पल्लवी जोशी का जीवन परिचय,टीवी सीरियल,पल्लवी जोशी इन कश्मीर फाइल्स मूवी,परिवार,नेटवर्थ | Pallavi Joshi Biography

Social Share

पल्लवी जोशी का जीवन परिचय, टीवी सीरियल, पल्लवी जोशी इन कश्मीर फाइल्स मूवी, परिवार, नेटवर्थ, जन्म , उम्र , माता , पिता ,इंस्टाग्राम , हस्बैंड , बच्चे , पेरेंट्स , डॉटर ऐज, मूवीज [ Pallavi Joshi Biography ] ( TV Serial, Pallavi Joshi In Kashmir Files Movie, Family, Net worth, Birth, Age, Mother, Father, Instagram, Husband, Children, Parents, Daughter Age ,Movies )

पल्लवी जोशी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री ,मॉडल और टेलीविजन एक्टर भी हैं। इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जूरी अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। इनका विवाह विवेक अग्निहोत्री से 1997 में हुआ। इनके हस्बैंड भी एक फिल्म निर्माता है। पल्लवी फिल्म निर्माता भी हैं।पल्लवी ने कम उम्र में ही स्टेज परफॉर्म करना शुरू कर दिया था ,और बचपन में इन्होंने ”बदला ,आम आदमी सड़क का” फिल्मों में अभिनय किया।

पल्लवी आजकल चर्चा में इसलिए हैं ,क्योंकि इन्होंने ”द कश्मीर फाइल्स” मूवी में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह मूवी जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को दर्शाती है और काफी चर्चा में है।पल्लवी फिल्म निर्माता के रूप में भी कार्य कर रही हैं।

पल्लवी जोशी का जीवन परिचय

नाम (Name)पल्लवी जोशी
(Pallavi Joshi)
जन्म (Birth)4 अप्रैल 1969
जन्म स्थान
(Birth Place)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
उम्र Age52 वर्ष (2022)
शिक्षा (Education)डिजिटल मीडिया में स्नातक
पेशा (Profession)अभिनेत्री
हाइट (Height)5 fit 3 inch
वेट (Weight)65 kg
टेलीविजन डेब्यू (Television Debut)डाकू या महात्मा (1977)
डेब्यू फिल्म (Debut Film)दादा (1979)
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
विवाह वर्ष (Marriage Year)1997
धर्म (Religion)हिन्दू
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
नेटवर्थ (Net worth)1-5 MILLION
InstagramClick here

पल्लवी जोशी का परिवार (Pallavi Joshi Faimly)

पिता (Father’s Name)मधुसूदन जोशी
माता (Mother’s Name)सुषमा जोशी
भाई (Brother)अलंकार जोशी
बहन (Sister)पद्मश्री जोशी
पति (Husband)विवेक अग्निहोत्री
(फिल्म निर्देशक)
बच्चे (Children)बेटा- मनन, बेटी-मालिका

पल्लवी जोशी की शिक्षा (Education)

पल्लवी ने स्कूली शिक्षा मुंबई ,महाराष्ट्र से प्राप्त की। उसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बचपन से ही इन्होंने स्टेज परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उसके बाद यह फिल्मों में काम करने लग गई।

पल्लवी जोशी कश्मीर फाइल्स मूवी

पल्लवी जोशी ”द कश्मीर फाइल्स” मूवी में ”राधिका मेनन” का किरदार निभा रही हैं। इसलिए वे चर्चा में है ,इनके रोल ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए ,सभी इनके किरदार के बारे में जाने के लिए उत्सुक है। पल्लवी ने इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। यह फिल्म इनके पति द्वारा बनाई गई है और एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के ऊपर हुए अत्याचारों पर बनी है। जिससे पता चलता है कि कश्मीरी पंडितों का नरसंहार हुआ। यह फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई।

पल्लवी जोशी का टेलीविजन व फिल्मी करियर (Television and film career)

पल्लवी ने कम उम्र में ही स्टेज परफॉर्म करना शुरू किया और एक बाल कलाकार के रूप में इन्होंने ”बदला ,आम आदमी सड़क का” जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इन्होंने दादा1979 में एक अंधे बच्चे की भूमिका निभाई जो एक गैंगस्टर को सुधारने का कार्य करता है। 1980 और 1990 में इन्होंने रूक्मावती की हवेली ,सूरज का सातवां घोड़ा ,वंचित , दशावतार ,रिहाई जैसी कला फिल्मों में अभिनय किया।

इन्होंने सौदागर ,पाना ,तहलका ,मुजरिम जैसी व्यवसायिक बड़े बजट की फिल्मों में एक बहन या नायिका की दोस्त के रुप में सहायक भूमिका निभाई। अंधा युद्ध फिल्म में एक विकलांग लड़की के रूप में इनकी भूमिका के लिए इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामित किया गया। इन्हें 41वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ”वो छोकरी” के लिए विशेष जूरी पुरस्कार प्राप्त हुआ। पल्लवी 7 वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड की प्राप्तकर्ता भी हैं।

पल्लवी को ”द ताशकंद फाइल्स” मूवी में प्रदर्शन के लिए 67 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ। उसके बाद इन्होंने जी मराठी टेलीविजन धारावाहिक में एक टेलीविजन गायन प्रतियोगिता सा रे गा मा पा मराठी लिटिल चैंप्स की मेजबानी भी की। ये श्याम बेनेगल की ”द मेकिंग ऑफ द महात्मा ” -1995 में कस्तूरबा गांधी के रूप में दिखाई दी।

टेलीविजन कार्यक्रमों में इन्होंने ”मिस्टर योगी ,भारत एक खोज ,जुस्तजू , अल्पविराम ,मृगनयनी ,तलाश और इम्तिहान” जैसे सीरियल में कार्य किया। इनका सबसे प्रसिद्ध दूरदर्शन धारावाहिक ”आरोहण” है। जो नौसेना पर आधारित एक युवा धारावाहिक है। इन्होंने माधवन के साथ ”ये कहां आ गए हम” नामक थ्रिलर में अभिनय किया ,जो अचानक रोक दिया गया।

इन्होंने रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित एक मराठी फिल्म ”रीता” में मुख्य भूमिका निभाई। जी मराठी पर पल्लवी ने असंभव और अनुभव सहित धारावाहिकों का निर्माण किया है। इन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित मलयालम फिल्म ”इलियम मुल्लम” में केंद्रित चरित्र शांता की भूमिका निभाई है। जिसे 1994 में के.पी.शसी द्वारा निर्देशित किया गया था। इन्होंने कन्नड़ फिल्म ”भुजंगय्यना दशावतारा” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसके बाद जी.अंताक्षरी और जी. सा रे गा मा पा मराठी लिटिल चैंप्स के लिए एक एंकर के रूप में दिखाई दी।

इन्होंने 1999 और 2001 के दौरान ज़ी टीवी के सीरियल ”रिश्ते” के कुछ एपिसोड भी किए हैं। इन्हें भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। लेकिन इन्होंने संस्थान की संचालन परिषद के प्रमुख के रूप में अभिनेता और भाजपा सदस्य गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के खिलाफ छात्रों के विरोध को देखते हुए पद लेने से इनकार कर दिया था।

पल्लवी ने विवेक अग्निहोत्री से विवाह किया ,जो फिल्म निर्देशक हैं और पल्लवी ने विवेक के साथ मिलकर ”बुध फाउंडेशन” की स्थापना की। यह एक NGO है, जो भटके हुए युवाओं को सही राह दिखाने में मदद करता है और उन्हें रचनात्मक क्षेत्रों में मजबूत बनाता है।

इन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में और टीवी सीरियल में भी कार्य किया है। इन्हें 2019 में ”द ताशकंद फाइल्स” के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस का 67 वा राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड दिया गया और 2022 में इनकी फिल्म ”द कश्मीर फाइल्स” रिलीज हुई है ,जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

पल्लवी जोशी की फिल्में (Movies)

वर्ष फिल्म भूमिका
1994वो छोकरी
1994इंसानियत
1992सूरज का सातवां घोड़ा लिली
1992पनाह ममता
1991झूठी शान कावेरी
1991सौदागर
1990क्रोध
1988तृषाग्नि
1989मुजरिम
1989दाता शांति
1986इंसाफ की आवाज
1987अंधा युद्ध
1992तहलकाजूली
1996द मेकिंग ऑफ द महात्मा
2005चॉकलेट:डीप डार्क सीक्रेट्स
2009रीटा
2019द ताशकंद फाइल्स
2022द कश्मीर फाइल्सराधिका मेनन

टीवी सीरियल (TV serial)

वर्ष सीरियल
2002-2006 अस्तित्व-एक प्रेम कहानी
1995-96 आरोहण
ग्रहण
2016मेरी आवाज ही पहचान है
2002जुस्तजू
1993-2007अंताक्षरी
2006-2021सा रे गा मा पा मराठी लिटिल चैंप्स
1998अल्पविराम
1999 चाहत और नफरत
1988-89 भारत एक खोज
2017पेशवा बाजीराव
1989मिस्टर योगी
1995इम्तिहान
1992तलाश
1994जीवन मृत्यु
2004-2005कहना है कुछ मुझको
1986कथा सागर
2015-2016ये कहां आ गए हम
1993अंताक्षरी इंटर कॉलेजिएट चैम्पियनशिप
1991मृगनयनी

पल्लवी जोशी को मिले पुरस्कार /अवार्ड

  • इन्हें अंधा युद्ध फिल्म मैं एक विकलांग लड़की का रोल निभाने के लिए फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामित किया गया।
  • 41 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में वो छोकरी के लिए विशेष जूरी पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • 7 वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल नोएडा में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड भी मिला।
  • ”द ताशकंद फाइल्स” मूवी में प्रदर्शन के लिए 67 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार।
  • भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान के सदस्य के रूप में नामित किया गया।
  • 2019 में ”द ताशकंद फाइल्स” के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस का 67 वा राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड दिया गया।

FAQ :

Q : पल्लवी जोशी कौन है ?

ANS – एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री ,मॉडल ,फिल्म निर्माता और टेलीविजन एक्टर

Q : पल्लवी जोशी के हस्बैंड का नाम क्या है ?

ANS -विवेक अग्निहोत्री (फिल्म निर्देशक)।

Q : पल्लवी जोशी के बच्चे कौन हैं ?

ANS – बेटा- मनन, बेटी-मालिका

Q : पल्लवी जोशी के पेरेंट्स का नाम क्या है ?

ANS -माता सुषमा जोशी ,पिता मधुसूदन जोशी

Q : पल्लवी जोशी के सीरियल कौन से हैं ?

ANS – आरोहण, मेरी आवाज ही पहचान है,जुस्तजू ,अंताक्षरी ,चाहत और नफरत ,भारत एक खोज ,पेशवा बाजीराव ,मिस्टर योगी ,इम्तिहान ,तलाश ,जीवन मृत्यु ,ये कहां आ गए हम।

अन्य पोस्ट पढ़ें

1 – दर्शन कुमार का जीवन परिचय

2 – विक्रांत मेसी का जीवन परिचय

3 – मौनी रॉय का जीवन परिचय


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक