आलिया भट्ट का जीवन परिचय, जन्म, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, नेटवर्थ, मूवीस लिस्ट, माता, पिता, सिस्टर, हसबैंड, इंस्टाग्राम, टि्वटर, शिक्षा, मैरिज डेट, इनकम [Alia Bhatt Biography] (Birth, Age, Family, Boyfriend, Net Worth, Movies List, Mother, Father, Sister, Husband, Instagram, Twitter, Education, marriage date, Income)
आलिया भट्ट एक मॉडल और भारतीय एक्टर हैं। इनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है। इन्होंने वर्ष 2012 में करण जौहर की फिल्म ”स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म से ये काफी फेमस हुई और एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में करने लगी। इन्होने ”हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां” मैं काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का विवाह भी हो गया है।।आलिया भट्ट अपने ”प्रोड्यूसर करियर” की शुरुआत फिल्म ”डार्लिंग्स” से करने जा रही हैं।
इन्होंने बड़े बड़े अभिनेता जैसे – सिद्धार्थ मल्होत्रा ,वरुण धवन, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, रितेश देशमुख,रणबीर कपूर , आदि लोगों के साथ अभिनय किया है। इन्होंने कई मॉडलिंग असाइनमेंट भी किए हैं और यह गाना भी गाती हैं। युवाओं में ये काफी फेमस है। हाल ही में इनकी फिल्म ”गंगूबाई काठियावाड़” में इनके बेहतरीन अभिनय से ये काफी चर्चा में रही।आलिया के पास भारतीय पासपोर्ट नहीं है ,लेकिन इनके पास संयुक्त राजशाही का पासपोर्ट है।
आलिया भट्ट का जीवन परिचय
पूरा नाम (Full Name) | आलिया भट्ट (Alia Bhatt) |
निक नेम (Nick Name) | अलू |
जन्म (Birth) | 15 मार्च 1993 |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई ,भारत |
उम्र (Age) | 29 वर्ष |
हाइट (Hieght) | 5 फीट , 3 इंच |
वजन (Weight) | 54 kg |
व्यवसाय (Occupation) | अभिनेत्री, गायिका, मॉडल |
शिक्षा (Education) | 10 वीं पास |
डेब्यू फिल्म (Debut Film) | संघर्ष -1999 (एक बाल कलाकार के रूप में ) स्टूडेंट ऑफ द ईयर -2012 (प्रमुख भूमिका में ) |
नागरिकता | ब्रिटेन |
स्कूल (School) | जमनाबाई नर्सी स्कूल,मुंबई |
मैरिज | विवाहित |
विवाह तिथि | 14 APRIL 2022 |
नेटवर्थ | 10 MILLION |
इनकम | 50 LAKH PER MONTH |
आलिया भट्ट का परिवार (Alia Bhatt Faimly)
माता | सोनी राजदान (अभिनेत्री ) |
पिता | महेश भट्ट (फिल्म निर्देशक) |
चाचा | मुकेश भट्ट (फिल्म निर्माता) |
बहन | शाहीन |
सौतेले भाई ,बहन | राहुल भट्ट (फिटनेस ट्रेनर) , पूजा भट्ट |
बॉयफ्रेंड /हस्बैंड | रणबीर कपूर |
आलिया भट्ट सोशल अकाउंट
click here | |
click here |
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का हुआ विवाह

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मैरिज 14 अप्रैल 2022 को हो रही है। दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। आज दोपहर 2:00 बजे फेरे लेंगे और शाम 7:00 बजे फोटोशूट होगा। इन दोनों की शादी का रिसेप्शन मुंबई के ताज कोलाबा में होने वाला है ,और वास्तु में 16 अप्रैल को रिसेप्सन आयोजित होगा। आलिया भट्ट का मेकअप मिकी कांट्रेक्टर करेंगे। दोनों की हल्दी सेरेमनी 13 अप्रैल 2022 को पूरी हो गई है। शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 16 और 17 अप्रैल को ताज कोलाबा में अपने दोस्तों के लिए दो ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित करेंगे।
आलिया भट्ट का फिल्मी करियर
आलिया 2 साल की उम्र से ही अभिनय के प्रति काफी जुड़ी हुई थी और उनका परिवार भी फिल्म जगत से है ,इसीलिए उन्हें अभिनेत्री बनने का शौक बचपन से था। इन्होंने अपनी पहली फिल्म ”संघर्ष 1999” में एक बाल कलाकार के रूप में कार्य किया। जिसमें इनके साथ अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा थे और उन्होंने इस पिक्चर में प्रीति नामक बच्ची का अभिनय किया था। उसके बाद उन्होंने 2012 में ”स्टूडेंट ऑफ द ईयर” में एक ग्लैमरस भूमिका निभाई और अपने वजन को भी कम किया। इस फिल्म के ऑडिशन के लिए आलिया ने 400 लड़कियों को पछाड़कर अपनी जगह बनाई। उसके बाद 2014 में इनकी फिल्म ”हाइवे ” में इन्होंने ”सुहा साहा” नामक गीत गाया।
उसके बाद इन्होंने टू स्टेट्स, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया,गली बॉय में भी कार्य किया। अपने अच्छे प्रदर्शन से इन्होंने सबको अपनी ओर आकर्षित किया।इनकी आने वाली फिल्मों में ब्रह्मास्त्र ,गंगूबाई काठियावाड़ी , RRR और डार्लिंग्स है। आलिया भट्ट ने बाहुबली फिल्म के प्रसिद्ध डायरेक्टर राजामौली की बड़े बजट की फिल्म RRR को साइन किया है। जिसमें वे सीता के रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसमें इनके अभिनय से इन्हे अब दक्षिण भारत में भी जाना जाने लगा है।
आलिया भट्ट सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई है ,इन्होंने उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों के लिए भी दान के कार्यक्रम में सहायता की थी और इन्होंने रोड पर बेघर जानवरों के लिए डोनेशन भी दिया है।आलिया भट्ट ने जब अंग नाम की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के लिए महिलाओं के कपड़ों को लांच किया इन्होंने दाबू रत्नी के कैलेंडर के लिए भी शूट किया।
आलिया भट्ट मूवीज/आने वाली मूवी लिस्ट
वर्ष | मूवी |
1999 | संघर्ष |
2012 | स्टूडेंट ऑफ द ईयर |
2014 | हाईवे |
2014 | टू स्टेट्स |
2014 | हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया |
2015 | शानदार |
2016 | उड़ता पंजाब |
2016 | कपूर एंड संस |
2016 | डियर जिंदगी |
2017 | बद्रीनाथ की दुल्हनिया |
2018 | राजी |
2019 | गली ब्वॉय |
2019 | कलंक |
2019 | स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 |
2016 | शुद्धि |
2020 | सड़क 2 |
2020 | इंशाल्लाह |
2021 | आशिकी 3 |
2022 | गंगूबाई काठियावाड़ी |
2022 | RRR |
2022 | ब्रह्मास्त्र |
2023 | रॉकी और रानी की प्रेम कहानी |
2022 | डार्लिंग्स |
आलिया भट्ट को प्राप्त अवॉर्ड्स
- आलिया भट्ट को फिल्म ”उड़ता पंजाब” के लिए ”बेस्ट एक्ट्रेस” का एवार्ड मिला।
- आलिया भट्ट का दो से तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस की नॉमिनेशन लिस्ट में नाम आया।
- वर्ष 2013 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए मिला।
- वर्ष 2019 में राजी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार तथा स्क्रीन अवार्ड और इसी फिल्म के लिए बॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट अवार्ड
- वर्ष 2020 में फिल्म गली ब्वॉय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और स्क्रीन अवार्ड मिला।
आलिया भट्ट वेडिंग फोटो (Alia Bhatt Wedding Photo)


FAQ :
Q : आलिया भट्ट का जन्म कब और कहां हुआ ?
ANS : 15 मार्च 1993 को मुंबई भारत में हुआ।
Q : आलिया भट्ट के माता पिता का नाम क्या है ?
ANS : माता का नाम सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट है।
Q : आलिया भट्ट के हस्बैंड /बॉयफ्रेंड कौन है ?
ANS : रणबीर कपूर
Q : आलिया भट्ट की उम्र कितनी है ?
ANS : 29 वर्ष
Q : आलिया भट्ट की बहन का नाम क्या है ?
ANS : शाहीन
अन्य पोस्ट पढ़ें :