मिताली राज का जीवन परिचय, महिला क्रिकेटर, जन्म, उम्र, परिवार, क्रिकेट करियर, नेटवर्थ, हसबैंड, मैरिज, रन, स्टैट्स, हॉबीज, इंस्टाग्राम, रिटायरमेंट, एजुकेशन, मातृभाषा, हाइट [ Mithali Raj Biography In Hindi] (Female Cricketer, Birth, Age, Family, Cricket Career, Net Worth, Husband, Marriage, Run, Stats, Hobbies, Instagram, Retirement, Education, Mother Tongue, Height)
महिला क्रिकेट की तेंदुलकर कही जाने वाली मिताली राज का क्रिकेट करियर 1999 से शुरू हुआ और यह सफर वर्ष 2022 में जाकर रुक गया ,जब उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। जून 2022 में मिताली ने 39 साल की उम्र में अपने 23 साल के इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहा दिया।
इन्होने ट्वीट किया है ”कि मेरे करियर को समाप्त करने का यह सही समय है ,और टीम की कमान प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के हाथों में है तथा भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है। वह कहती हैं कि जब भी इन्होंने मैदान पर कदम रखा तो जीतने के इरादे से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। यह मेरे लिए सम्मान की बात है, कि इतने सालों तक टीम का नेतृत्व करने का मुझे मौका मिला”। मिताली को “भारतीय महिला क्रिकेट की लेडी तेंदुलकर” के नाम से भी जाना जाता है।
मिताली राज का जन्म 3 दिसम्बर 1982 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। ये भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान रह चुकी हैं। मिताली ने सचिन तेंदुलकर की तरह मात्र 16 वर्ष की उम्र में आयरलैंड के खिलाफ 1999 में शतक लगाया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की। इनके क्रिकेट करियर में उन्होंने वर्ष 2017 का विश्व कप भी खेला ,जिसके फाइनल में पहुंचने के बाद देश में महिला क्रिकेट की सूरत बदल गई।
महिला क्रिकेट में उनके बराबर रन और किसी भी महिला खिलाड़ी ने नहीं बनाए। इन्होंने दुनिया में सबसे अधिक 232 वनडे मैच खेले हैं ,जिसमें सबसे ज्यादा उन्होंने 7805 रन बनाए और वनडे में सबसे ज्यादा 89 मैच जीतकर दुनिया की सबसे सफल कप्तान बनी।

मिताली राज का जीवन परिचय
(Mithali Raj Biography in Hindi)
नाम (Name) | मिताली राज (Mithali Raj) |
पूरा नाम (Full Name) | मिताली दोराई राज |
जन्म (Date Of Birth) | 3 दिसंबर 1982 |
जन्म स्थान (Birth Place) | जोधपुर , राजस्थान (भारत) |
गृहनगर (Hometown) | तेलंगाना, हैदराबाद, भारत |
उम्र (Age) | 39 साल (2022) |
हाइट (Height) | 5 फीट 4 इंच / 1.63 मी |
वजन (Weight) | 54 KG |
पेशा (Profession) | भारतीय महिला क्रिकेटर |
भूमिका (Role) | बल्लेबाज |
हॉबीज (Hobbies) | किताबें पढ़ना |
टीम (Team) | एयर इंडिया महिला एशिया महिला XI इंडिया ब्लू वूमेन इंडिया वूमेन वेलोसिटी |
घरेलू टीम | रेलवे |
बैटिंग (Batting) | दाहिने हाथ से |
गेंदबाजी (Bowling) | दाहिने हाथ से लेग ब्रेक |
टेस्ट डेब्यू (Test Debut) | 14 जनवरी 2002 इंग्लैंड के खिलाफ |
वनडे डेब्यू (ODI Debut) | 26 जून 1999 आयरलैंड महिला के खिलाफ |
T20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू | 5 अगस्त 2006 इंग्लैण्ड महिला के खिलाफ |
जर्सी नंबर (Jersey Number) | #3 (इंडिया) |
कोच (Coach) | ज्योति प्रसाद संपत कुमार विनोद शर्मा |
स्कूल (School) | 10 Th – सेंट जॉन स्कूल, हैदराबाद |
कॉलेज (College) | 12 Th – कस्तूरबा गांधी जूनियर कॉलेज फॉर विमेन,सिकंदराबाद |
शिक्षा (Education) | 12 Th |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | अविवाहित |
मदर टंग (Mother Tongue) | तमिल |
जाति (Caste) | तमिल |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
मिताली राज का परिवार (Mithali Raj Family)
पिता (Father’s Name) | धीरज दोराई राज |
माता (Mother’s Name) | लीला राज |
भाई (Brother) | मिथुन राज |
बहन (Sister) | ज्ञात नहीं |
मैरिज (Marriage) | अविवाहित |
हसबैंड (Husband) | अभी विवाह नहीं हुआ है |
मिताली राज की शिक्षा (Mithali Raj Education)
वे हैदराबाद, तेलंगाना में रहती हैं। उन्होंने हैदराबाद में ”कीज़ हाई स्कूल फॉर गर्ल्स” में पढ़ाई की। उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए सिकंदराबाद के ”कस्तूरबा गांधी जूनियर कॉलेज फॉर विमेन” में दाखिला लिया। उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ अपने स्कूल के दिनों में क्रिकेट कोचिंग शुरू कर दी थी। डोमेस्टिक कम्पीटीशन में रेलवे के लिए खेलते हुए इन्होंने पूर्णिमा राव, अंजुम चोपड़ा और अंजू जैन जैसे सितारों के साथ खेलना शुरू किया।
मिताली राज क्रिकेट करियर (Mithali Raj Cricket Career)
उन्होंने ‘भरतनाट्यम’ नृत्य में ट्रेंनिग प्राप्त की है और अनेक स्टेज कार्यक्रम दिए हैं। क्रिकेट के कारण वह अपनी भरतनाट्यम् की कक्षाओं से बहुत समय तक दूर रहती थी। तब नृत्य अध्यापक ने उन्हें क्रिकेट और नृत्य में से एक को चुनने की सलाह दी थी। उनकी माँ लीला राज एक अधिकारी है। उनके पिता धीरज डोराई राज बैंक में नौकरी करने से पूर्व एयर फोर्स में थे। वे स्वयं भी क्रिकेटर रह चुके हैं। बेटी के यात्रा खर्च उठाने के लिए अपने खर्चों में कटौती की।
इसी प्रकार उसकी माँ लीला राज को भी बेटी के लिए क़ुरबानी देनी पड़ीं। उन्होंने बेटी के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी ,ताकि जब खेलों के अभ्यास के बाद बेटी थकी-हारी लौटे तो वह अपनी बेटी का ख्याल रख सके। बचपन में जब मिताली के भाई को क्रिकेट की कोचिंग दी जाती थी, तब वह मौक़ा पाने पर गेंद को घुमा देती थी। उस समय क्रिकेटर ज्योति प्रसाद ने उसे नोटिस किया और कहा कि वह क्रिकेट की अच्छी खिलाड़ी बनेगी। मिताली के माता-पिता ने उसे आगे बढ़ने के लिए बहुत संघर्ष किया और आज मिताली अपने इस मुकाम तक पहुँच सकी है।
मिताली राज ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 1999 में पहली बार भाग लिया। यह मैच मिल्टन कीनेस, आयरलैंड में हुआ था। जिसमें मिताली ने नाबाद 114 रन बनाए। उन्होंने 2001-2002 में लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ प्रथम टैस्ट मैच खेला।
मिताली ने जब पहली बार अंतराराष्ट्रीय टेस्ट मैच में प्रतिभाग किया तो बिना कोई रन बनाए (डक) ज़ीरो पर आउट हो गई। लेकिन उसने अपने कैरियर में अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़कर दिखाया और अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में आज तक का सर्वाधिक स्कोर 214 रन बना कर कीर्तिमान स्थापित किया। यह रिकॉर्ड उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेलते हुए 2002 में बनाया। यह महिला क्रिकेट का सर्वाधिक रन रिकॉर्ड है।

4 वर्षों के बाद जुलाई 2006 में मिताली के नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम ने फिर इंग्लैंड का दौरा किया। सभी खिलाड़ी ट्रेनिंग लेकर वन डे इंटरनेशनल खेलने गई थीं। यह BCCI (क्रिकेट बोर्ड) तथा वीमेंस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के एकीकरण की ओर क़दम था। मिताली की मौजूदगी में भारतीय टीम ने टांटन में इंग्लैंड को दूसरे टैस्ट में पाँच विकेट से हराकर दो मैचों की शृंखला 1-0 से जीत ली। इस प्रकार मिताली के नेतृत्व में महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसकी ही ज़मीन पर हरा दीया , जिससे मिताली को बहुत प्रंशसा मिली, और जीत का श्रेय भी।
मिताली ने आस्ट्रेलिया की करेन बोल्टन का रिकार्ड तोड़ दिया, जिसने 209 रन बना कर रिकार्ड स्थापित किया था। मिताली ने ”महिला विश्व कप 2005” में भारतीय महिला टीम की कप्तानी की। उन्होंने 2010, 2011 एवं 2012 में ICC वर्ल्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब तक उन्होंने 12 टेस्ट, 230 वनडे और 89 T20 मैच खेले हैं। मिताली ने टेस्ट में 699, वनडे में 7737 और T20 में 2364 रन बनाए हैं। अपने करियर में मिताली ने टेस्ट में एक और वनडे में 7 शतक लगाए हैं। T20 में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल नहीं की। उन्होंने टेस्ट में 12, वनडे में 63 और T20 में 19 अर्धशतक भी लगाये हैं।
मिताली वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 24 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी हैं। मिताली विमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार सात अर्द्धशतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज हैं। मिताली राज महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+ रन की पारी खेलने वाली संयुक्त रूप से टॉप की प्लेयर हैं।
मिताली राज ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 12 बार 50+ रन की पारी खेली है। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर डेबी हॉकली की बराबरी की है। मिताली राज के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 155 वनडे मैच में कप्तानी की जिसमें 89 में जीत और 63 में हार मिली है। मिताली राज दुनिया की इकलौती ऐसी कप्तान हैं, जिन्होंने 150 से अधिक वनडे मैच में कप्तानी की है।
मिताली राज रिटायरमेंट (Mithali Raj Retirement)
8 जून 2022 को भारत की बेहतरीन महिला खिलाड़ी और वनडे कप्तान मिताली राज ने अंतररास्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी करते हुए BCCI और सभी चाहने वालों को धन्यवाद कहते हुए इस बात की जानकारी दी।मिताली राज का क्रिकेट करियर 1999 से शुरू हुआ और यह सफर वर्ष 2022 में जाकर रुक गया ,जब उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। जून 2022 में मिताली ने 39 साल की उम्र में अपने 23 साल के इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहा दिया।
मिताली राज के पुरस्कार/सम्मान (Mithali Raj Awards)
- 2003 की क्रिकेट उपलब्धियों के लिए मिताली राज को 21 सितम्बर 2004 को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
- मिताली राज प्रथम भारतीय महिला हैं, जिन्हें 2015 में “Wisden Indian cricketer of the Year” का ख़िताब मिला।
- 2015 में मिताली को पदम् श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
- वर्ष 2017 में इन्हें ”यूथ स्पोर्ट्स आइकन ऑफ एक्सीलेंस” अवार्ड दिया गया।
- वर्ष 2017 में इन्हें ”वोगस्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर” सम्मान दिया गया।
मिताली राज बैटिंग स्टैट्स (Mithali Raj Batting Stats)
Match Type | Match | Run | Highest | Average | Fifty / Hundred | Wicket |
Test | 12 | 699 | 214 | 43.68 | 4 / 1 | 0 |
One day | 232 | 7805 | 125 | 50.68 | 64 / 7 | 8 |
T20 | 89 | 2364 | 97 | 37.52 | 17 / 0 | 0 |
मिताली राज की वनडे मैच में कप्तानी (2004 -2022)
मिताली राज भारत के लिए टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में इन्होंने भारत के लिए 155 मैच, खेले जिसमें से 89 मैचों, में जीत हासिल की और 63 मैच हारे, 3 मैच, बेनतीजा रहे और एक भी मैच टाई नहीं हुआ। यह इनकी कप्तानी के आंकड़े हैं , जो इन्होंने वर्ष 2004 से 2022 तक खेले हैं।
मिताली राज क्रिकेट रिकॉर्ड (Mithali Raj Cricket Record)
- वनडे मैच में 7805 रन बनने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।
- वर्ष 2017 में सबसे ज्यादा 783 रन, 71.18 की औसत से बनाए।
- T20 मैच में 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय (महिला व पुरुष) खिलाड़ी बनी।
- 64 वनडे कैच पकड़ने वाली दुनिया की तीसरी क्रिकेटर बनी।
- 35 साल 287 दिन की उम्र में शतक बनाने वाली देश की सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनी।
- पांच बार वनडे में नाइनटीज पर आउट हुई।
- 21 वर्ष 94 दिन की उम्र में वनडे में सबसे युवा कप्तान बनी।
- महिला क्रिकेट में सर्वाधिक विश्व कप (दो बार 2005 व 2017 में) खेलने वाली क्रिकेटर हैं।
- विश्व कप में लगातार सात अर्धशतक भी लगाए।
- वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 64 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड।
- वर्ष 2004 से 2013 के बीच लगातार 109 मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 2005 रन बनाए।
- महिला क्रिकेट में इनके बराबर 10,868 रन अन्य किसी क्रिकेटर ने नहीं बनाये।
- टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है।
मिताली राज नेटवर्थ (Mithali Raj Net Worth)
मिताली राज की नेटवर्थ 2022 में 4.9 मिलियन डॉलर के करीब बताई गई है। जो 36.6 करोड रुपए के लगभग है।
मिताली राज सोशल मीडिया (Mithali Raj Social Media)
Click Here |
मिताली राज इंस्टाग्राम (Mithali Raj Instagram)
FAQ :
Q : मिताली राज कौन हैं ?
Ans : मिताली राज एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है, जिन्होंने हाल ही में अपने 23 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास लिया है। इन्हें महिला क्रिकेट की तेंदुलकर भी कहा जाता है।
Q : मिताली राज की उम्र कितनी है ?
Ans : 39 साल (2022)
Q : मिताली राज का संबंध किस खेल से है ?
Ans : क्रिकेट
Q : मिताली राज ने क्रिकेट से संन्यास कब लिया ?
Ans : जून 2022 में
Q : मिताली राज की मातृभाषा क्या है ?
Ans : तमिल
Q : मिताली राज के पति कौन है ?
Ans : मिताली अभी अविवाहित हैं।
Q : मिताली राज का जन्म कब और कहां हुआ ?
Ans : इनका जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था।
Q : मिताली राज ने क्रिकेट खेलना कब शुरू किया ?
Ans : 1999
Q : मिताली राज का जर्सी नंबर क्या है ?
Ans : #3
अन्य पोस्ट पढ़ें :
- शिखा पांडे का जीवन परिचय
- राधा यादव का जीवन परिचय
- राजेश्वरी गायकवाड का जीवन परिचय
- यस्तिका भाटिया का जीवन परिचय
- स्नेह राणा का जीवन परिचय