अशनीर ग्रोवर ,भारत पे ओनर ,शार्क टैंक इंडिया शो के जज, का जीवन परिचय,वाइफ ,परिवार ,नेटवर्थ | Ashneer Grover Biography

Social Share

अशनीर ग्रोवर ,भारत पे ओनर ,शार्क टैंक इंडिया शो के जज, का जीवन परिचय,वाइफ ,परिवार ,नेटवर्थ , शैलरी ,शिक्षा ,इंवेस्टमेंट्स ,फादर ,उम्र ,इंस्टाग्राम, [ Ashneer Grover Biography ] (Net Worth, Family, Wife, Bharatpe Owner, Salary, Education, Investments, Father, Age, Instagram, Shark Tank show judge)

अशनीर ग्रोवर भारत पे के ओनर हैं। वे इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। इन्होंने भारत पे को वर्ष 2018 में लांच किया था। भारत पे एक ऐसी एप्लीकेशन है ,जो ऑनलाइन लेनदेन करने की सुविधा देती है। इस कंपनी को शुरू करने से पहले इन्होंने कोटक इन्वेस्टमेंट बैंक ,ग्रोफर्स ,पीसी ज्वैलर लिमिटेड और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियों में भी कार्य किया।ये एक सफल बिजनेसमैन है ,जिन्होंने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।

वर्तमान में ये सोनी टीवी के शो शार्क टैंक इंडिया में जज की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें इनके साथ शार्क टीम के 6 लोग – अमन गुप्ता ,नमीता थापर ,अनुपम मित्तल ,पियूष बंसल, विनीता सिंह ,ग़ज़ल अलग शामिल हैं। यह शो बिजनेस से रिलेटेड है। इसमें वे लोग आते हैं ,जो अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं और जिन्हें फंड की जरूरत है।

2021 में इनकी कंपनी भारत पे ने एक मार्केटिंग कंपनी सेंट्रम के साथ (यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक) नाम से एक बैंकिंग वेंचर शुरू किया है।

अशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय

पूरा नाम अशनीर ग्रोवर
(Ashneer Grover)
जन्म 14 जून 1982
जन्म स्थान दिल्ली , भारत
उम्र 39 वर्ष
शिक्षा B.TECH , MBA
पेशा भारत पे के ओनर ,बिजनेसमैन
वर्तमान प्रसिद्धि शार्क टैंक इंडिया शो के जज
माता ज्ञात नहीं
पिता ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिविवाहित
वाइफमाधुरी जैन ग्रोवर
बेटी मन्नत ग्रोवर
बेटा अवि ग्रोवर
धर्म हिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
हाइट 5 फिट , 6 इंच
वेट 80 KG
InstagramClick Here
TwitterClick Here
भारत पे की नेटवर्थ 21,300 करोड़
अशनीर ग्रोवर नेटवर्थ20 मिलियन डॉलर प्रतिदिन

अशनीर ग्रोवर का जीवन परिचय, जन्म , शिक्षा , परिवार

अशनीर ग्रोवर का जन्म 14 जून 1982 को भारत के दिल्ली शहर में हुआ।

इनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और इनकी माता एक शिक्षिका है। ये आर्थिक रूप से संपन्न परिवार से हैं, क्योंकि इनके माता-पिता दोनों ही नौकरी करते थे। इन्होंने माधुरी जैन ग्रोवर से 4 जुलाई 2006 को विवाह किया। जो इनकी पत्नी हैं। इनके दो बच्चे ,बेटा – अवि ग्रोवर और बेटी – मन्नत ग्रोवर है। माधुरी ग्रोवर एक उद्यमी है ,और वर्तमान में भारत पे कंपनी में हेड ऑफ कंट्रोल्स है।माधुरी ने इससे पहले सत्या पॉल और आलोक इंडस्ट्रीज जैसे कंपनियों के साथ काम किया है और इसके अलावा वे अपना खुद का फर्निशिंग बिजनेस मौवे और ब्राउन भी चलाती हैं।

अशनीर ने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई की। उसके बाद इन्होने फ्रांस के इंसा ल्योन विश्वविद्ययालय से शिक्षा ग्रहण की।स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ,इन्होंने (आईआईएम ) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट अहमदाबाद से 2006 में एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

अशनीर ग्रोवर का बिजनेस करियर

इन्होंने कोटक इन्वेस्टमेंट बैंक में अपने करियर की पहली नौकरी शुरू की। जहां वे उपाध्यक्ष थे और 7 वर्ष यहां पर कार्य किया।वर्ष 2013 में इन्होंने अमेरिकन एक्सप्रेस में कॉरपोरेट डेवलपमेंट के रूप में काम किया और कुछ समय बाद इसे छोड़कर 2015 में ग्रोफर्स में शामिल हुए।

इन्होंने अपना खुद का एक स्टार्टअप खोलने का सपना देखा था। जिसे पूरा करने के लिए वे इस स्टार्टअप की प्रक्रिया को जानना चाहते थे। इसलिए उनका ग्रोफर से जुड़ना बहुत फायदेमंद रहा और उन्हें काफी मदद मिली। फिर उन्होंने एक-एक करके लोगों को जोड़ना शुरू किया।जो इस कंपनी में इन्वेस्ट करना चाहते थे।

ग्रोफर में काम करने के बाद भी उन्हें अपना लक्ष्य नहीं मिला। इसलिए उन्होंने इस जॉब को भी छोड़ने का फैसला किया। क्योंकि वह कुछ बड़ा करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने नवंबर 2017 में पीसी ज्वैलर लिमिटेड में कार्य किया। यहां उन्होंने व्यवसाय और पेमेंट करने की कुछ नियमावली को सुधारने में मदद की। इस कंपनी के लिए कार्य करते समय इन्हें भारत पे के विचार ने प्रेरित किया।

इसलिए इन्होंने वर्तमान नौकरी छोड़ने और अपना सारा समय एक नए स्टार्टअप बिजनेस को देने के बारे में सोचा। जबकि उन्हें पता था कि ऐसा करने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। फिर भी उन्होंने वही किया जो उन्होंने सोचा और 2019 में इनकी पत्नी ने भी इनका साथ दिया और भारत पे को बड़ा बनाने में इनकी मदद की।

शुरुआत में जब इन्होंने भारत पे परियोजना के लिए कार्य करना शुरू किया ,तो इन्हें कर्मचारियों को तनख्वाह देने में कठिनाई हुई और इनकी जिम्मेदारियां भी बड़ने लगी। जिससे उन्हें किसी व्यक्ति की जरूरत महसूस हुई ,तब इनकी पत्नी माधुरी ने इस कंपनी में शामिल होने का निर्णय किया और वित्त नियंत्रण , बैंकिंग एचआर जैसी चीजों को संभालने का मन बनाया।

इन्होंने 20 मार्च 2018 को अपने दोस्त सास्वत नाकरानी और भाविक कोलाडिया के साथ मिलकर भारतीय फिनटेक कंपनी भारत पे की स्थापना की। जो भारत में छोटे व्यापारियों और स्टोर मालिकों को भुगतान और डिजिटल मनी लेंडिंग सेवा प्रदान करती है।बहुत सारी मुश्किलों का सामना करने के बाद भी उन्होंने 1 साल से भी कम समय में इस क्षेत्र में सफलता हासिल की और अक्टूबर 2018 में आधिकारिक तौर पर 20 से कम कर्मचारियों के साथ भारत पे को लांच किया।

भारत पे एक ऐसी एप्लीकेशन है ,जो ऑनलाइन लेनदेन करने की सुविधा देती है। एक वर्ष के अंदर 500 सेल्स कर्मचारी इस कंपनी में काम करने लगे। इन्होंने मुंबई ,पुणे ,दिल्ली आदि विभिन्न शहरों में सफलतापूर्वक कार्यालय भी खोलें और भारत पे का नेटवर्क बढ़कर 11 लाख हो गया और 15 मिलियन से अधिक महीने की यूपीआई लेनदेन होने लगी।

इस कंपनी ने सीरीज बी फंडिंग में 15 मिलियन डॉलर जुटाए और कंपनी की वैल्यू 225 मिलियन हो गई। भारत पे के माध्यम से महीने का लेनदेन 83 मिलियन का है। यह पूरी दुनिया में अपना विस्तार कर रहा है।

शार्क टैंक इंडिया के जज के रूप में अशनीर ग्रोवर

वर्तमान में ये सोनी टीवी चैनल के रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के जज के रूप में भूमिका निभा रहे हैं। यह शो 20 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ। शार्क टैंक एक ऐसा मंच है जहां भारत के सभी व्यापारियों को अपने स्टार्टअप के प्लान को सबके साथ बताने और उसके लिए फंड हासिल करने का मौका मिल रहा है। इसका आकलन बिजनेस एक्सपर्ट यानी शार्क के सदस्य करते हैं और व्यापार करने के लिए लोगों को फंड देते हैं।

एवार्ड/सम्मान

1 – अशनीर ग्रोवर को वर्ष 2021 में एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया।

2 – अशनीर कि कंपनी भारत पे को इमर्जिंग कंपनी ऑफ द ईयर 2021 का अवार्ड दिया गया है।

3 – वर्ष 2019 में इन्हें एशिया पैसिफिक इनीशिएटिव फोरम में भारत पे और भारत कैशलेस का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ।

4 – वर्ष 2021 में इन्हें फॉर्च्यून इंडिया द्वारा अंडर 40 भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवा व्यवसाई विचारकों की सूची में शामिल किया गया।

अशनीर ग्रोवर इंवेस्टमेंट्स

अशनीर ग्रोवर एक अच्छे निवेशक हैं ,जो काफी समय से विभिन्न फिनटेक कंपनियों और अन्य उद्योगों में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। नीचे कुछ कंपनियों के नाम दिए गए हैं –

Nazara gaming ,meddo Primary Health Care, Bira alcobev, uni consumer credit, angellist India ,lenden club, atom Finance ,egregore Labs ,easyrewardz etc .

भारत पे के ब्रांड एंबेसडर 2021

2021 में क्रिकेटरों को भारत पे के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया। जिनमें – रोहित शर्मा ,जसप्रीत बुमराह ,केएल राहुल ,मोहम्मद शमी ,रविंद्र जडेजा ,सुरेश रैना ,श्रेयस अय्यर ,पृथ्वी शॉ , संजू सैमसन ,यूज़वेंद्र चहल और शुभमन गिल शामिल है।

शार्क टैंक इंडिया के सदस्य

अमन गुप्ता – जो BOAT के कोफाउंडर और सीईओ हैं

नमीता थापर – एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक हैं

अनुपम मित्तल – shaadi.com और पीपुल ग्रुप के संस्थापक

अशनीर ग्रोवर – BHARAT PE के एमडी और फाउंडर

विनीता सिंह – शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ व फाउंडर

ग़ज़ल अलग – मामाअर्थ की सह संस्थापक और सीईओ भी शामिल है।

पीयूष बंसल – लेंसकार्ट के संस्थापक

FAQ :

Q : अशनीर ग्रोवर की नेटवर्थ कितनी है ?

ANS – 20 मिलियन डॉलर प्रतिदिन

Q : अशनीर ग्रोवर का जन्म कब और कहां हुआ ?

ANS – जन्म 14 जून 1982 को भारत के दिल्ली शहर में हुआ।

Q : अशनीर ग्रोवर की वाइफ का नाम क्या है ?

ANS -माधुरी जैन ग्रोवर

Q : अशनीर ग्रोवर की उम्र कितनी है ?

ANS – 39 वर्ष

Q : अशनीर ग्रोवर कौन है ?

ANS – BHARAT PE के एमडी, ओनर

Q : BHARAT PE के ओनर (OWNER ) कौन है ?

ANS – अशनीर ग्रोवर

Q : अशनीर ग्रोवर की कंपनी भारत पे की नेटवर्थ कितनी है ?

ANS – 21,300 करोड़

अन्य पोस्ट पढ़ें

1 – राहुल बजाज का जीवन परिचय

2 –  प्रफुल्ल बिलौरी का जीवन परिचय

3 – जसपाल राणा का जीवन परिचय


Social Share

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक