पीयूष बंसल का जीवन परिचय ,नेटवर्थ ,जन्म ,परिवार ,वाइफ ,उम्र, शिक्षा ,शार्क टैंक , इंस्टाग्राम , लेंसकार्ट ओनर ,लिंकडिन , फेसबुक [Peyush Bansal Biography] ( Net Worth, Birth, Family, Wife, Age, Education, Shark Tank, Instagram, Lens kart Owner, Linkedin, Facebook)
पियूष बंसल एक भारतीय उद्यमी और प्रसिद्ध कंपनी lenskart.com के सीईओ और संस्थापक हैं।ये एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन है।इन्होंने अपने दोस्त अमित चौधरी और सुमित कपाही के साथ मिलकर वर्ष 2010 में लेंसकार्ट नाम की एक ऑनलाइन कंपनी लॉन्च की। जो चश्मे के लेंस ,आईवियर सनग्लासेस बेचती है और वर्तमान में यह कंपनी आई चैकअप की सुविधा भी दे रही है। पियूष बंसल दिल्ली के रहने वाले हैं और इन्होंने कनाडा से पढ़ाई करी है।
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर अमेरिका में नौकरी की और फिर भारत वापस लौट आए और यहीं पर अपना बिजनेस करने का मन बनाया और आज ये एक सफल बिजनेसमैन है। जो भारत में बिजनेस कर रहे हैं।
इन्होंने टीवी सीरियल के शो शार्क टैंक इंडिया के सीजन-1 से जज के रूप में टीवी करियर की शुरुआत भी की।
पीयूष बंसल का जीवन परिचय
पूरा नाम | पीयूष बंसल Peyush Bansal |
जन्म | 26 अप्रैल 1985 |
जन्म स्थान | दिल्ली ,भारत |
उम्र | 37 वर्ष |
पिता | ज्ञात नहीं पर वे (चार्टर्ड अकाउंटेंट) |
माता | किरण बंसल |
धर्म | हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
हाइट | 5 फुट ,6 इंच |
वेट | 78 KG |
पेशा | बिजनेसमैन ,सीईओ ऑफ़ लेंसकार्ट |
वर्तमान प्रसिद्धि | शार्क टैंक इंडिया शो के जज |
शिक्षा | इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में स्नातक (IIM) आईआईएम बेंगलुरु से परास्नातक |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
वाइफ | निमिषा बंसल |
बेटा | इवान |
नेटवर्थ | लगभग 560 करोड़ , 80 MILLION |
इंस्टाग्राम | यहां क्लिक करें |
पीयूष बंसल का जीवन परिचय ,जन्म ,परिवार ,शिक्षा
पियूष बंसल का जन्म 26 अप्रैल 1985 को भारत के दिल्ली शहर में हुआ। ये दिल्ली के मूल निवासी है और इनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ।
इनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और इनकी माता का नाम किरण बंसल है। इनका विवाह निमिषा बंसल से हुआ जो ,इनकी पत्नी है।इनका एक बेटा है, जिसका नाम इवान है। पियूष बंसल के एक बड़े भाई भी हैं।
इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के डॉनबॉस्को स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए बंसल कनाडा चले गए। वहां इन्होंने कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद भारत आ गए। फिर इन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट आईआईएम (IIM) बेंगलुरु से परास्नातक की डिग्री प्राप्त की।
पीयूष बंसल का बिजनेस करियर
पियूष बंसल ने पढ़ाई करने के बाद अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट में प्रोग्राम मैनेजर की नौकरी शुरू की। यह वर्ष 2007 का समय था। इसके बाद वे भारत वापस आ गए। इसके बाद विभिन्न आईडिया पर कार्य करना शुरू किया। इन्होंने कई स्टार्टअप लॉन्च किए। लेकिन इन्हें सफलता नहीं मिली। फिर पीयूष ने छात्रों के लिए SEARCH MY CAMPUS.COM नाम से एक वेबसाइट लांच की। जिसमें कोई भी विद्यार्थी हॉस्टल से लेकर किताबों और पार्ट टाइम जॉब के बारे में कुछ भी सर्च कर सकता था।
वर्ष 2010 में पीयूष ने अमित चौधरी और सुमित कपाही के साथ मिलकर लेंसकार्ट नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया और इससे इन्होंने चश्मे के लेंस बेचना शुरू किया।कुछ समय बाद इन्होंने इसी पोर्टल के जरिए आईवियर और सनग्लासेस भी बेचना शुरू किया। पहले इन्होंने और इनके पार्टनर ने ऑनलाइन वेब और ऐप के जरिए बेचना शुरू किया। फिर धीरे-धीरे इन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए लेंसकार्ट नाम का एक ब्रैंड शुरू किया। लेंसकार्ट इस समय देश के हर जगह अपने स्टोर बनाए हुए हैं और वर्तमान में यह कंपनी आई चैकअप की सुविधा भी दे रही है।
लेंसकार्ट कंपनी 2010 से लेकर 2019 तक के सफर में एक यूनिकॉर्न कंपनी बन गई। इस कंपनी ने काफी तरक्की की। यूनिकॉर्न कंपनी वह कंपनी होती है ,जो एक बिलियन डॉलर या उससे अधिक की वैल्यू रखती है। लेंसकार्ट ने जॉन जैकोब्स ,AQUALENS जैसे स्टार्टअप को भी खरीदा है। लेंसकार्ट कंपनी में सबसे बड़ा इन्वेस्ट SOFTBANK ने किया है। जो 250 से 300 मिलियन डॉलर तक की फंडिंग लेंसकार्ट को करता है। लेंसकार्ट कंपनी में 5000 से भी अधिक लोग काम करते है,और पूरे भारत में इसके 600 से भी अधिक स्टोर हैं।
शार्क टैंक क्या है ?
शर्क टैंक एक ऐसी टीम है ,जिसमें भारत के प्रसिद्ध बिजनेसमैन जो बिजनेस में पूरी जानकारी रखते हैं और सफल भी हैं ,वे लोग आते हैं। इसमें मेल ,फीमेल दोनों सदस्य हैं। जो अपना डिसीजन देते हैं।
इन्हीं सदस्यों की टीम से बना एक शार्क टैंक इंडिया शो है जो, सोनी टीवी पर आता है। जिसमें भारत के प्रत्येक बिजनेसमैन आते हैं और अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए शार्क टैंक के सदस्यों से फण्ड की मांग कर सकते हैं। ये बिजनेसमैन भारत मैं अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए शार्क टैंक के सदस्यों से सहायता मांगते हैं। जो भी यहां पर आता है ,वह अपने बिजनेस के बारे में पूरी जानकारी देता है और फायदा ,मुनाफा दोनों बता कर फंड की डिमांड करता है। उसके बाद शार्क टैंक के सदस्य मिलकर डिसीजन लेते हैं और फंड देते हैं।
यह शो अमेरिकी कॉरपोरेटिव रियलिटी शो के तर्ज पर बनाया गया है। जो नए व्यापार मॉडल और विचारों का मूल्यांकन करता है। सार्क टैंक इंडिया शो 20 दिसंबर 2021 से सोनी एंटरटेनमेंट टीवी चैनल पर प्रसारित हो रहा है।
इस शो में पियूष बंसल के अलावा जज-
अमन गुप्ता – जो BOAT के कोफाउंडर और सीईओ हैं
नमीता थापर – एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक हैं
अनुपम मित्तल – shaadi.com और पीपुल ग्रुप के संस्थापक
अशनीर ग्रोवर – BHARAT PE के एमडी और फाउंडर
विनीता सिंह – शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ व फाउंडर
ग़ज़ल अलग – मामाअर्थ की सह संस्थापक और सीईओ भी शामिल है।
प्रसिद्धि,सम्मान
1 – वर्ष 2019 में इन्हें फॉर्च्यून इंडिया के सर्वश्रेष्ठ अंडर 40 उद्यमियों में सूचीबद्ध किया गया।
2 – 2006 में मैकगिल विश्वविद्यालय द्वारा ब्रिटिश एसोसिएशन मेडल से सम्मानित किया गया।
3 – लेंसकार्ट ने 2012 में रेड हेरिंग टॉप 100 एशिया अवार्ड जीता।
4 – 2015 में इन्हें इंडिया टीवी युवा अवॉर्ड्स (बिजनेस कैडर में) से सम्मानित किया गया।
FAQ :
Q : पीयूष बंसल कौन है ?
ANS -एक भारतीय उद्यमी और प्रसिद्ध कंपनी lenskart.com ,Owner और CEO हैं।
Q : पीयूष बंसल की वाइफ का नाम क्या है ?
ANS – निमिषा बंसल
Q : पीयूष बंसल की नेटवर्थ कितनी है ?
ANS – लगभग 560 करोड़ , 80 MILLION
Q : पीयूष बंसल की उम्र कितनी है ?
ANS – 37 वर्ष
Q : पीयूष बंसल का जन्म कब और कहां हुआ ?
ANS – जन्म 26 अप्रैल 1985 को भारत के दिल्ली शहर में हुआ।
Q : लेंसकार्ट के ओनर , CEO कौन है ?
ANS – पीयूष बंसल
अन्य पोस्ट पढ़ें :
2 – बायजू रवींद्रन का जीवन परिचय