मुकेश कुमार (क्रिकेटर) का जीवन परिचय, जन्म स्थान, उम्र, बॉलिंग, आईपीएल टीम, घरेलू टीम [Mukesh Kumar Biography in Hindi] (Birth Place, Hometown, Age, Bowling, IPL Team, Home Team)
मुकेश एक क्रिकेट खिलाड़ी है, वे घरेलू क्रिकेट पश्चिम बंगाल की टीम से खेलते हैं। वह एक तेज गेंदबाज है उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। मुकेश का जन्म बिहार के गोपालगंज के छोटे से गांव काकरकुंड में हुआ था। इनके पिता सामान्य टैक्सी चालक थे, वाबजूद इसके इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से आज आईपीएल जैसी बड़ी क्रिकेट लीग में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि मुकेश को आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है।
मुकेश कुमार (क्रिकेटर) का जीवन परिचय
नाम (Name) | मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) |
जन्म (Birth) | 12 अक्टूबर 1993 |
जन्म स्थान (Birth Place) | गोपालगंज, काकरकुंड गांव, बिहार |
गृहनगर (Hometown) | गोपालगंज, बिहार |
उम्र (Age) | 29 वर्ष |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
भूमिका (Role) | तेज गेंदबाज |
बल्लेबाजी (Batting) | दाएं हाथ बल्लेबाज |
बॉलिंग (Bowling) | दाएं हाथ मध्यम तेज गेंदबाज |
घरेलू टीम (Domestic Team) | पश्चिम बंगाल |
प्रमुख टीम (Teams) | बंगाल, भारत-ए, शेष भारत, भारत |
आईपीएल टीम 2023 (IPL Team) | दिल्ली कैपिटल्स |
आईपीएल बेस प्राइस | 20 लाख |
टेस्ट डेब्यू (Test Debut) | अभी नहीं किया |
वनडे डेब्यू (ODI Debut) | अभी नहीं किया |
T20 डेब्यू (T20 Debut) | अभी नहीं किया |
फर्स्ट क्लास मैच डेब्यू First Class Match Debut | बंगाल टीम से हरियाणा के खिलाफ 30 अक्टूबर 2015 को रोहतक में |
लिस्ट ए मैच डेब्यू (List A Match Debut) | बंगाल की टीम से उत्तर प्रदेश के खिलाफ राजकोट में 13 दिसंबर 2015 को |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
मुकेश कुमार का परिवार (Mukesh Kumar’s family)
पिता (Father’s Name) | काशीनाथ सिंह |
माता (Mother’s Name) | मालती देवी (ग्रहणी) |
चाचा (Uncle) | कृष्णकांत सिंह |
बहन (Sister) | ज्ञात नहीं |
भाई (Brother) | ज्ञात नहीं |
प्रारंभिक जीवन (early life)
बिहार के गोपालगंज के छोटे से गांव में जन्मे मुकेश एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके पिता स्वर्गीय काशीनाथ सिंह कोलकाता में टैक्सी चलाते थे और मां मालती देवी ग्रहणी है। मुकेश का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है, लेकिन ये अपने अंकल आंटी के साथ गांव में रहा करते थे। इनके पिता चाहते थे कि ये पढ़ लिख कर कोई अच्छी नौकरी कर ले लेकिन मुकेश ने क्रिकेट में करियर बनाने की ठान ली थी। और जिसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की।
मुकेश एक बार मोटर बाइक से गिर भी गए थे जिससे इनको काफी चोट लगी। इसके बाद इन्हें इनके पिता ने कोलकाता बुला लिया और यही कुछ काम करने की सलाह दी। लेकिन क्रिकेट के प्रति उनके जुनून ने इन्हें बाणी निकेतन नामक क्लब से खेलने का मौका मिल गया और इस मौके को इन्होंने हाथ से नहीं जाने दिया और यहां अच्छा प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत इनका चयन 2015 में बंगाल की रणजी टीम के लिए हो गया।
मुकेश कुमार का क्रिकेट करियर (Mukesh Kumar Cricket Career)
मुकेश ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बंगाल की रणजी टीम से वर्ष 2015 में की थी। इन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की शुरुआत बंगाल की टीम से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ 30 अक्टूबर 2015 को की थी। बतौर गेंदबाज प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इन्होंने प्रथम श्रेणी के 30 मैच खेलकर 123 विकेट चटकाए।
मुकेश ने अपना अंतिम फर्स्ट क्लास मैच इंडिया-ए के लिए खेलते हुए बांग्लादेश-ए के खिलाफ 6 दिसंबर 2022 को खेला था।
घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत इनका चयन अब आईपीएल 2023 के लिए हो चुका है। इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में जगह दी है। मुकेश ने आईपीएल में अनुबंध पाने से पहले ही टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली थी, इन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया लेकिन इन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया।
मुकेश कुमार आईपीएल नीलामी / आईपीएल टीम (Mukesh Kumar Ipl Auction 2023)
आईपीएल नीलामी 2023 में मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दिल के करीब रखते हुए 5.50 करोड़ में खरीदा। मुकेश के लिए यह पल बहुत यादगार है, क्योंकि यह उनके करियर की सबसे बड़ी धनराशि है जो उन्हें प्राप्त हुई । इसके साथ ही मुकेश अब अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में करेंगे।
मुकेश कुमार इंस्टाग्राम (Mukesh kumar instagram)
FAQ :
Q : मुकेश कुमार की उम्र कितनी है ?
Ans : 29 वर्ष
Q : मुकेश कुमार आईपीएल 2023 टीम कौन सी है ?
Ans : दिल्ली कैपिटल्स
Q : मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स में कितने में खरीदा ?
Ans : 5.50 करोड़
Q : मुकेश कुमार कहां के रहने वाले हैं ?
Ans : गोपालगंज, बिहार
Q : मुकेश कुमार का आईपीएल बेस प्राइस कितना है ?
Ans : 20 लाख
अन्य पोस्ट पढ़े :