मोहित रैना का जीवन परिचय | Mohit Raina Biography

Social Share

मोहित रैना का जीवन परिचय , जन्म, उम्र, कद ,परिवार, पत्नी, नेटवर्थ [Mohit Raina Biography] (Birth, Age, Height, Family, Wife, Net Worth, Movies, Tv Show, Web Series)

मोहित रैना एक भारतीय अभिनेता और मॉडल है। टेलीविजन धारावाहिक देवों के देव-महादेव में भगवान शिव की भूमिका में नजर आने वाले मोहित हर घर में पहचाने जाते हैं। उन्होंने 2013 में महाभारत टीवी सीरियल में भी भगवान शिव का किरदार निभाया था। उन्होंने कई टीवी सीरियल किए और साथ ही वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया।

मोहित रैना का जीवन परिचय

Mohit Raina
मोहित रैना इमेज क्रेडिट : इंस्टाग्राम
नाम (Name)मोहित रैना (Mohit Raina)
जन्म (Born)14 अगस्त 1982
जन्म स्थान (Birth Place)जम्मू (भारत)
उम्र (Age)40 वर्ष (2022)
पेशा (Profession)मॉडल , अभिनेता
कद (Height)1.8 मी
माता (Mother)सुषमा कुमारा
पिता (Father)पी.एल. रैना
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पत्नी (Spouse)अदिति शर्मा
विवाह तिथि1 JAN 2022
शिक्षा (Education)स्नातक
हॉबी (Hobby)मेडिटेशन ,रीडिंग एंड जिमिंग
धर्म (Religion)हिंदू
राष्ट्रीयता भारतीय

मोहित रैना का जन्म ,परिवार,शिक्षा (Mohit Raina Birth, Family, Education)

मोहित का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू (भारत) में हुआ था। इनकी माता का नाम सुषमा कुमारा व पिता का नाम पी एल रैना है। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जम्मू से पूरी की । इसके बाद इन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ कॉमर्स में स्नातक किया।

मोहित रैना का करियर (Mohit Raina Carrer)

अगर मोहित की करियर की बात करें , तो उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद मॉडलिंग में करियर प्रारंभ किया जिसके लिए भी मुंबई चले गए थे। वहां उन्होंने वहां जाकर उन्होंने मॉडलिंग करने के लिए अपना 29 किलोग्राम वजन कम किया। 2005 में उन्होंने ग्रासिम मिस्टर इंडिया मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

मोहित मॉडलिंग के साथ अभिनय भी करना चाहते थे , जिसके लिए उन्होंने टीवी शो करना प्रारंभ कर दिया। शुरुआती दौर में उन्होंने टीवी सीरियल बंदिनी, चेहरा, गंगा की धीज जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया।

वर्ष 2011 में मोहित ने लाइफ ओके चैनल के सीरियल देवों के देव-महादेव में भगवान शिव की भूमिका निभाई। जिसे लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया। इस धारावाहिक के बाद मोहित को बहुत प्रसिद्धि प्राप्त हुई।

इस धारावाहिक की अपार सफलता के बाद मोहित को एक के बाद एक अन्य सीरियलों के भी ऑफर आने लगे। इसके अलावा मोहित ने वेब सीरीज में भी काम किया। साल 2018 में नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 21 सरफरोश सारागढ़ी 1897 में उन्होंने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई। साल 2020 में आई एमएक्स प्लेयर कि भौकाल वेब सीरीज में मोहित रैना ने एक जांबाज पुलिस अधिकारी नवनीत सिकेरा का रोल निभाया जिसे युवाओं के द्वारा बहुत पसंद किया गया।

मोहित ने फिल्मों में भी काम किया उन्होंने अपनी पहली फिल्म डॉन मुथुस्वामी 2008 में की। उसके बाद उन्होंने 2019 में उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक में उन्होंने मेजर करण कश्यप की भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे।

टेलीविजन करियर (Mohit Raina Television Career)
वर्ष धारावाहिकभूमिका
2005मेहर
2005भाभीशुभम
2006-07अंतरिक्ष – एक अमर कथाविक्रांत
2009 चेहरागौरव धनपत राय
2010 बंदिनीऋषभ हितेश महिवंशी
2011गंगा की धीजअगंटुक
2011-14 देवों के देव महादेवशिव
2013महाभारत
2016चक्रवर्ती अशोक सम्राटअशोक

फिल्मी करियर (Film Carrer)

वर्षफिल्म भूमिका
2008डॉन मुथु स्वामीजय किशन
2019उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक
(Uri – The Surgical Strike)
मेजर करण कश्यप
2021Shiddatजाकिर सिद्दीकी

वेब सीरीज (Mohit Raina Web Series)

वर्षवेब सीरीजभूमिका
201821 सरफरोश सारागढ़ी 1897हवलदार ईशर सिंह
2020भौकाल (Bhaukaal)नवनीत सिकेरा

पुरस्कार (Awards)

  • देवों के देव महादेव के लिए वर्ष 2013 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवॉर्ड्स प्रदान किया गया।
  • 2015 में स्टार गिल्ड अवार्ड्स

मोहित रैना विवाह (Mohit Raina Marriage)

mohit raina marriage with aditi
मोहित रैना और अदिति शर्मा बधे शादी के बंधन

साल 2022 के आगमन पर मोहित रैना ने अपने फैंस को न्यू ईयर सर प्राइस दिया। वे अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड आदिति शर्मा के साथ 1 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोस को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा –

”प्यार में कोई बाधा नहीं होती ,प्यार सारी बाधाओं को फाद जाता है सारे व्यवधान को पार कर जाता है। मुश्किल से मुश्किल दीवारों को तोड़ देता है ।प्यार उम्मीद से भरा होता है उम्मीद और अपने परिवार वालों की दुआओं की मदद से अब हम दो नहीं रह गए बल्कि एक हो गए हैं इस नए सफर पर हम दोनों आपसे ढेर सारी ब्लेसिंग चाहते हैं।”

मोहित रैना इंस्टाग्राम (Mohit Raina Instagram)

FAQ :

q : मोहित रैना की उम्र कितनी है ?

Ans : 40 वर्ष (2022)

Q : मोहित रैना की पत्नी का नाम क्या है ?

Ans : अदिति शर्मा

Q : मोहित रैना की हाइट कितनी है ?

Ans : 1.8 मी

Q : क्या मोहित रैना विवाहित है ?

Ans : मोहित रैना अपनी गर्लफ्रेंड आदिति शर्मा के साथ 1 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध गए।

अन्य पोस्ट पढ़े :


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक