भगवंत मान का जीवन परिचय, आम आदमी पार्टी, मुख्यमंत्री पंजाब, जन्म, उम्र, परिवार, पत्नी, पार्टी, जाति, हास्य कलाकार, राजनीतिक करियर, सांसद, नेटवर्थ [Bhagwant Mann Biography in Hindi](Birth, Age, Family, Wife, Caste, Daughter, Comedian, Political Career,Party, Aam Aadmi Party MP, Networth)
भगवंत मान पंजाब के एक लोकप्रिय हास्य कलाकार, अभिनेता व गायक हैं और साथ ही वह पंजाब की लोकसभा सीट संगरूर से आम आदमी पार्टी के निर्वाचित सांसद हैं। वे इससे पूर्व 2014 में भी वे आप पार्टी से इसी लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। वर्तमान विधानसभा चुनाव-2022 के लिए उन्हें पार्टी ने पंजाब में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

भगवंत मान का जीवन परिचय
नाम (Name) | भगवंत मान (Bhagwant Mann) |
जन्म (Born) | 17 अक्टूबर 1973 |
उम्र (Age) | 48 वर्ष |
जन्म स्थान (Birth Place) | संगरूर (पंजाब) |
पिता Father’s Name | श्री मोहिंदर सिंह |
माता Mother’s Name | श्रीमती हरपाल कौर |
पेशा (Profession) | राजनीतिज्ञ /सामाजिक कार्यकर्ता /हास्य अभिनेता गायक |
वर्तमान सांसद सीट | संगरूर, पंजाब |
पार्टी (Party) | आम आदमी पार्टी (AAP) |
शिक्षा (Education) | B com प्रथम वर्ष |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी (Wife) | इंदरप्रीत कौर (पहली पत्नी) डॉक्टर गुरप्रीत कौर (दूसरी पत्नी) |
बच्चे (Children) | एक बेटा और एक बेटी |
बेटा (Son) | दिलशान मन्ना |
बेटी (Daughter) | सीरत कौर |
धर्म (Religion) | सिक्ख |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
Click Here | |
Click Here |
भगवंत मान का जन्म, परिवार, शिक्षा (Bhagwant Mann Family)
भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के गांव सतोज, संगरूर में हुआ था। इनके पिता का नाम मोहिंदर सिंह व माता का नाम हरपाल कौर है। भगवंत की उम्र वर्तमान में 48 वर्ष हैं। इनका पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है, 2015 में उनका तलाक हो गया था। इनका एक बेटा और एक बेटी है।
इन्होंने अपनी 12वीं तक की शिक्षा अपने गांव के स्कूल से ही की। इसके बाद इन्होंने शहीद उधम सिंह राजकीय कॉलेज से 1992 में बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई की लेकिन इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
हास्य कलाकार के रूप में करियर
भगवंत को शुरू से कॉमेडी का बहुत शौक था, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान नहीं कॉमेडी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना प्रारंभ कर दिया था। उन्होंने यूथ कॉमेडी फेस्टिवल और इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। वह पंजाब विश्वविद्यालय और पटियाला में शहीद उधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में हुई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
मान विभिन्न विषयों जैसे राजनीति, व्यापार, खेल पर कॉमेडी करने में माहिर हैं। उन्होंने अपना पहला कॉमेडी एल्बम जगतार जग्गी के साथ किया था और साथ ही उन्होंने अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए जुगनू कहना है नामक एक टीवी धारावाहिक बनाया था।
इसके बाद इन्होंने राणा रणवीर के साथ एक कॉमेडी शो में पार्टनरशिप की और दोनों ने मिलकर वर्ष 2006 में अल्फा ईटीसी पंजाबी के लिए जुगनू मस्त मस्त नामक एक टेलीविजन कार्यक्रम बनाया।
इसके बाद मान एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए ,उन्होंने स्टार वर्ष 2008 में स्टार प्लस के फेमस शो ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भाग लिया और खूब वाह वाही अर्जित की।
इसके बाद भी मानने कई शो के साथ पंजाबी फिल्में की। जिनमें बलवंत दुल्लत द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म में मां पंजाबी दी में उन्होंने अभिनय किया और साथ ही MH1 चैनल पर जुगनू हाजिर है नामक टीवी शो में भी उन्होंने अपने अभिनय का जौहर बिखेरा।
भगवंत मान का राजनीतिक करियर (Bhagwant Mann Political Career)
भगवंत मान ने वर्ष 2011 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वे वर्ष 2011 में मनप्रीत सिंह बादल की पंजाब पार्टी पीपुल्स पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और हार गए। साल 2014 में वे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

भगवंत मान पंजाब में आप पार्टी के संयोजक होने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता भी है। 17वीं लोकसभा के लिए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भगवंत मान ने अपनी संगरूर लोकसभा सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की और संसद में दोबारा पहुंचे। आपको बता दें कि वह लोकसभा में भगवंत मान आम आदमी पार्टी के एकमात्र सांसद हैं। लोकसभा में वे अपने मुखर अंदाज के लिए जाने जाते हैं। किसी भी मुद्दे पर अपनी बात को वह ढृढ़ता के साथ सदन के पटल पर रखते हैं।
भगवंत मान ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ
पंजाब चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 सीटों में से 92 सीटों में जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद 16 मार्च को भगवंत मान ने पंजाब के 17 वें में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनका शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में आयोजित किया गया था, जहां पर बहुत संख्या में लोग आए हुए थे। इस शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।
सामाजिक कार्य (Social work)
मान अपने व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकालकर सामाजिक कार्य के लिए भी देते आए हैं। उन्होंने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में भूजल में हुए प्रदूषण के परिणाम स्वरुप शारीरिक तौर पर विकलांग बच्चों की सहायता के लिए एक एनजीओ लोक लहर फाउंडेशन की शुरुआत भी की।
भगवंत मान कॉमेडी एल्बम
वर्ष | कॉमेडी एल्बम |
1992 | गोभी दीये कचिये वापरनाय |
1993 | कुल्फी गरम गरम |
1994 | मिथिया मिर्च |
1994 | बोल मदारी बोल |
1994 | कोको दे बच्चे मम्मी डैडी मुर्दाबाद |
1995 | पंज दुनी वीह |
1995 | धक्का स्टार्ट |
1995 | जगदे रहो |
1996 | कुर्सी रानी |
1997 | खरिया खरिया |
1997 | रुकावत के लिए खेद है |
1998 | गुस्ताखी माफ |
1999 | लल्लू करे कवलिया |
2000 | भगवंत मान 420 |
2000 | सादी बिली शानू म्याऊं |
2001 | भगवंत मान हाजीर हो |
2001 | भगवंत मान नॉन स्टॉप |
2002 | भगवंत मान फुल स्पीड |
2003 | सावधान अगे भगवंत मान |
2004 | की मैं झूठ बोलिया |
2005 | भगवंत मान मोस्ट वांटेड |
2007 | हास-हास के |
2009 | जस्ट लाफ बाकी माफ |
2013 | कुल्फी गरम गरम 2 |
भगवंत मान फिल्में (Bhagwant Mann movie)
वर्ष | फिल्में |
1994 | कचेहरी |
1994 | तबाही |
1995 | नैन प्रीतो दे |
1996 | सुखा |
1998 | मैं माँ पंजाब दी |
2001 | सिकंदरा |
2007 | अपने |
2010 | एकम -सन ऑफ सोइल |
2010 | सुखमनी – होप फॉर लाइफ |
2011 | हीरो हिटलर इन लव |
2014 | मोगा टू मेलबर्न वाया चंडीगढ़ |
2014 | पुलिस इन पॉलीवुड |
2015 | 22 ग्राम तुस्सी घंट हो |
भगवंत मान म्यूजिक एल्बम (Bhagwant Maan Music Album)
वर्ष | म्यूजिक एल्बम |
2000 | जट्टं दा मुंडा गौन लगिया |
2001 | डैम लाई लो |
2010 | आवाज -द वॉइस |
2011 | रंगले पंजाब नु बचायिन |
भगवंत मान ने रचाई दूसरी शादी (Bhagwant Mann Marriage)
पंजाब के सीएम भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 7 जुलाई को चंडीगढ़ में हुए एक निजी समारोह में डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ विवाह कर लिया। भगवंत 48 वर्ष के हैं, विवाह में भगवंत मान के परिवार के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा भी शामिल हुए। आपको बता दे यह उनका यह दूसरा विवाह है उनका पहला विवाह इंद्रप्रीत कौर के साथ हुआ था, जिनसे उनका 2015 में तलाक हो गया।


FAQ :
Q : भगवान मान की उम्र कितनी है ?
Ans : 48 वर्ष
Q : भगवंत मान की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans : इंदरप्रीत कौर
q : भगवंत मान की पार्टी का नाम क्या है ?
Ans : आम आदमी पार्टी
Q : भगवंत मान पंजाब की कौन सी लोकसभा सीट से सांसद है ?
Ans : संगरूर लोकसभा सीट
q : भगवंत मान आम आदमी पार्टी से कब जुड़े ?
Ans : 2014
अन्य पोस्ट पढ़े :