अर्जुन कपूर का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, गर्लफ्रेंड, मूवीज, नेटवर्थ, वाइफ | Arjun Kapoor Biography in Hindi

Social Share

अर्जुन कपूर का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, गर्लफ्रेंड, मूवीज, नेटवर्थ, वाइफ, पिता, माता, बहन, भाई, हाइट, इंस्टाग्राम, ट्विटर, न्यू मूवीज, करियर [Arjun Kapoor Biography in Hindi] (Age, Family, Girlfriend, Movies, Net Worth, Wife, Father, Mother, Sister, Brother, Height, Instagram, Twitter, New Movies, Career)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनका रियल नेम अर्जुन बोनी कपूर है। ये एक पंजाबी परिवार से हैं। इनकी उम्र 37 वर्ष है। इनके पिता बोनी कपूर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता है। उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में नामांकित किया गया। इनके फैन्स भी लगातार बढ़ते जा रहे है और युवा वर्ग में वे काफी चर्चित अभिनेता हैं।

अर्जुन कपूर की माता  टीवी निर्माता मोना शौरी कपूर है। इनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अंशुला कपूर है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी इनकी सौतेली मां थीं। अर्जुन इस समय मलाइका अरोड़ा खान के साथ रिस्‍ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मलाइका सलमान के भाई अरबाज की पत्‍नी रह चुकी हैं।अर्जुन की हालिया रिलीज़ फिल्म संदीप, पिंकी फरार और सरदार का ग्रैंडसन है।अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर दोनों ही अभिनेता हैं। 

वर्ष 2022 में इनकी आने वाली फिल्म ”एक विलन रिटर्न्स” है। जिसका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होगी। जिसमें इनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी।

Arjun kapoor image 2
Arjun kapoor Image credit : instagram

अर्जुन कपूर का जीवन परिचय

नाम (Name)अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
पूरा नाम (Full Name)अर्जुन बोनी कपूर
निकनेम (Nickname)फुब्बू
जन्म (Born)26 जून 1985
जन्म स्थान (Birth Place)मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)
गृहनगर (Hometown)मुंबई
उम्र (Age)37 वर्ष (2022)
पेशा (Profession)मॉडल, अभिनेता
हाइट (Height)1.78 मीटर
वजन (Weight)84 KG
डेब्यू फिल्म
(Debut Film)
इश्कजादे (2012)
ishaqzaade
टीवी डेब्यू (TV Debut)फीयर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 2016 (होस्ट के रूप में)
स्कूल (School)आर्य विद्या मंदिर, मुंबई
कॉलेज (College)नर्सी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई
एशियन अकैडमी आफ फिल्म एंड टेलिविजन, नोएडा
हॉबी (Hobbies)ट्रैवलिंग, फुटबॉल खेलना
फूड (Food)नॉन वेजिटेरियन
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
धर्म (Religion)हिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
कार कलेक्शन मर्सिडीज एमएल 350, ऑडी क्यू 5, होंडा सीआरवी

अर्जुन कपूर का परिवार (Arjun Kapoor Family)

पिता (Father Name)बोनी कपूर
माता (Mother Name)मोना सूरी कपूर
सौतेली माँ (Step Mother)श्रीदेवी
भाई (Brother)कोई नहीं
बहन (Sister)अंशुला कपूर
जाह्नवी कपूर (सौतेली)
खुशी कपूर (सौतेली)
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर की शिक्षा (Arjun Kapoor’s Education)

इनकी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से पूरी हुई। क्योंकि वह अपनी बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे, इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

अर्जुन कपूर करियर (Career)

इन्होंने 2003 में एक सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद ”नो एंट्री” के साथ कुछ फिल्मों में अपने पिता बोनी कपूर की सहायता की।

इन्होने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म ”कल हो ना हो” से की थी। इसके बाद फिल्‍म ”सलाम-ए-इश्‍क: अ ट्रिब्‍यूट टू लव” में भी इन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्‍म ”नो एंट्री” और ”वांटेड” में इन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया। अभिनेता के तौर पर इन्‍होंने फिल्‍म ”इश्‍कजादे” से शुरूआत की थी।

इस फिल्‍म में उन्‍हें काफी पसन्द किया गया। फिल्‍मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्‍यादा था। लेकिन वजन को कम करने में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की। अर्जुन सलमान को अपनी प्रेरणा मानते हैं और उनसे काफी ज्‍यादा प्रभावित भी हैं।

कुछ ऑडिशन देने के बाद उन्हें हबीब फैसल के क्राइम ड्रामा ”इश्कजादे” में ”परमा चौहान” की भूमिका के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया जो उनके करियर की शुरुआत साबित हुई। उनकी फिल्म के साथ-साथ उनके प्रदर्शन को समीक्षकों द्वारा सराहा गया और उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अर्जुन कपूर अवॉर्ड (Arjun Kapoor Award)

  • अर्जुन कपूर को वर्ष 2012 में उनकी पहली फिल्म इश्क़ज़ादे के लिए मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर (फ़िल्म) डेब्यू के लिए ”बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स” मिला था।
  • 2012 में ही अर्जुन कपूर को पहली फिल्म इश्क़ज़ादे के लिए ”ज़ी सिने अवार्ड्स” दिया गया।
  • वर्ष 2014 में आयी उनकी फिल्म ”गुंडे” के लिए उन्हें ”बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स” मिला।

अर्जुन कपूर मूवीज (Arjun Kapoor Movies)

वर्ष फिल्म भूमिका
2012इश्कजादेपरमा चौहान
2013औरंगजेबविशाल
2014गुंडे (Gunday)बाला
2014फाइंडिंग फैनीसवोई दा गामा
2014टू स्टेटसकृष मल्होत्रा
2015तेवरपिंटो
2016की एंड का (ki & ka)का
2017हाफ गर्लफ्रेंडमाधव झा
2017मुबारकाकरणवीर सिंह
2018नमस्ते इंग्लैंड परम
2019पानीपतसदाशिव राव
2021भूत पुलिस
2021सरदार का ग्रैंडसनअमरीक सिंह
2021संदीप और पिंकी फरारपिंकी दहिया
2022एक विलन रिटर्नस (Ak Villain Returns)

अर्जुन कपूर की 2022 में आने वाली फिल्म

अर्जुन साल 2022 की शुरुआत निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म एक विलन रिटर्नस (Ek villain Returns) के साथ कर रहे हैं जिसका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनमेघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आएंगे।

Ek villain Returns
Ek villain Returns movie poster image credit : instagram

अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड (Arjun kapoor Girlfriend)

अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे। यह रिश्ता काफी गंभीर था और 2 साल तक चला। बाद में 2016 में ऐसी अफवाहें थीं कि इनका मलाइका अरोड़ा खान के साथ संबंध है। जिसके कारण मलाइका की उनके पति अरबाज खान के साथ शादी टूट गई।

मलाइका अरोड़ा अभी अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका ने अपने पति को 2017 में तलाक दें दिया था।अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा उनसे 12 साल बड़ी हैं और उनका एक बेटा भी है, जिसकी उम्र 18 साल है ।

Arjun kapoor and malaika arora
Arjun kapoor and malaika Arora

सोशल मीडिया (Social Media)

TwitterClick Here

अर्जुन कपूर नेटवर्थ (Arjun Kapoor Net worth)

अर्जुन कपूर की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर के लगभग है ,जो भारतीय रुपए में 74 करोड़ रुपये है। इनकी सालाना इनकम 8 करोड़ से भी ज्यादा है।

FAQ :

q : अर्जुन कपूर की उम्र कितनी है ?

Ans : 37 वर्ष (2022)

Q : अर्जुन कपूर के पिता कौन है ?

Ans : इनके पिता का नाम बोनी कपूर है, जो एक भारतीय फिल्म निर्माता है।

Q : अर्जुन कपूर की माता का नाम क्या है ?

Ans : मोना सूरी कपूर

Q : अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड कौन है ?

Ans : इनकी गर्लफ्रेंड का नाम मलाइका अरोड़ा है, जो एक भारतीय मॉडल, डांसर और अभिनेत्री हैं। मलाइका अरबाज खान की पूर्व पत्नी है जिनसे अब उनका तलाक हो गया है।

Q : अर्जुन कपूर की पत्नी कौन है ?

Ans : अर्जुन अभी अविवाहित हैं।

इन्हे भी पढ़े :


Social Share

1 thought on “अर्जुन कपूर का जीवन परिचय, उम्र, परिवार, गर्लफ्रेंड, मूवीज, नेटवर्थ, वाइफ | Arjun Kapoor Biography in Hindi”

Leave a Comment

IPL : 2023 रिंकू सिंह ने अपनी बैटिंग से जीता सबका दिल WPL का पहला अर्धशतक बनाया हरमनप्रीत ने अमरजीत की चमकी किस्मत सोनू सूद ने बुलाया मुंबई अश्विन बने भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज भारत की धाकड़ गेंदबाज है रेणुका ठाकुर WPL 2023 : भारतीय महिला क्रिकेटरों पर लगी करोड़ों की बोली T20 में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज की लिस्ट शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक