दिशा पाटनी का जीवन परिचय, अभिनेत्री, जन्म, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, मूवीस, नेटवर्थ | Disha Patani Biography in Hindi

Social Share

दिशा पाटनी का जीवन परिचय, अभिनेत्री, जन्म, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, मूवीस, नेटवर्थ, माता, पिता, भाई, बहन, हस्बैंड, हाइट, मैरिज, जाति, मासिक इनकम, शिक्षा, इंस्टाग्राम, ट्विटर, ईमेल आईडी, फ़िल्मी करियर [Disha Patani Biography in Hindi] (Actress, Birthday, Age, Family, Boyfriend, Movies, Net Worth, Mother, Father, Brother, Sister, Husband, Height, Marriage, Caste, Monthly Income, Education, Instagram, Twitter, Email ID, Film Career)

DISHA PATANI 1
Image Credit : Instagram

दिशा पाटनी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर-2015 से की। इन्होने स्पोर्ट्स बायोपिक एम.एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी-2016 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने चीनी एक्शन कॉमेडी कुंग फू योगा-2017 में अभिनय किया जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्मों में से एक है। उन्होंने व्यावसायिक रूप से सफल हिन्दी एक्शन फिल्म बाग़ी 2- 2018 और भारत -2019 में अभिनय किया।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी का जन्म देहरादून (उत्तराखण्ड) में 13 जून 1993 में हुआ था।इनकी असली उम्र विवाद का विषय रही है, कुछ सूत्रों के अनुसार उनका जन्म 13 जून 1992 को हुआ था। जबकि कुछ अन्य सूत्रों का कहना है कि दिशा का जन्म 27 जुलाई 1995 को हुआ था।

इनके पिता जगदीश पटानी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के डीएसपी हैं। ये उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। वर्तमान में उत्तरप्रदेश के बरेली में रह रही हैं। इनकी माता पदमा पाटनी एक ग्रहणी है, इनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम सूर्यवंश पाटनी है। दिशा की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम ख़ुशबू पटानी है।

दिशा पाटनी का जीवन परिचय

Contents hide
2 (Disha Patani Biography in Hindi)

(Disha Patani Biography in Hindi)

नाम (Name)दिशा पाटनी (Disha Patani)
जन्म (Birth)13 जून 1992 या 27 जुलाई 1995
जन्म स्थान (Birth Place)देहरादून (उत्तराखण्ड)
गृहनगर (Home Town)उत्तराखंड, पिथौरागढ़
उम्र (Age)30 या 27 वर्ष
पेशा (Occupation)मॉडल ,अभिनेत्री
लम्बाई (Height)5 फुट, 7 इंच
वेट (Weight)50 kg
डेब्यू फिल्म (Film Debut)तेलुगु फिल्म – लोफर-2015
बॉलीवुड फिल्म- एम.एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी-2016
स्कूल (School)ज्ञात नहीं
कॉलेज (College)एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा
शैक्षिक योग्यताइलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक
मैरिज (Marriage)अविवाहित
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (Caste)क्षत्रिय (राजपूत)
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
हॉबी (Hobby)किताबें पढ़ना, जिमनास्टिक और नृत्य करना
मासिक इनकम (Monthly Income)1 करोड़ से अधिक

दिशा पाटनी का परिवार (Disha Patani’s Family)

पिता (Father)जगदीश पाटनी (UP पुलिस विभाग के DSP)
माता (Mother)पदमा पाटनी
भाई (Brother)सूर्यांश पाटनी
बहन (Sister)ख़ुशबू पाटनी (आर्मी में लेफ्टिनेंट)
बॉयफ्रेंड (Boyfriend)पार्थ समथान (अभिनेता), टाइगर श्रॉफ (अभिनेता)
हसबैंड (Husband)अविवाहित

दिशा पाटनी की शिक्षा (Disha Patani’s Education)

अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिशा ने कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। जब वह नोएडा से बी.टेक कर रही थीं तब उन्हें मॉडलिंग के कुछ प्रोजेक्ट्स मिले और इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। वर्ष 2013 मिस इंदौर प्रतियोगिता में दिशा उपविजेता थीं। ये एक शानदार नर्तक और फिटनेस ट्रेनर भी हैं। वे हिप-हॉप, सालसा और ब्रेक डांस में भी प्रशिक्षित हैं।

दिशा पाटनी नेटवर्थ (Disha Patani Net Worth)

दिशा पाटनी की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर के लगभग है,जो भारतीय रुपए में 80 करोड़ के लगभग है। दिशा पाटनी 1 महीने में एक करोड़ से ज्यादा और वर्ष में 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है।

दिशा पाटनी सोशल मीडिया (Disha Patani Social Media)

Twitter Click Here
Email IDClick Here

दिशा पाटनी का फिल्मी करियर (Disha Patani film Career)

दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में कि। उसके बाद इन्होंने कैडबरी डेरी मिल्क का भी प्रचार किया। इन्होंने फिल्म हीरोपंती के लिए भी ऑडिशन दिया लेकिन रिजेक्ट हो गईं।यह लगभग 100 से अधिक टीवी एडवर्टाइजमेंट में काम कर चुकी हैं। बचपन में वह वायुसेना में पायलट बनना चाहती थी।

पाटनी ने 2015 में वरुण तेज के साथ एक तेलुगु फिल्म ”लोफर” के साथ डेब्यू किया।जिसमे इन्होंने मौनी की भूमिका निभाई, जो एक मजबूर शादी से बचने के लिए घर से भाग जाती है। अगले वर्ष दिशा एक संगीत वीडियो, बेफ़िक्रा में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दि। जिसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज़ के तहत किया था और जिसे मीत ब्रदर्स द्वारा संगीतबद्ध किया गया और गायिका अदिति सिंह शर्मा ने इसे आवाज़ दी।

पाटनी को सुशांत सिंह राजपूत और कियारा आडवाणी के साथ अपना व्यावसायिक ब्रेक नीरज पांडे की ”एस.एस.धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी” भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स फिल्म से मिला। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा की भूमिका निभाई। जिनकी कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित यह फिल्म 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी और सुशांत सिंह राजपूत और दिशा दोनों के लिए सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनकर ₹2.16 बिलियन के संग्रह के साथ बड़े पैमाने पर हिट हुई थी।

इसके अलावा उन्होंने सोनू सूद के साथ जैकी चैन की ”कुंग फू योगा” में भी अभिनय किया। फिर पाटनी ने ”बाग़ी 2” में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय किया। 2016 की हिट बाग़ी की अगली कड़ी जिसमें श्रद्धा कपूर के साथ टाइगर श्रॉफ भी थे। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुनिया भर में 30 मार्च 2018 को रिलीज़ हुई और लगभग ₹243 करोड़ की कमाई की।

जून 2019 मे वह फिल्म ”भारत” में दिखाई दीं। 2020 में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ ”मलंग” की और मार्च 2020 में वह फिल्म बागी 3 में एक गाने में भी दिखाई दीं। 2021 में दिशा पटानी ने सलमान खान के साथ प्रभु देवा की एक्शन फिल्म ”राधे” की थी। राधे फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही थी।

2022 में वह तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम के साथ ”एक विलेन रिटर्न्स” में दिखाई देंगी। इसके अलावा KTina और योद्धा में भी वह नजर आएंगी।

दिशा पाटनी मूवीस (Disha Patani Movies)

वर्ष फिल्म भूमिका भाषा
2015लोफर मौनी तेलुगु
2016एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी प्रियंका झा हिन्दी
2017कुंग फू योगा अस्मिता चीनी,अंग्रेजी, हिंदी
2018वेलकम टू न्यूयॉर्क स्वयंहिन्दी
2018बागी 2 नेहा रावतहिन्दी
2018Sangamithraसंघमित्रा
2019भारत राधा हिन्दी
2020मलंग सारा हिन्दी
2020बागी 3हिन्दी
2021राधेदीया अभ्यंकरहिन्दी
2020KTina
2022Ek Villain 2
2022Yodha

दिशा पाटनी म्यूजिक वीडियो (Disha Patani Music Video)

वर्ष म्यूजिक सिंगर संगीतकार
2016बेफिक्रा मीत ब्रदर्स, अदिति सिंह शर्मा मीत ब्रदर्स
2019हर घूंट में स्वागबादशाहबादशाह

दिशा पाटनी अवॉर्ड्स (Disha Patani Awards)

वर्ष फिल्म पुरस्कार
2017एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीबिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड फॉर एंटरटेनिंग एक्टर (फिल्म)डेब्यु फीमेल
2017एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीस्टार स्क्रीन अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू
2017एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीस्टारडस्ट पुरस्कार फॉर बेस्ट एक्टिंग डेब्यु महिला
2017एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरीअंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू और बेस्ट सहायक अभिनेत्री
2018बागी 2लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स फॉर लक्स गोल्डन रोज़ ब्रेकथ्रू ब्यूटी ऑफ़ द इयर
2020द टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा “द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वुमन लिस्ट” में नंबर 3 स्थान दिया गया था।
दिशा पाटनी इंस्टाग्राम (Disha Patni instagram)

FAQ :

Q : दिशा पाटनी का जन्म कब हुआ ?

ANS : दिशा पाटनी का जन्म देहरादून (उत्तराखण्ड) में 13 जून 1993 में हुआ था।इनकी असली उम्र विवाद का विषय रही है, कुछ सूत्रों के अनुसार उनका जन्म 13 जून 1992 को हुआ था। जबकि कुछ अन्य सूत्रों का कहना है कि दिशा का जन्म 27 जुलाई 1995 को हुआ था।

Q : दिशा पाटनी कहां की रहने वाली हैं ?

ANS : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर की।

Q : दिशा पाटनी की उम्र कितनी है ?

ANS : 30 वर्ष

Q : दिशा पाटनी के माता पिता का नाम क्या है ?

ANS : पिता – जगदीश पाटनी (UP पुलिस विभाग के DSP), माता – पदमा पाटनी

Q : दिशा पाटनी के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है ?

ANS : पार्थ समथान (अभिनेता), टाइगर श्रॉफ (अभिनेता)

Q : दिशा पाटनी किस धर्म की है ?

ANS : हिंदू धर्म

Q : दिशा पाटनी की जाति क्या है ?

ANS : क्षत्रिय राजपूत

Q : क्या दिशा पाटनी मिस इंडिया थी ?

ANS : वर्ष 2013 मिस इंदौर प्रतियोगिता में दिशा उपविजेता थीं।

Q : दिशा पाटनी के हस्बैंड का नाम क्या है ?

ANS : दिशा अभी अविवाहित हैं।

Q : दिशा पाटनी की एक मूवी की फीस कितनी है ?

ANS : 6 करोड़

अन्य पोस्ट पढ़ें :


Social Share

1 thought on “दिशा पाटनी का जीवन परिचय, अभिनेत्री, जन्म, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, मूवीस, नेटवर्थ | Disha Patani Biography in Hindi”

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक