चित्रा रामकृष्णा का जीवन परिचय, एनएसई की एमडी और सीईओ, जन्म स्थान, परिवार, विकी, पति, बेटी, वेतन, नेटवर्थ [Chitra Ram Krishna Biography in Hindi] (Birth place, Family, Wiki, Former MD & CEO of NSE, Husband, Daughter, Salary, Net worth, linkedin)
चित्रा रामकृष्णा भारत के शेयर बाजार ”नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ” एनएसई की एमडी और सीईओ रह चुकी है। हाल 2016 में इन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। क्योंकि इन पर घोटाले का आरोप लगा हुआ था।फार्च्यून पत्रिका ने इन्हें दुनिया की 17 वी सबसे ताकतवर महिला भी करार दिया है।ये 2013 से 2016 तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई की सीईओ रही।2016 में को लोकेशन और एल्गोट्रेडिंग घोटाले में इनकी भूमिका और सुब्रमण्यम आनंद की नियुक्ति में पद के दुरुपयोग के लिए ,एनएसइ से इन्हें बाहर कर दिया गया।एनएसई ने इनके ऊपर 3 करोड रुपए का जुर्माना भी लगाया।
चित्रा रामकृष्णा का जीवन परिचय
पूरा नाम (Full Name) | चित्रा रामकृष्णा (Chitra Ramkrishna) |
जन्म (Birth) | 1963, मुंबई |
उम्र (Age) | 59 वर्ष |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई |
पिता (Father’s Name) | ज्ञात नहीं |
माता (Mother’s Name) | ज्ञात नहीं |
व्यवसाय | पूर्व एमडी (एनएसई ) और सीईओ |
शिक्षा | बी कॉम, एफसीए |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
चित्रा रामकृष्णा का जीवन परिचय, जन्म, परिवार, शिक्षा
चित्रा रामकृष्णा का जन्म 1963 में मुंबई में हुआ। इनका शुरुआती जीवन मुंबई में ही व्यतीत हुआ।
इनके माता-पिता ,परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जैसे ही हमें कोई भी जानकारी प्राप्त होगी ,हम उसे जरूर अपडेट करेंगे।
इन्होंने अपनी पूरी शिक्षा मुंबई से प्राप्त की। इन्होंने प्राइवेट स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की तथा बड़े कॉलेज से ग्रेजुएशन भी किया। इन्होंने बी.कॉम और एफसीए की डिग्री भी प्राप्त की है।
चित्रा राम कृष्णा का करियर
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में की और 1985 में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक आईडीबीआई में परियोजना वित्त विभाग में शामिल हुई। इसके साथ ही उन्होंने 2 सालों तक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) जैसी संस्था में काम किया। उसके बाद आईडीबीआई मैं वापस लौट आई।
चित्रा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई की 1990 में स्थापना करने वाली टीम में भी शामिल थी और यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से 1991 में जुड़ी। यह 1987 में प्रतिभूति बाजार नियामक सेबी के लिए कानूनी ढांचे का मसौदा तैयार करने वाली टीम का हिस्सा भी थी। नवंबर 2012 में एनएसइ के निदेशक मंडल ने इनकी पदोन्नति का फैसला किया। उस समय वे संयुक्त प्रबंध निदेशक थी। अमेरिका की पत्रिका फॉर्च्यून के अक्टूबर 2013 में जारी एक रिपोर्ट में विश्व की 50 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में चित्रा कृष्णा को 17वें स्थान पर रखा है।
ये नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पहली महिला सीईओ बनी। इन्होंने लगभग 20 साल तक एनएसई में अपनी सेवाएं दी।
चित्रा राम कृष्णा से जुड़ा विवाद
वर्ष 2022 में खोजबीन के दौरान यह पता लगाया गया है ,कि चित्रा 20 वर्षों से हिमालय में रहने वाले गुमनाम बाबा ,जो बिना फेस के कहीं भी अध्यात्म से प्रकट हो जाते हैं , इनसे चित्रा ने सलाह लेकर बहुत सारे बड़े कार्य किए और चित्रा ने सारे निर्णयओं के बारे में उस बाबा को बताया और उनसे विचार-विमर्श करके बड़े -बड़े फैसले लिए और सारी व्यवसाईक जानकारियां भी उस बाबा को लिक कर दी थी। जिससे उन पर घोटाले का आरोप लगा।
वह इस बाबा से ईमेल के जरिए मैसेज भेज कर बातें किया करती थी और बाबा का प्रभाव चित्रा पर इस प्रकार पड़ा कि ,उन्होंने सुब्रह्मण्यम नामक व्यक्ति को बड़े पद पर बैठा दिया और चित्रा उन्हीं बाबा की बात मान कर स्टॉक एक्सचेंज के कार्य किया करती थी। 2016 में को लोकेशन और एल्गोट्रेडिंग घोटाले में इनकी भूमिका और सुब्रमण्यम आनंद की नियुक्ति में पद के दुरुपयोग के लिए ,एनएसइ से इन्हें बाहर कर दिया गया।एनएसई ने इनके ऊपर 3 करोड रुपए का जुर्माना भी लगाया।
इस आरोप के चलते इन्हें 5 साल के लिए किसी कंपनी या मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टिट्यूशन या किसी अन्य बाजार के साथ जुड़ने पर प्रतिबंधित किया गया है। इन्हें अज्ञात हिमालय योगी के निर्देश पर कार्य करने वाली महिला के रूप में दोषी करार दिया गया है।इन्हीं योगी के कहने पर इन्होंने 15 लाख तनख्वाह पाने वाले अफसर सुब्रह्मण्यम आनंद को 1.68 करोड़ का पैकेज दे दिया।
चित्रा रामकृष्णा को प्राप्त सम्मान
इन्हें भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ के रूप में इनके काम के लिए 2013 में फोर्ब्स पत्रिका की वर्ष की महिला नेता नामित किया गया।
FAQ :
Q : चित्रा रामकृष्णा कौन है ?
ANS – ”नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ” एनएसई की एमडी और सीईओ
Q : चित्रा रामकृष्णा का जन्म कब और कहां हुआ ?
ANS –जन्म 1963 में मुंबई में हुआ।
Q : चित्रा रामकृष्णा से जुड़ा विवाद ?
ANS – अज्ञात हिमालय योगी के निर्देश पर कार्य करने वाली महिला के रूप में दोषी करार दिया गया है।
अन्य पोस्ट पढ़ें
3 – बिशनी देवी शाह का जीवन परिचय