यश दयाल का जीवन परिचय, क्रिकेटर, जन्म, उम्र, परिवार, नेटवर्थ, आईपीएल प्राइस | Yash Dayal Biography In Hindi

Social Share

यश दयाल का जीवन परिचय, क्रिकेटर, जन्म, उम्र, परिवार, नेटवर्थ, आईपीएल प्राइस, आईपीएल करियर, आईपीएल टीम 2022, फादर, बैटिंग, बॉलिंग स्पीड, इंस्टाग्राम, ट्विटर, स्कूल, कॉलेज, शिक्षा, हाइट, वेट [Yash Dayal Biography In Hindi] (Cricketer, Birth, Age, Family, Net Worth, IPL Price, IPL Career, IPL Team 2022, Father, Batting, Bowling Speed, Instagram, Twitter, School, College, Education, Height, Weight)

उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर यश दयाल एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं और 2022 में इन्हें गुजरात टाइटंस ने आईपीएल लीग के लिए 3.2 करोड रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। इन्होंने 14 अप्रैल 2022 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला। जहां 4 ओवर में इन्होंने 3 विकेट लिए और पहला विकेट इन्होंने ”देवदत्त पडिक्कल” का लिया था।

यश अहमदाबाद में भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ ओडीआई सीरीज बायो बबल में भी थे। इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की रणजी टीम के साथ खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया। ये 3 साल पहले मुंबई इंडियंस के साथ भी काम कर चुके हैं और आईपीएल ट्रायल में भी रह चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों में शामिल थे। यह लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटा से भी अधिक की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं। यूपी से खेलते हुए उन्होंने 142 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी गेंदबाजी की है, जिससे वे सुर्खियों में आए।

यश दयाल का जीवन परिचय

पूरा नाम (Full Name)यश दयाल
(Yash Dayal)
जन्म (Birth)13 दिसंबर 1997
जन्म स्थान (Birth Place)प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत
उम्र (Age)24 वर्ष (2022)
पेशा (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)गेंदबाज
स्कूल (School)केंद्रीय विद्यालय, न्यू कैंट
कॉलेज (Collage)Sam Higginbottom University of Agriculture,
Technology and Sciences, UP
शिक्षा (Education)ग्रेजुएट
कोच (Coach)बी.एन.अग्रवाल, कौशिक पाल, अमित पाल
बॉलिंग (Bowling)बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
बॉलिंग स्पीड (Bowling Speed)140 – 142 किलोमीटर प्रति घंटा
बैटिंग (Batting)बाएं हाथ के बल्लेबाज
हाइट (Height)5 फीट, 10 इंच
वेट (Weight)68 KG
घरेलू टीम उत्तर-प्रदेश
प्रमुख टीमें उत्तर प्रदेश , गुजरात टाइटंस
आईपीएल डेब्यु (IPL Debut)14 अप्रैल 2022 (राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ)
प्रथम श्रेणी डेब्यू 4 नवंबर 2018 गोवा के खिलाफ
लिस्ट ए डेब्यू 21 सितंबर 2018 छत्तीसगढ़ के खिलाफ
T20 डेब्यू 21 फरवरी 2019 महाराष्ट्र के खिलाफ
धर्म (Religion)हिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
IPL TEAM 2022गुजरात टाइटंस (3.2 करोड रुपए)
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
नेटवर्थ (Net Worth)1.5 Million Doller

यश दयाल का परिवार (Yash Dayal Family)

माता (Mother’s Name)ज्ञात नहीं
पिता (Father’s Name)चंद्रपाल दयाल (क्रिकेट खिलाड़ी)
भाई (Brother)ज्ञात नहीं
बहन (Sister)सूची दयाल
वाइफ/गर्लफ्रेंड
(Girlfriend)
कोई नहीं

यश दयाल का जन्म, शिक्षा (Yash Dayal Education)

यश दयाल का जन्म 13 दिसंबर 1997 को प्रयागराज, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था।

इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय ,नई छावनी, इलाहाबाद से प्राप्त की। उसके बाद सैम हिगिनबॉटम कृषि प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान, इलाहाबाद कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

यश दयाल का करियर (Yash Dayal Carrer)

Screenshot 20220512 144353
image credit : instagram

इन्होंने मात्र 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और क्रिकेट में ही अपना करियर बनाने की ठान ली। क्योंकि वह अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहते थे। इनके पिता भी गेंदबाजी किया करते थे, लेकिन वे क्रिकेट में अपना करियर नहीं बना पाए। इनकी गेंदबाजी की खास बात यह है कि इनका गेंद को दोनों और स्विंग कराना काबिले तारीफ है। यह टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं। इन्होंने अहमदाबाद में टीम इंडिया के साथ नेट गेंदबाजी भी की है।

इन्हें बचपन में इनके पिता ने ही क्रिकेट खेलना सिखाया था और इनके पहले कोच इनके पिता चंद्रपाल दयाल रहे हैं। इन्होंने 21 सितंबर 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी के लिए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की और उसी वर्ष 1 NOVEMBER 2018 रणजी ट्रॉफी के जरिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू भी किया। इसके बाद उन्होंने 21 फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए यूपी के लिए अपना टी20 डेब्यू भी किया।

यश बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग भी अच्छे से करते हैं। इन्होंने केवल 16 टी20 मैच में 18 विकेट और 14 लिस्ट ए मैचों में 23 विकेट हासिल किए हैं। अगर इनके फर्स्ट क्लास मैचों की बात करें तो इन्होंने 14 मैचों में 50 विकेट प्राप्त किए। यश दयाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, इन्हें कम ही लोग जानते हैं। लेकिन यह वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में ओडीआई सीरीज में भारतीय टीम के बायो बबल का हिस्सा भी रहे हैं।

यश दयाल का आईपीएल करियर (Yash Dayal IPL Carrer)

Screenshot 20220512 144228 01 1
Image Credit : Instagram

यश दयाल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 14 अप्रैल 2022 को की थी। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने इन्हें 3.2 करोड रुपए में खरीदा इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और इन्हें खरीदने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। इन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए। इनका सबसे पहला विकेट ओपनर देवदत्त पडिक्कल का था। फिर युजवेंद्र चहल भी इनकी गेंदबाजी का शिकार बने।

इन्हें हेड कोच आशीष नेहरा ने इनके आईपीएल डेब्यु की कैप दी। यश दयाल पिछले 3 सालों से आईपीएल में खेलने के लिए ट्रायल दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इन्हें रिजेक्ट किया, लेकिन इनकी मेहनत का फायदा इन्हें 2022 में मिला और आईपीएल में खेलने का मौका मिला। यश दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी ट्रायल दिए हैं।

इन्होंने आईपीएल में चुने जाने के बाद कहा था कि, यह विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट करना चाहते हैं और अपनी बोलिंग स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचाना चाहते हैं।

यश दयाल का आईपीएल प्राइस (Yash Dayal IPL Price)

वर्ष टीम प्राइस
2022गुजरात टाइटंस3.2 करोड
2023गुजरात टाइटंस3.2 करोड

यश दयाल इंस्टाग्राम (Yash Dayal Instagram)

FAQ :

Q : यश दयाल कौन है ?

ANS : एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं।

Q : यश दयाल का जन्म कब और कहां हुआ ?

ANS : जन्म 13 दिसंबर 1997 को प्रयागराज, इलाहाबाद ,उत्तर प्रदेश में

Q : यश दयाल की उम्र कितनी है ?

ANS : 24 वर्ष

Q : यश दयाल के पिता का नाम क्या है ?

ANS : चंद्रपाल दयाल (क्रिकेट खिलाड़ी)

Q : यश दयाल की बॉलिंग स्पीड/Bowling Speed कितनी है ?

ANS : 140 – 142 किलोमीटर प्रति घंटा

Q : यश दयाल की हाइट कितनी है ?

ANS : 5 फीट, 10 इंच

Q : यश दयाल की IPL Team 2022 , IPL price क्या है ?

ANS : गुजरात टाइटंस – 3.2 करोड रुपए

अन्य पोस्ट पढ़ें :


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक