मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय, मिस वर्ल्ड, एक्टर, जन्म, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, नेटवर्थ, हाइट, वेट, हस्बैंड, मूवीज लिस्ट, शिक्षा, करियर,इंस्टाग्राम, ट्विटर, मानुषी छिल्लर फैक्ट्स/डिटेल्स [Manushi Chhillar Biography in Hindi] (Miss World, Actress, Birth, Age, Family, Boyfriend, Net Worth, Height, Weight, Husband, Movies List, Education, Career, Instagram, Twitter, Miss World, Manushi Chhillar Facts/Details)
मानुषी छिल्लर एक भारतीय मॉडल,अभिनेत्री हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता और उन्हें 54वीं मिस वर्ल्ड 2017 का ताज पहनाया गया है। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने वाली भारत की 6वी प्रतिनिधि हैं। मानुषी वर्ष 2022 में यश राज की फिल्म ”पृथ्वीराज” में अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए किरदार पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता के रूप में किरदार निभाकर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करेंगी।
मानुषी का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के सोनीपत शहर में एक जाट परिवार में हुआ था। इनके पिता डॉ मित्रा बसु एवं माँ डॉ नीलम छिल्लर है। मानुषी एक डॉक्टरों के परिवार से ताल्लुक रखती है। इनके पिता डॉ मित्रा बसु एक चिकित्सक होने के साथ साथ एक वैज्ञानिक है ,जो रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में काम करते है। इनकी माता मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएचबीऐएस) में स्नायु-रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष है। मानुषी की एक बहन भी है, जिसका नाम देवांगना छिल्लर है और इनके छोटे भाई का नाम दलमित्रा छिल्लर है।

मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय
नाम (Name) | मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) |
जन्म (Birth) | 14 मई 1997 |
जन्म स्थान (Place of born ) | सोनीपत, हरियाणा, भारत |
गृहनगर (Hometown) | सोनीपत, हरियाणा, भारत |
उम्र( Age) | 25 वर्ष |
शिक्षा (Education) | MBBS |
स्कूल (School ) | सेंट थॉमस स्कूल, नई दिल्ली |
कॉलेज (College) | भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय, सोनीपत |
हाइट (Height) | 5 फीट, 8 इंच |
वेट (Weight) | 55 KG |
पेशा (Profession) | अभिनेत्री, मॉडल |
फिल्म डेब्यु (Film Debut) | बॉलीवुड फिल्म – पृथ्वीराज 2022 |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | आविवाहित |
धर्म (Religion) | हिंदू |
जाति (Caste) | जाट |
नागरिकता (Citizenship) | भारतीय |
मानुषी छिल्लर का परिवार (Manushi Chhillar family)
पिता (Father) | डॉ मित्र बासु छिल्लर (डीआरडीओ में कार्यरत) |
माता (Mother) | डॉ नीलम छिल्लर (असिस्टेंट प्रोफेसर) |
बहन (Sister) | देवांगना छिल्लर |
भाई (Brother) | दलमित्रा छिल्लर |
बॉयफ्रेंड/हस्बैंड (Boyfriend/Husband) | आविवाहित |
मानुषी छिल्लर की शिक्षा (Manushi Chhillar Education)
मानुषी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से प्राप्त की। जहां से उन्होंने कक्षा 12 में अंग्रेजी विषय से अखिल भारतीय सीबीएसई टॉपर बनी और बोर्ड की परीक्षा में 96% अंक प्राप्त किए।मानुषी एक मॉडल बनना चाहती थी और उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में कई ब्यूटी कांटेस्ट भी जीते हैं। उसके बाद आगे की पढाई करने के लिए उन्होंने सोनीपत के भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने अपनी एमबीए (MBBS) की डिग्री हासिल की।
मानुषी छिल्लर का करियर (Manushi Chhillar career)
मानुषी ने स्त्रीरोग विशेषज्ञ बनने में रुचि के साथ साथ मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया है।
मानुषी ने यशराज फिल्म्स प्रोजेक्ट की फिल्म पृथ्वीराज (Prithviraj ) से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। पृथ्वीराज फिल्म एक ऐतिहासिक महाकाव्य एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार को पृथ्वीराज चौहान के रूप में दिखाया गया है और मानुषी छिल्लर ने पत्नी संयोगिता की भूमिका निभायी है। इस फिल्म में संजय दत्त , सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, मानव विज और ललित तिवारी जैसे कलाकार भी है।
मानुषी छिल्लर मिस इंडिया 2016-2017
2016 में मानुषी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता ”प्रिंसेस” में हिस्सा लिया था। इस इवेंट को बिग बाजार द्वारा स्पोंसर किया गया था। इस प्रतियोगिता में उन्हें विजेता का ताज पहनाया गया था। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें उप-प्रतियोगिता में मिस फोटोजेनिक का खिताब भी मिला।
उसके बाद 2017 में उन्होंने एक बार फिर फेमिना मिस इंडिया हरियाणा में हिस्सा लिया और एक बार फिर विजेता बानी। इसके बाद उन्होंने 25 जून 2017 को यश राज फिल्म स्टूडियो में आयोजित फिनाले इवेंट में प्रतियोगिता का मुख्य खिताब फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 जीता। इस तरह उन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया ।
मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017
चीन के सन्या मे आयोजित वर्ष 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड ( Miss World ) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मानुषी मिस वर्ल्ड में विजेता बनने से पहले टॉप मॉडल, पीपुल्स च्वाइस और मल्टीमीडिया जैसी सभी प्रतियोगिताओ में फाइनलिस्ट तक पहुंची। 18 नवंबर 2017 को मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड (Miss World ) का ताज पहनाया गया था।
वे मिस वर्ल्ड में भारत की चौथी ब्यूटी विद ए पर्पस विजेता हैं। मानुषी संयुक्त रूप से मिस वर्ल्ड और ब्यूटी विद ए पर्पस जीतने वाली पहली महिला हैं।वे मिस वर्ल्ड ( Miss World ) ताज जीतने वाली छठी भारतीय महिला बनीं।वह प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरी भारतीय बनी जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता।
मिस वर्ल्ड बनने से पहले मॉडलों को कुछ प्रोजेक्ट दिए जाते है ,जिन्हे उन्हें जीतना होता है और तभी वह मिस वर्ल्ड के आगे राउंड में जा पाती है। मानुषी की ब्यूटी विद ए पर्पस प्रोजेक्ट का नाम ”प्रोजेक्ट शक्ति” था। इस अभियान का लक्ष्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने इस परियोजना के लिए लगभग 20 गांवों का दौरा किया और 5,000 से अधिक महिलाओं का इलाज किया।
मानुषी छिल्लर अवार्ड्स/सम्मान (Manushi Chhillar Awards/Recognition)
- इन्हें नई दिल्ली में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर लीडरशिप समिट 2017 में प्राउड मेकर ऑफ इंडिया पुरस्कार मिला।
- मिस वर्ल्ड जीतने के लिए 2017 सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स में स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था ।
- 2018 में उन्होंने इंडोनेशिया का दौरा किया और मानवीय गतिविधियों में भाग लिया, जहां उन्हें मिस इंडोनेशिया 2018 का ताज पहनाया।
मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया (Manushi Chillar Social Media)
click here | |
click here |
मानुषी छिल्लर नेटवर्थ (Manushi Chhillar Net Worth)
मानुषी की कुल नेटवर्थ 1-2 मिलियन डॉलर के आसपास है ,जो इंडियन रुपए में 7करोड़ रुपये के लगभग है।
मानुषी छिल्लर फैक्ट्स/विवरण (Manushi Chhillar Facts/Details)
1 – 2017 में गूगल सर्च पर भारत की शीर्ष ट्रेंडिंग हस्ती थीं।
2 – मानुषी को एनीमिया फ्री हरियाणा कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया।
3 – वे पुष्कर में हेवलेट-पैकार्ड एंटरप्राइज द्वारा 10वें C4IO में अतिथि वक्ता भी थीं।
4 – ये मॉडल होने के साथ साथ कुचीपुड़ी नृत्य की प्रशिक्षित डांसर है, और इन्हें अभिनय, चित्रकला,एवं गायन में भी विशेष रुचि है।
5 – अभिनय में रुचि होने से इन्होने अभी हाल में ही नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में अपने आपको शामिल किया है।
मानुषी छिल्लर मूवीज लिस्ट (Manushi Chillar Movies List)
वर्ष | मूवी | भूमिका |
3-6-2022 | पृथ्वीराज Prithvi raj | संयोगिता |
FAQ :
Q : मानुषी छिल्लर का जन्म कब और कहां हुआ ?
ANS : जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के सोनीपत शहर में एक जाट परिवार में हुआ।
Q : मानुषी छिल्लर की जाति क्या है ?
ANS : जाट।
Q : मानुषी छिल्लर कौन से नंबर की मिस वर्ल्ड है ?
ANS : 6 वें नंबर की।
Q : मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड कब बनी ?
ANS : वर्ष 2017 में।
Q : मानुषी छिल्लर की फिल्म कौन सी है ?
ANS : पृथ्वीराज 2022
Q : मानुषी छिल्लर की उम्र कितनी है ?
ANS : 25 वर्ष
Q : मानुषी छिल्लर के बॉयफ्रेंड और हस्बैंड का नाम क्या है ?
ANS : वे अभी अविवाहित है और कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।
Q : क्या मानुषी छिल्लर एक डॉक्टर है ?
ANS : मानुषी छिल्लर हरियाणा के सोनीपत से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं।
अन्य पोस्ट पढ़ें :