राहुल चाहर का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, परिवार, नेटवर्थ,आईपीएल टीम ,भाई, बहन, पिता, पूरा नाम, जन्म स्थान, गांव, हाइट, वेट, बॉलिंग, गर्ल फ्रैंड, मैरिड, सगाई, जाति, धर्म, वर्तमान टीम, वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंस्टाग्राम [Rahul Chahar Biography] (IPL 2022 Team, Age, Wife, Family, Net Worth, Brother, Sister, Father, Full Name, Birth Place, Village, Height, Weight, Bowling, Girl Friend, Married, Engagement, Caste, Religion, Present team, world record, instagram, IPL 2022)
भारत के राजस्थान राज्य के रहने वाले राहुल चाहर भारतीय क्रिकेटर हैं और वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेलते हैं। इनकी खास बात यह है कि ये दाएं हाथ के लेग ब्रेक गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं। राहुल घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और आईपीएल में तीसरे सबसे कम उम्र के युवा खिलाड़ी है।
राहुल भारतीय राष्ट्रीय अंडर-19 और अंडर-23 टीम के साथ साथ भारत के लिए खेलते हैं। इन्होंने 5 नवंबर 2016 को (2016 -17 ) के रणजी ट्रॉफी राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी की शुरुआत की।राहुल ने भारत के लिए अभी तक 5 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं और एक वनडे मैच भी खेल चुके हैं ,जिसमें 3 विकेट लिए।
राहुल चाहर का जीवन परिचय
पूरा नाम (Full Name) | राहुल देसराज चाहर (Rahul Desraj Chahar) |
उपनाम | शैरी |
जन्म (Birth) | 4 अगस्त 1999 |
जन्म स्थान (Birth Place) | भरतपुर, राजस्थान |
गांव (Village) | भरतपुर, राजस्थान |
उम्र (Age) | 22 वर्ष |
पेशा (Profession) | भारतीय क्रिकेटर |
भूमिका (Role) | गेंदबाज |
बैटिंग (Batting) | दाएं हाथ की बल्लेबाजी |
बॉलिंग (Bowling) | दाएं हाथ की लेग ब्रेक गुगली |
वर्तमान टीम | पंजाब किंग्स (IPL 2022) |
स्कूल (School) | गवर्नमेंट स्कूल ऑफ भरतपुर |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Caste) | जाट |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
घरेलू टीम | राजस्थान |
हाइट (Height) | 5 FIT , 10 INCH |
वजन (Weight) | 60 KG |
जर्सी नंबर (Jersey Number) | # 1 (INDIA) |
शिक्षा (Education) | 12 th |
कोच (Caoch) | लोकेंद्र सिंह चाहर |
वनडे डेब्यू | 23 जुलाई 2021 श्रीलंका के खिलाफ |
टेस्ट डेब्यु | अभी नहीं किया |
T-20 डेब्यू | 6 अगस्त 2019 वेस्टइंडीज के खिलाफ |
आईपीएल डेब्यू | 8 अप्रैल 2017 किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ |
इंस्टाग्राम | Click Here |
click here | |
नेटवर्थ | 2 MILLION |
राहुल चाहर परिवार ( Rahul Chahar Family)
पिता (Father’s Name) | देसराज चाहर |
माता (Mother’s Name) | उषा चाहर |
चचेरे भाई | दीपक चाहर (भारतीय क्रिकेटर) |
चाचा (Uncle) | लोकेंद्र सिंह चाहर |
बहन (Sister) | कल्पना चाहर, संजना चाहर |
वाइफ /गर्लफ्रेंड | ईशानी जौहर (फैशन डिजाइनर) |
सगाई (Engagement) | December 2019 (जयपुर) |
विवाह (Marriage) | 9 मार्च 2022 (गोवा) |
राहुल चाहर का क्रिकेट करियर (Rahul Chahar Cricket Career)
इन्होंने मात्र 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था ,क्योंकि इनके चचेरे भाई दीपक चाहर एक क्रिकेटर थे, जिन्हें देखकर इन्होंने भी क्रिकेट खेलना शुरू किया।शुरुआती करियर में राहुल तेज गेंदबाज के रूप में क्रिकेट खेलते थे। बाद में इन्हें एहसास हुआ कि उनकी प्रतिभा गेंद को स्पिन करने में थी। उनके चचेरे भाई दीपक चाहर और राहुल दोनों को इनके चाचा लोकेंद्र सिंह चाहर ने क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया था।
राहुल की घरेलू टीम की बात करें तो सबसे पहले इन्होंने 2016 में प्रथम श्रेणी के क्रिकेट रणजी ट्रॉफी में राजस्थान की टीम से अपना डेब्यू किया और पहला मैच उड़ीसा के विरुद्ध खेला। जिसमें उन्होंने 9 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए तथा 3 मेडन ओवर भी डालें। उसके बाद 2017 में राहुल ने विजय हजारे ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के खिलाफ अपने लिस्ट-ए क्रिकेट करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने 14 रन बनाए और अपने 5 ओवर में 9.60 की इकोनामी के साथ 1 विकेट लिया।
