग 40 की औसत से बल्लेबाजी करने के कारण इन्हें एकदिवसीय क्रिकेट विशेषज्ञ माना जाता है। ये अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में इन्होंने अपनी बल्लेबाजी से आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
रॉबिन उथप्पा का जीवन परिचय
पूरा नाम (Full Name) | रॉबिन वेणु उथप्पा (Robin Venu Uthappa) |
जन्म (Birth) | 11 नवंबर 1985 |
जन्म स्थान (Birth Place) | कोडागुस, कर्नाटक (भारत) |
गृहनगर (Hometown) | कोडागुस, कर्नाटक (भारत) |
उम्र (Age) | 36 वर्ष (2022) |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
भूमिका (Role) | विकेटकीपर/ बल्लेबाज |
बैटिंग (Batting) | दाएं हाथ बल्लेबाज |
घरेलू टीम | कर्नाटक |
आईपीएल टीम (IPL Team) | मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वारियर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स |
वर्तमान आईपीएल टीम | चेन्नई सुपर किंग (2022) |
वनडे डेब्यू | 9 अप्रैल 2006 बनाम इंग्लैंड |
T20I डेब्यू | 13 सितंबर 2007 बनाम स्कॉटलैंड |
आईपीएल डेब्यू (IPL Debut) | 20 अप्रैल 2008 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
जर्सी नंबर | #6 |
कोच (Coach) | प्रवीण आमरे |
कॉलेज (College) | ”भगवान महावीर जैन कॉलेज” बेंगलुरु |
स्कूल (School) | ”दिल्ली पब्लिक स्कूल” |
हाइट (Height) | 1.7 मी |
शिक्षा (Education) | ग्रेजुएट |
वेट (Weight) | 72 kg |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
विवाह वर्ष | 2016 |
धर्म (Religion) | क्रिस्चियन |
आईपीएल प्राइस 2022 | चेन्नई सुपर किंग – 2 cr. |
नेटवर्थ (Networth) | 12 MILLION |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
रॉबिन उथप्पा का परिवार (Robin Uthappa Faimly)

पिता (Father’s Name) | वेणु उथप्पा |
माता (Mother’s name) | रोज़लिन उथप्पा |
बहन (Sister) | शेरोन उथप्पा |
पत्नी (Wife) | शीतल गौतम (टेनिस खिलाड़ी) |
बेटा (Son) | नीले नोलन उथप्पा |
रोबिन उथप्पा का जन्म ,परिवार, शिक्षा
रॉबिन उथप्पा का जन्म 11 नवंबर 1985 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था।
इनके पिता का नाम वेणु उथप्पा है ,जो एक हॉकी एंपायर भी रह चुके हैं। रॉबिन को अपने पिता से ही क्रिकेट करियर की प्रेरणा मिली। इनकी माता का नाम रोज़लिन उथप्पा है और इनकी बहन का नाम शेरोन उथप्पा है। रॉबिन की पत्नी का नाम शीतल गौतम है। जिससे इन्होंने मार्च 2016 में विवाह किया। इनकी पत्नी शीतल एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं और इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम नीले नोलनउथप्पा है।
इनकी स्कूली शिक्षा ”दिल्ली पब्लिक स्कूल” से पूरी हुई और आगे की पढ़ाई इन्होंने बेंगलुरु जाकर ”भगवान महावीर जैन कॉलेज” से प्राप्त की।
रोबिन उथप्पा का करियर (career)
रॉबिन केवल 7 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलने लग गए थे। इनकी क्रिकेट के प्रति रुचि को देखकर इनके पिताजी ने इनका एडमिशन ”बृजेश पटेल अकैडमी” में करवा दिया। जिसके कारण इनका बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक बन गया था।
रॉबिन भारत के एक अनुभवी बल्लेबाज और बेहतरीन विकेटकीपर के रूप में प्रसिद्ध हैं। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत अपनी घरेलू टीम कर्नाटक ,सौराष्ट्र और केरल की ओर से खेलकर की।रॉबिन कर्नाटक राज्य के लिए घरेलू टीम के रूप में खेलते हैं। 2004 के चैलेंजर प्रतियोगिता में इन्होंने इंडिया B की तरफ से इंडिया A के खिलाफ 66 रन बनाए। दूसरे वर्ष इसी प्रतियोगिता में इन्होंने इसी टीम के लिए 93 गेंदों में 100 रन बनाए।
जिसकी सहायता से इंडिया A ने जीत हासिल की और उसके बाद रॉबिन को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चुना गया।अपने पहले मैच में इन्होंने 86 रन बनाकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बेहतरीन शुरुआत की। 2006 के अप्रैल माह में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में खेलने के बाद इन्हें अपना अगला मौका जनवरी 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिला। जहां उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में 70 रन बनाए।
वर्ष 2007 के क्रिकेट विश्व कप के लिए रॉबिन को चुना गया। लेकिन वहां पर खेले गए तीन मैचों इन्होंने सिर्फ 30 रन ही बनाए। उसके बाद 2007 नैटवेस्ट प्रतियोगिता में इन्होंने 33 गेंदों में 47 रन बनाए। जिससे भारत मैच जीता। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रॉबिन ने 50 रन बनाए। इससे रॉबिन भारत के पहले अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने। भारत यह मैच बोलआउट से जीता था। इसमें रॉबिन ने 1 गेंद पर का था ,जो विकेट पर लगी थी।
रॉबिन उथप्पा ने भारत के लिए क्रिकेट में 2006 में डेब्यू किया और 46 वनडे ,13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
रोबिन उथप्पा का आईपीएल करियर (Robin Uthappa IPL Career)
उथप्पा ने घरेलू टीम में अच्छा प्रदर्शन किया। इन्हें आईपीएल के एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है। इनके अच्छे खेल प्रदर्शन के कारण 2008 में मुंबई इंडियंस ने इन्हें 3.2 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में खेलने का मौका दिया, और रॉबिन सफल बल्लेबाज भी साबित हुए। इनकी सफलता के पीछे इनके कोच प्रवीण आमरे की मेहनत रही है।
इनका आईपीएल करियर बहुत ही रोमांच भरा रहा। इन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलकर किया। इसके अलावा रॉबिन आईपीएल की कई टीमों का हिस्सा भी बन चुके हैं जिसमें ”कोलकाता नाइट राइडर्स ,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” आदि शामिल है। इन सभी टीमों में इन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया ,जिसके चलते इनकी आईपीएल बोली भी बढ़ने लगी।
वर्ष 2017 आईपीएल मैच में इन्होंने पर्पल कैप 660 रन बनाकर अपने नाम किए थे।वर्तमान में रॉबिन उथप्पा आईपीएल की टीम ”चेन्नई सुपर किंग” की ओर से खेल रहे हैं।
वर्ष | टीम | प्राइस |
2008 | मुंबई इंडियंस | – |
2009-10 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | – |
2011-13 | पुणे वॉरियर्स इंडिया | 9.4 Cr. |
2014-19 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 6.40 Cr. |
2020 | राजस्थान रॉयल्स | 3 Cr. |
2021 | चेन्नई सुपर किंग | 3 Cr. |
2022 | चेन्नई सुपर किंग | 2 Cr. |

सोशल मीडिया (Social Media)
Click Here | |
Click Here |
FAQ :
Q : रॉबिन उथप्पा की उम्र कितनी है ?
Ans : 36 वर्ष
Q : रॉबिन उथप्पा की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans : शीतल गौतम (टेनिस खिलाड़ी)
Q : रॉबिन उथप्पा आईपीएल 2022 में किस टीम से खेल रहे हैं ?
Ans : चेन्नई सुपर किंग
Q : रॉबिन उथप्पा के पिता का नाम क्या है ?
Ans : वेणु उथप्पा
अन्य पोस्ट पढ़े :