ज्वाला गुट्टा बायोग्राफी | Jwala Gutta Biography, Badminton Player

Social Share

ज्वाला गुट्टा बायोग्राफी ,बैडमिंटन खिलाड़ी, जन्म ,पति , उम्र ,कोच ,माता -पिता ,परिवार ,शिक्षा , इंस्टाग्राम, वैवाहिक स्थिति ,नेटवर्थ ,अवॉर्ड्स ,बॉयफ्रेंड ,अकैडमी फीस,पदक, उपलब्धियां [ Jwala Gutta Biography, Badminton Player] (Age, Husband ,Birth, Coach, Father,Mother, Family, Education, Instagram, Marital Status Net Worth, Awards, Boyfriend, Academy Fee, medal, Achievements)

ज्वाला गट्टा एक सेवानिवृत्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। जो बाएं हाथ से खेलती हैं। इन्होंने महिला युगल और मिश्रित दोनों ही स्पर्धाओं में लगभग 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा जीती हैं। इन्हें अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। इन्होंने 2010 के राष्ट्रमंडल बैडमिंटन खेल में भारत को स्वर्ण पदक जीताया।ये वर्धा ,महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। इनका विवाह पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से हुआ, लेकिन उनसे तलाक हो जाने के बाद इन्होंने तमिल फिल्म अभिनेता विष्णु विशाल से विवाह कर लिया है। इन्होंने गुंडे जारी गल्लनथाय्यीन्दे मूवी में भी काम किया है ,इसीलिए ये काफी चर्चा में रहती है।

ज्वाला गुट्टा बायोग्राफी

पूरा नाम (Full Name )ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta)
जन्म (Born)7 सितंबर 1983
जन्म स्थानवर्धा , महाराष्ट्र, भारत
उम्र (Age)38 वर्ष
माता (Mother)येलन गुट्टा (चीन से हैं)
पिता (Father)एम क्रांति गुट्टा (तेलुगु)
बहन (Sister)इंसी गुट्टा
पति (Husband)चेतन आनंद (पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी)
तलाक हो गया
विवाह तारीख
(marriage date)
2005 (चेतन आनंद)
बॉयफ्रेंड
(boyfriend/Husband)
विष्णु विशाल (तमिल फिल्म अभिनेता)
विवाह तारीख
(marriage date)
22 April 2021(विष्णु विशाल)
हाइट (Height)5 फिट 10 इंच
पेशा महिला बैडमिंटन खिलाड़ी
कोच (Coach)एस.एम आरिफ
(द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त खेल प्रशिक्षक)
राष्ट्रीयता भारतीय
खेल का तरीका बाएं हाथ की खिलाड़ी (Left Handed Player)
उच्चतम वरीयता
(मिश्रित युगल /महिला डबल्स)
6
वर्तमान वरीयता (Ranking)
(मिश्रित युगल /महिला डबल्स)
21 (23 June 2011 )
इंस्टाग्राम (Instagram) Click Here
टि्वटर (Twitter)Click Here

ज्वाला गुट्टा जन्म एवं परिवार

ज्वाला गुट्टा बायोग्राफी में हम आपको बताएंगे की ज्वाला गुट्टा का जन्म 7 सितंबर 1983 को भारत के महाराष्ट्र राज्य के वर्धा जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम एम.क्रांति गुट्टा और माता का नाम येलन गुट्टा है। इनकी मां चीन से हैं और पिता तेलुगु है। ज्वाला गुट्टा की मां येलन गुट्टा पहली बार 1977 में अपने दादा जी के साथ भारत आई थी और फिर यही बस गई।इनकी बहन का नाम इंसी गुट्टा है।इनके पहले पति चेतन आनंद है। जिनसे तलाक होने के बाद इन्होंने तमिल फिल्म अभिनेता विष्णु विशाल से विवाह कर लिया।

ज्वाला गुट्टा की शिक्षा

ज्वाला गुट्टा की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद से हुई । उसके बाद इन्होंने यहीं से बैडमिंटन खेलना भी शुरू किया। इन्होंने अकैडमी में एडमिशन भी ले लिया।

ज्वाला गुट्टा का बैडमिंटन कैरियर (Badminton Career)

जब ज्वाला 10 वर्ष की थी तभी से इन्होंने अपने कोच एस.एम आरिफ से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। बता दें कि एस.एम आरिफ भारत के प्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक हैं। जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 13 वर्ष की उम्र में ज्वाला ने मिनी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती थी और उसके बाद वर्ष 2000 में ज्वाला गुट्टा ने 17 वर्ष की उम्र में जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती। इसी वर्ष इन्होंने श्रुति कुरियन के साथ डबल्स में जोड़ी बनाते हुए महिलाओं के डबल्स जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप और सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल की।

