ऋतु खंडूड़ी का जीवन परिचय, उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष, उम्र, परिवार, नेटवर्थ, हसबैंड | Ritu khanduri Biography In Hindi

Social Share

ऋतु खंडूड़ी का जीवन परिचय,उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष,उम्र ,परिवार ,नेटवर्थ ,हसबैंड, जन्म ,जन्म स्थान ,पिता ,एनजीओ ,बच्चे ,शिक्षा ,पुत्री [Ritu khanduri Biography In Hindi] (First Woman Speaker of Uttarakhand Legislative Assembly, Age, Family, Net Worth, Husband, Birth, Birth Place, Father, NGO, Children, Education, Daughter)

ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी है। इन्होंने कोटद्वार विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक के रूप में चुनाव लड़ा था। इन्होंने कोटद्वार सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री सुरेंद्र नेगी को 3000 से ज्यादा वोटों से हराया था , और ऋतू विधायक बन गई हैं। सुरेंद्र सिंह नेगी ने 2012 में ऋतु के पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी को कोटद्वार सीट से चुनाव में हराया था और इस बार ऋतु ने अपने पिता की हार का बदला ले लिया और सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर जीत हासिल की।

परंतु खास बात यह है कि उन्हें अब उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने का मौका मिल रहा है। इनके पति राजेश भूषण बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और रितु भी काफी समय से समाज सेवा में भी कार्यरत हैं।यह पहली बार उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है ,कि उत्तराखंड को ऋतु खंडूड़ी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यह पहला मौका है जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनी जाएगी।इन्होंने एक एनजीओ ”जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था” के जरिए पौड़ी वह चमोली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक सेवा कार्य किए हैं।

ऋतु खंडूड़ी का जीवन परिचय

नाम (Name)ऋतु खंडूड़ी भूषण
(Ritu Khanduri Bhushan)
जन्म (Birth)29 जनवरी 1965
जन्म स्थान
(Birth Place)
नैनीताल ,उत्तराखंड
मूल निवास स्थानराधाबल्लभ पुरम गांव, पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)
उम्र (Age)57 वर्ष
दादा जी (Grand Father)जय बल्लभ खंडूड़ी (जनरलिस्ट )
दादी (Grand Mother)लक्ष्मी देवी (समाजसेवी)
पिता (Father’s Name)भुवन चंद्र खंडूड़ी
(आर्मी से रिटायर्ड, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री)
माता (Mother’s Name)अरुणा खंडूड़ी
भाई (Brother)मनीष खंडूड़ी (राजनेता)
पति (Husband)राजेश भूषण (IAS)
बच्चे (Children)दो
कॉलेज (College)रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज, मेरठ
शिक्षा (Education) पोस्ट ग्रेजुएशन ,पत्रकारिता में डिप्लोमा
पेशा (Profession)राजनेता ,समाजसेवी
राजनीतिक दल (Party)भारतीय जनता पार्टी (BJP)
विधानसभा सीट कोटद्वार
एनजीओ (NGO)”जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था”
नेटवर्थ (Networth)7.26 Cr
InstagramClick Here
TwitterClick Here

ऋतु खंडूड़ी का जन्म ,शिक्षा ,परिवार

उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष ऋतु का जन्म 29 जनवरी 1965 को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक फौजी परिवार में हुआ।

ऋतु जी ने शुरुआती शिक्षा अलग-अलग जगहों पर प्राप्ति की। क्योंकि उनके पिता एक फौजी थे और उनकी पोस्टिंग के हिसाब से उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। उसके बाद उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की और बाद में राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। वर्ष 2006 से 2017 तक इन्होंने नोएडा की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के रूप में कार्य किया है।

इनके पिता रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। इनकी माता का नाम अरुणा खंडूड़ी है और भाई का नाम मनीष खंडूरी है, जो एक राजनेता है। इनके दादा जी का नाम जय बल्लभ खंडूड़ी (जनरलिस्ट ) है और दादी का नाम लक्ष्मी देवी (समाजसेवी) है। इनके पति राजेश भूषण बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर हैं और भारत के स्वास्थ्य सचिव हैं। इनके दो बच्चे हैं।

ऋतु खंडूड़ी के पति आईएएस हैं

इनके पति का नाम राजेश भूषण है ,जो बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

ऋतु खंडूड़ी का जीवन परिचय, राजनीतिक करियर

Screenshot 20220329 1425311
Ritu khanduri bhusan

इन्होंने 2006 में नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। वर्ष 2017 तक इन्होंने यहां पर अध्यापन का कार्य किया। इन्हें पढ़ाने का बहुत शौक है और इन्हें अपना प्रोफेसर का कार्य भी बहुत पसंद था। लेकिन वे अपने पिता के कहने पर राजनीति में शामिल हो गई।

शिक्षा प्राप्त करने के बाद और विधानसभा की राजनीति शुरू करने से पहले ऋतु अपने एनजीओ ‘‘जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था” के जरिए पौड़ी व चमोली में शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर चुकी है। उन्होंने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से यम्केश्वर सीट से विधायक का टिकट लिया तो भारी बहुमत से इन्हें जीत प्राप्त हुई। इन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने और बेरोजगारी को खत्म करने के अपने लक्ष्य पर लगातार कार्य किया।

Screenshot 20220329 142501 011
ऋतु खंडूड़ी राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ

इनके कार्यकाल में क्षेत्र के लगभग सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलों का निर्माण हो चुका है और शेष पर निर्माण जारी है। कोविड काल में ऋतु ने अपने क्षेत्र के लोगों की सराहनीय मदद की और अपने क्षेत्र में राशन ,सैनिटाइजर व मास्क बटवाने का सघन अभियान भी चलाया। उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच और मेडिकल सेवाएं सबसे आगे हैं। इन्हें भाजपा ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

ये वर्ष 2022 में उत्तराखंड विधानसभा की 6 वी विधानसभा अध्यक्ष और पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष चुनी गई है।

FAQ :

Q : ऋतु खंडूड़ी कौन है ?

Ans : ऋतु खंडूड़ी एक राजनीतिज्ञ है, वे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी की बेटी है। विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल कर वह उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बन गई है।

Q : ऋतु खंडूड़ी के पति कौन है ?

Ans : राजेश भूषण (IAS)

Q : ऋतु खंडूड़ी की विधानसभा सीट कौन सी है ?

Ans : कोटद्वार

Q : ऋतु खंडूड़ी की उम्र कितनी है ?

Ans : 57 वर्ष (2022)

Q : उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष कौन है ?

Ans : ऋतु खंडूड़ी

q : ऋतु खंडूड़ी पिता कौन है

Ans : मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड)

Q : ऋतु खंडूड़ी के एनजीओ का नाम क्या है ?

Ans : ”जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था”

अन्य पोस्ट पढ़े :


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक