आदित्य रॉय कपूर का जीवन परिचय , जन्म ,उम्र ,परिवार ,पिता ,पत्नी ,नेटवर्थ ,गर्लफ्रेंड ,फिल्में [Aditya Roy Kapur Biography] (Birth, Age, Family, Hometown ,Father, Wife, Net Worth, Girlfriend, Movies)
आदित्य रॉय कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता है। इनका जन्म मुंबई में हुआ ,इन्होंने फिल्म लंदन ड्रीम्स से 2009 में बॉलीवुड में एंट्री की। साल 2013 में आशिकी 2 फिल्म में मिली अपार सफलता से इन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में कई फिल्मों के ऑफर आने लगे , जिसमें उन्होंने काम भी किया और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता।
आदित्य रॉय कपूर का जीवन परिचय
नाम (Name) | आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) |
नाम (Nick Name) | आदि |
जन्म (Born) | 16 नवंबर 1985 |
जन्म स्थान | मुंबई (महाराष्ट्र) |
गृहनगर(Hometown) | मुंबई |
उम्र (Age) | 36 साल |
दादाजी (Grandfather) | रघुपत राय कपूर |
माता (Mother) | सैलोम रॉय कपूर |
पिता (Father) | रॉय कपूर |
भाई (Brother) | सिद्धार्थ रॉय कपूर, कुणाल रॉय कपूर |
पेशा(Professional) | अभिनेता (Actor) |
कद(Hieght) | 1.88 मी |
शिक्षा (Education) | स्नातक |
पहली फिल्म | लंदन ड्रीम्स (2009) |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
जाति (Caste) | खत्री |
धर्म | हिंदू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
Click here | |
Click here |
जन्म एवं परिवार
आदित्य का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ इनके पिता का नाम रॉय कपूर व माता का नाम सैलोम रॉय कपूर हैं। इनके दादा का नाम रघुपत राय कपूर 1940 के दशक के दौरान फिल्म निर्माता हुआ करते थे। सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर इनके भाई हैं। आदित्य के सबसे बड़े भाई सिद्धार्थ ने बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन से विवाह किया है। सिद्धार्थ यूटीवी मोशन पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। इनके भाई कुणाल भी एक अभिनेता हैं , जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है ।
शिक्षा
आदित्य ने अपनी स्कूली शिक्षा जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने 11वीं की पढ़ाई के लिए सेंट जेवियर्स में स्कूल में दाखिला लेने गए। लेकिन उनका वहां दाखिला नहीं हो पाया। उसके बाद उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की।
करियर
आदित्य अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान क्रिकेटर बनना चाहते थे। जिसके लिए वे कोचिंग भी किया करते थे ,लेकिन छठी कक्षा के बाद उन्होंने कोचिंग लेना छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाया। आदित्य ने अपने शुरुआती करियर के दौरान म्यूजिक चैनल वी इंडिया पर बतौर वीजे कार्य किया। इसके बाद उन्होंने चैनल वी के लिए ही पकाओ शो किया और साल 2008 तक उन्होंने वीजे, ब्रूना अब्दुल्ला शो के साथ बेहद ही प्रसिद्ध शो इंडियाज हॉटेस्ट शो की मेजबानी भी की।
आदित्य के फिल्मी कैरियर की बात करें ,तो इन्होंने साल 2009 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म लंदन ड्रीम्स से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने सहायक भूमिका निभाई थी। साल 2010 में इनकी इन्होंने दो फिल्मों में काम किया , पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ एक्शन रिप्ले और दूसरी ऋतिक रोशन के साथ गुजारिश में इन्होंने सहायक भूमिकाओं में कार्य किया।
इन्हें 2013 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म आशिकी 2 से बहुत प्रसिद्धि मिली। इस फिल्म में इनके साथ श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था।
इस फिल्म के द्वारा इन्हें बहुत ही सराहना मिली और साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इस फिल्म की सफलता के बाद आदित्य ने ये जवानी है दीवानी के साथ ही एक के बाद एक कई फिल्में की। 2020 में इन्होंने फिल्म लूडो में काम किया ।
आदित्य रॉय कपूर फिल्म (Movie)
वर्ष | फिल्म | भूमिका |
2009 | लंदन ड्रीम्स | वसीम अफरोज खान |
2010 | एक्शन रिप्ले | बंटी सहगल |
2010 | गुजारिश | उमर सिद्दीकी |
2013 | आशिकी 2 | राहुल जयकर |
2013 | ये जवानी है दीवानी | अविनाश अरोड़ा |
2014 | Daawat-e-ishq | तारिक हैदर |
2016 | फितूर | नूर निजामी |
2016 | डियर जिंदगी | अजीत दास |
2017 | ओके जानू | आदित्य गुंजल |
2018 | वेलकम टू न्यूयॉर्क | – |
2019 | कलंक | देव चौधरी |
2020 | मलंग | अद्वैत ठाकुर |
2020 | सड़क-2 | विशाल अग्निहोत्री |
2020 | लूडो | डॉ आकाश चौहान |
पुरस्कार (Awards)
वर्ष | पुरस्कार |
2013 | बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स स्क्रीन अवार्ड्स (जोड़ी नंबर 1 विथ श्रद्धा कपूर) |
2014 | स्टार गिल्ड अवार्ड्स |
2014 | फिल्म फेयर पुरस्कार |
2014 | अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता फिल्म (ये जवानी है दीवानी) |
FAQ :
Q : आदित्य राय कपूर की हाइट कितनी है ?
Ans : 1.88 मी
Q : आदित्य राय कपूर की उम्र कितनी है ?
Ans : 36 साल
Q : आदित्य राय कपूर की पत्नी का नाम क्या है ?
Ans : आदित्य अभी अविवाहित है।
q : आदित्य राय कपूर के पिता का नाम क्या है ?
Ans : रॉय कपूर
अन्य पोस्ट पढ़े :
- आयुष शर्मा का जीवन परिचय
- सान्या मल्होत्रा का जीवन परिचय
- आयुष्मान खुराना का जीवन परिचय
- संजना सांघी का जीवन परिचय