राहुल को बांग्लादेश में आयोजित एसीसी इमर्जिंग टीम कप 2017 के लिए भारतीय अंडर-23 टीम में चुना गया और उनके अच्छे प्रदर्शन से इन्हें अंडर-19 इंग्लैंड टीम के खिलाफ यूथ वनडे खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जहां पर उन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए। वर्ष 2018 में राहुल ने देवधर ट्रॉफी के लिए खेला। इसमें भी इन्होंने अच्छी गेंदबाजी से सबको चौका दिया। इसके बाद दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ग्रीन टीम का हिस्सा भी बन गए।
अगर इनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो वर्ष 2019 में इनकी गेंदबाजी प्रतिभा के कारण इन्हे अंतरराष्ट्रीय T20 टीम में चुना गया। इसके पहले मैच मैं राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इन्होंने इस मैच में 3 ओवर फेंके और 27 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
जून 2021 में राहुल को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में चुना गया और उन्होंने 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था। जिसमें उन्होंने 10 ओवरों में 54 रन दिए और 3 विकेट लिए। इसके अलावा बेटिंग में भी इन्होंने 25 गेंदों में 13 रन बनाए। सितंबर 2021 में राहुल को आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में चुना गया।
राहुल चाहर का आईपीएल करियर (Rahul Chahar IPL Career)
राहुल एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, इनके अच्छे प्रदर्शन से इन्हें आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे टीम ने 10 लाख में खरीदा और 8 अप्रैल 2017 को राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यु किया। इस आईपीएल में इन्होंने 3 मैच खेले और अपना पहला विकेट हसीम अमला का लिया।
वर्ष 2018 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने इन्हें 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा, लेकिन इसमें इन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। वर्ष 2019 के आईपीएल में राहुल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने, इसमें इन्होंने 13 मैच खेले और 13 विकेट लिए और 6.55 इकोनॉमी के साथ तीसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

वर्ष 2020 के आईपीएल में राहुल मुंबई का हिस्सा है ,और यह इस मैच में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाएंगे।आईपीएल 2022 में राहुल चाहर को पंजाब किंग्स की टीम ने 5.25 करोड रुपए में खरीदा। इनके पूरे आईपीएल करियर में इन्होंने 42 मैच खेले हैं ,जिसमें उन्होंने 43 विकेट लिए हैं और अब 2022 में वे पंजाब किंग्स की टीम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।
राहुल चाहर आईपीएल प्राइस 2022 (Rahul Chahar IPL Price)
वर्ष | टीम | प्राइस |
2017 | राइजिंग पुणे टीम | 10 LAKH |
2018-2021 | मुंबई इंडियंस | 1.90 Cr. |
2022 | पंजाब किंग्स की टीम | 5.25 Cr. |
राहुल चहर मैरिज (Rahul Chahar Marriage)

वर्ष 2019 जयपुर में राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी जौहर से सगाई कि और 9 मार्च 2022 में इन दोनों ने शादी कर ली। देखा जाए तो राहुल ने बहुत ही कम उम्र में विवाह करके शादी के बंधन में बंध गए। इन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी।
FAQ :
Q : राहुल चाहर का जन्म कब और कहां हुआ ?
ANS : 4 अगस्त 1999 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ।
Q : राहुल चाहर की पत्नी का नाम क्या है ?
ANS : ईशानी जौहर
Q : राहुल चाहर की married कब हुई ?
ANS : 9 मार्च 2022
Q : राहुल चाहर की उम्र कितनी है ?
ANS : 22 वर्ष
Q : राहुल चाहर के पिता का नाम क्या है ?
ANS : देसराज चाहर
q : राहुल चाहर और दीपक चाहर का क्या संबंध है ?
ANS : राहुल चाहर के चचेरे भाई दीपक चाहर हैं ,वह भी एक क्रिकेटर है।
अन्य पोस्ट पढ़े