वर्ष 2002 से 2008 तक लगातार 7 बार ज्वाला गुट्टा ने महिलाओं के नेशनल युगल प्रतियोगिता में जीत प्राप्त की। महिला डबल्स के साथ-साथ ज्वाला ने मिश्रित डबल्स में भी सफलता हासिल की और भारत की डबल्स में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बनी। वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ज्वाला ने अपने पार्टनर अश्विनी पोनप्पा के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद ज्वाला ने फिर से ग्लास्गो मैं आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में स्वर्ण पदक हासिल किया और फिर से चर्चा में आ गई।

ज्वाला गुट्टा पदक /Medal

वर्षप्रतियोगिता प्रतिस्पर्धापदक
2011बी डब्ल्यू एफ विश्व महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप (लंदन)महिला युगलकांस्य
2006राष्ट्रमंडल महिला बैडमिंटन खेल (मेलबर्न) मिश्रित टीमकांस्य
2010राष्ट्रमंडल महिला बैडमिंटन खेल (दिल्ली )मिश्रित टीमस्वर्ण
2010राष्ट्रमंडल महिला बैडमिंटन खेल (दिल्ली )मिश्रित टीमरजत
2014थॉमस एंड अबर कप (नई दिल्ली) थॉमस एंड अबर कप टीमकांस्य

ज्वाला गुट्टा की उपलब्धियां (Achievements)

1 – ज्वाला गुट्टा ने 13 बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती।

2 – भारत की सबसे प्रसिद्ध डबल्स बैडमिंटन प्लेयर बनी।

3 – 2014 में राष्ट्रमंडल खेल ,ग्लासगो में स्वर्ण पदक जीता।

4 – ज्वाला ओलंपिक में दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र भारतीय शटलर हैं।

5 – इनका फोटो एचटी (हिंदुस्तान टाइम्स ) ब्रंच मैगजीन के कवर पर भी छपा है।

ज्वाला गुट्टा को दिया गया अवार्ड (Award)

1 – इन्हें वर्ष 2011 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ज्वाला गुट्टा की फिल्में (movies)

वर्ष फिल्म भूमिका
2013गुंडे जारी गल्लनथाय्यीन्देडिंग डिंग डिंग
JWALA GUTTA BIOGRAPHY

ज्वाला गुट्टा के विवाह (Marital Status ) का परिचय

ज्वाला गुट्टा ने वर्ष 17 july 2005 में पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से विवाह कर लिया। परंतु कुछ कारणों से इन्होंने 29 जून 2011 को चेतन आनंद से तलाक ले लिया। चेतन आनंद एक बेहतरीन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। लेकिन कुछ कथनों के तौर पर ज्वाला गुट्टा ने तमिल फिल्म अभिनेता विष्णु विशाल से 2020 में अपने जन्मदिन पर सगाई कर ली। तथा 22 अप्रैल 2021 को हैदराबाद में विवाह कर लिया। विष्णु विशाल इनके बॉयफ्रेंड Boyfriend है।ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल एक दूसरे को डेट कर रहे थे। तभी इन के अफेयर के बारे में लोगों को पता चला।

ज्वाला गुट्टा सामाजिक कार्यो में

1 – इन्होंने महिला सशक्तिकरण, तंबाकू विरोधी अभियान और चिड़ियाघर विरोधी अभियानों के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया।

2 – इन्होंने आइस बकेट चैलेंज और स्वच्छ भारत अभियान जैसे अभियानों का भी समर्थन किया।

3 – ज्वाला ने स्कूली बच्चों के लिए पुणे में इंडियन बैडमिंटन लीग (IBL) स्कूल कार्यक्रम (शटल एक्सप्रेस) लांच किया।

FAQ

Q ज्वाला गुट्टा की उम्र कितनी है ?

ANS : 38 वर्ष

Q ज्वाला गुट्टा की हाइट कितनी है ?

ANS : 5 फिट 10 इंच

Q ज्वाला गुट्टा के हस्बैंड कौन है ?

ANS : चेतन आनंद 2005 (तलाक हो गया-2011 ) , विष्णु विशाल 2020 – 2021

Q ज्वाला गुट्टा का जन्म कब और कहां हुआ ?

ANS : 7 सितंबर 1983,वर्धा , महाराष्ट्र, भारत

अन्य पोस्ट पढ़ें :

1 – प्रिया मालिक का जीवन परिचय

2 – साइखोम मीराबाई चानू का जीवन परिचय

3 – मानसी जोशी महिला क्रिकेटर का जीवन परिचय


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक