माही गिल का जीवन परिचय ,जन्म ,जन्म स्थान ,माता ,पिता ,उम्र ,हाइट ,वेट ,इंस्टाग्राम , परिवार ,हसबैंड ,वेब सीरीज ,मूवीस ,टीवी शो,शिक्षा [ Mahie Gill Biography] ( Birth, Place of Birth, Mother, Father, Age, Height, Weight, Instagram, Family, Husband, Web Series, Movies, TV Shows, Education)
माही गिल एक शानदार अभिनेत्री हैं।जो कई टीवी शो ,मूवीस तथा वर्तमान में वेब सीरीज में अपना शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। इन्हें वेब सीरीज में इनकी एक्टिंग से जाना जाता है। इन्होंने वेब सीरीज में अपना बेहतरीन किरदार निभा कर लोगों के दिल में जगह बनाई है। माही गिल ने बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू 2007 में आई फिल्म खोया खोया चांद से किया। इन्होंने साहेब, बीवी और गैंगस्टर ,बुलेट राजा ,दबंग ,चक दे फटते आदि मूवी में बेहतरीन किरदार निभाया है।
माही गिल की नई वेब सीरीज रक्तांचल 2 है। जो 2022 में रिलीज हो चुकी है।
माही गिल का जीवन परिचय
पूरा नाम Full name | रिंपी कौर गिल Rimpy Kaur Gill |
निक नेम Nick name | माही Mahie |
जन्म Birth | 19 दिसंबर 1975 |
जन्म स्थान Birth Place | चंडीगढ़ ,पंजाब, भारत |
उम्र Age | 47 वर्ष |
माता Mother | ज्ञात नहीं है |
पिता Father | ज्ञात नहीं है |
भाई Brother | नवनीत गिल , शिवेंद्र गिल |
बेटी Daughter | वेरोनिका |
पेशा Profession | अभिनेत्री |
हाइट Height | 5 फुट ,5 इंच |
वेट Weight | 55 kg |
राष्ट्रीयता Nationality | भारतीय |
धर्म Religion | सिख |
शिक्षा Education | B.A ,पोस्ट ग्रेजुएट (रंगमंच में) |
बॉलीवुड फिल्म डेब्यु Bollywood film debut | खोया खोया चांद – 2007 |
पंजाबी फिल्म डेब्यु Punjabi film debut | हवाए – 2003 |
वैवाहिक स्थिति Marital Status | तलाकशुदा |
हसबैंड Husband | ज्ञात नहीं है |
नेट वर्थ Net Worth | लगभग 15 करोड़ रुपये |
इंस्टाग्राम Instagram | यहाँ क्लिक करे |
माही का ,जन्म, परिवार ,शिक्षा
माही गिल का जन्म 19 दिसंबर 1975 को चंडीगढ़ ,पंजाब मैं एक जाट सिख परिवार में हुआ।
माही के पिता का नाम ज्ञात नहीं है। पर वे पंजाब सरकार में उप आर्थिक सलाहकार थे और उनकी माता का नाम भी ज्ञात नहीं है ,पर वे एक लेक्चरर थी। इनके दो भाई हैं, नवनीत गिल और शिवेंद्र गिल। इनका विवाह हो गया था ,लेकिन इनका तलाक हो गया और अब वे जम्मू के एक व्यापारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। इनकी एक बेटी भी है ,जिसका नाम वेरोनिका है। इनके बॉयफ्रेंड गोवा में होटल और कैसिनो के मालिक हैं।
माही गिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत कबीर पब्लिक स्कूल ,चंडीगढ़ से ही प्राप्त की। इन्होंने स्नातक पंजाब विश्वविद्यालय से किया।इन्होंने रंगमंच में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से प्राप्त की है।
माही ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ओटीए (ऑफिसर ट्रेनिंग एकैडमी) से 3 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त किया और एक सेना अधिकारी बनने के लिए परीक्षा दी। जिसमें उनका चयन हो गया ,लेकिन किसी दुर्घटना के कारण वे प्रशिक्षण बीच में छोड़कर घर लौट आई। उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय ,चंडीगढ़ से थिएटर में अपनी शिक्षा जारी रखी और कई नाटकों में भाग लिया।
माही गिल का करियर
माही ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी सिनेमा की फिल्म हवाए (2003) में लाली के रूप में किया और एक सफल अभिनेत्री बनी। माही गिल ने बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू 2007 में आई फिल्म खोया खोया चांद से किया। इन्होंने पंजाबी ,हिंदी और तेलुगु जैसी अन्य भाषाओं में भी काम किया। इन्हें फिल्म देव डी 2010 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवार्ड ,मोस्ट प्रोमाइजिंग न्यू कमर – महिला और आईआईएफए स्टार डेब्यू पुरस्कार के लिए स्क्रीन अवार्ड दिया गया।और देव डी के लिए ही इन्हें 2010 का आईफा स्टार डेब्यु अवॉर्ड भी मिला।
इन्हें हिंदी सिनेमा में आने का मौका फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म देव डी से दिया।इसके बाद इन्होंने तिग्मांशु धूलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर में काम किया,और उन्हें फिल्म फेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन भी प्राप्त हुआ। इसके बाद इन्होंने पान सिंह तोमर की बायोपिक में भी काम किया। जिसमें इनके साथ इरफान खान भी थे। इस फिल्म में माही ने इरफान खान की पत्नी की भूमिका निभाई। इसके बाद इन्होंने तेलुगू फिल्म में डेब्यू अपूर्व लखिया की फिल्म तूफान से किया था। जो कि हिंदी फिल्म जंजीर की रीमेक थी। इसके बाद हिंदी सिनेमा में इन्होंने अपना पहला बेस्ट प्रदर्शन सैफ अली खान स्टारर फिल्म बुलेट राजा में दिया।
माही गिल की मूवीस
वर्ष | फिल्म | भाषा | भूमिका |
2003 | हवाई | हिंदी | लाली |
2004 | खुशी मिल गई | पंजाबी | |
2006 | सिरफ पंच दिन | पंजाबी | |
2007 | खोया खोया चांद | हिंदी | तारा |
2007 | मिट्टी वजान मर्दीक | पंजाबी | रानी |
2008 | चक दे फटते | पंजाबी | सिमरन |
2009 | देव डी | हिंदी | परमिंदर( पारो ) |
2009 | गुलाल | हिंदी | माधुरी |
2009 | पल पल दिल के सातो | हिंदी | नादान |
2009 | आगे से सही | हिंदी | सोनिया भट्ट |
2010 | दबंग | हिंदी | निर्मला |
2010 | मिर्च | हिंदी | |
2011 | उत्तर पतंग | हिंदी | संजना महादीकी |
2011 | लव स्टोरी नहीं | हिंदी | अनुषा चावला |
2011 | साहेब, बीवी और गैंगस्टर | हिंदी | माधवी देवी |
2011 | माइकल | हिंदी | ऋवितिका |
2012 | पान सिंह तोमर | हिंदी | इंदिरा |
2012 | कैरी ऑन जट्टा | पंजाबी | माही कौर |
2012 | दबंग 2 | हिंदी | निर्मला पांडे |
2013 | साहेब ,बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स | हिंदी | माधवी देवी |
2013 | जंजीर | हिंदी | मोना |
2013 | बुलेट राजा | हिंदी | |
2013 | भूतों का गिरोह | हिंदी | मनोरंजना कुमारी |
2014 | ट्रैफिक जाम में बुद्ध | हिंदी /अंग्रेजी | चारु सिद्धू |
2015 | शेयरिक | पंजाबी | जस्सी |
2015 | अरे भाई | हिंदी | स्वयं |
2016 | आतिशबाजी इश्क | पंजाबी | विरानी |
2017 | शादी की सालगिरह | हिंदी | कहानी |
2018 | फेमस | हिंदी | शिक्षक गुलाबी |
2018 | साहेब ,बीवी और गैंगस्टर 3 | हिंदी | माधवी देवी |
2019 | ठाकुरगंज का परिवार | हिंदी | शरबती |
2019 | पोशम पास | हिंदी | प्राजकता देशपांडे |
2020 | दुर्गामती | हिंदी | साक्षी गांगुली |
2020 | दूरदर्शन | हिंदी | प्रिया भटेजा उर्फ बिल्लो |
2021 | जोरा :दूसरा अध्याय | पंजाबी |
माही गिल की वेब सीरीज
वर्ष | वेब सीरीज का नाम | भूमिका |
2018 | अपहरण | मधु त्यागी /मालिनी |
2019 | फिक्सर | केसर मालिक |
पागल लोक | ||
2021 | 1962 : द वॉर इन द हिल्स | शगुन सिंह |
2021 | जज साहब | यशप्रीत |
2022 | रक्तांचल 2 | – |
माही गिल को प्राप्त पुरस्कार एवं नामांकन
1 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरुस्कार – देव डी मूवी ,2010 के लिए।
2 – वर्ष 2012 में साहेब बीवी और गैंगस्टर मूवी के लिए स्क्रीन अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मनोनीत ।
3 – देव डी मूवी के लिए 2010 में आइफा अवॉर्ड फॉर मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर महिला।
4 – आइफा स्टार डेब्यु अवॉर्ड देव डी मूवी 2010 के लिए।
5 – 2010 में देव डी मूवी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नामित ।
6 – 2012 साहेब बीवी और गैंगस्टर मूवी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नामित।
7 – 2013 में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स फॉर एक थ्रिलर फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स के लिए सबसे मनोरंजक अभिनेत्री महिला।
FAQ :
Q : माही गिल का जन्म कब और कहां हुआ ?
ANS – जन्म 19 दिसंबर 1975 को चंडीगढ़ ,पंजाब मैं एक जाट सिख परिवार में हुआ।
Q : माही गिल की उम्र ,हाइट ,वेट क्या है ?
ANS – उम्र – 47 वर्ष, हाइट- 5 फुट 5 इंच, वेट – 55 kg
Q : माही गिल की नेटवर्थ कितनी है ?
ANS – लगभग 15 करोड़ रुपये
Q : माही गिल की 2022 नई वेब सीरीज कौन सी है ?
ANS – रक्तांचल 2
अन्य पोस्ट पढ़े :