अदिति अशोक का जीवन परिचय, भारतीय युवा गोल्फर, आयु, परिवार, पिता, शिक्षा, कॉलेज, रैंकिंग, टोक्यो ओलंपिक 2020, पुरस्कार[Aditi Ashok Biography in Hindi] (Indian Golfer, Age, Family, Father, Education, College, Ranking, Tokyo Olympics 2020, Awards, instagram)
अदिति अशोक भारत की एक युवा और प्रतिभाशाली गोल्फर है। अदिति उस समय सुर्खियों में आई जब टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्फ में पदक की दौड़ में बनाये रखा। अदिति ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भारत को पदक की उम्मीद बनाए रखी । टोक्यो ओलंपिक 2020 के विमेंस गोल्फ में चौथी रैंक हासिल करने वाली भारतीय गोल्फर अदिति अशोक भले ही ओलंपिक पदक से चूक गई हो लेकिन ओलंपिक में उन्होंने अपने खेल से एक अमिट छाप छोड़ी हैं।
Golf के इस खेल में अदिति भारत के लिए एक नई उम्मीद बनकर आई हैं और जैसा उनका प्रदर्शन Tokyo Olympic में रहा वे आगे भी इसे और बेहतर करने की कोशिश करेंगी और भारत के लिए पदक लायेंगी।
अदिति अशोक का जीवन परिचय
नाम (Name) | अदिति अशोक (Aditi Ashok) |
जन्म (Date of Birth) | 29 MARCH 1998 |
जन्म स्थान (Birth Place) | बंगलौर, कर्नाटक |
उम्र (Age) | 24 वर्ष |
पिता (Father’s Name) | पंडित अशोक गुदलामनी |
माता (Mother’s Name) | महेश्वरी अशोक |
भाई (Brother) | ज्ञात नहीं |
हाइट (Height) | 5 फुट 8 इंच |
वजन (Weight) | 57 KG |
पेशा (Profession) | गोल्फर |
कोच (Coach) | बॉबी रंधावा |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
Click here |
अदिति अशोक का जन्म एवं परिवार (Aditi Ashok Birth, Family)
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधि करने वाली अदिति अशोक का जन्म 29 मार्च 1998 को बेंगलुरु में हुआ था। इनके पिता का नाम पंडित अशोक गुदलामनी है और माता का नाम महेश्वर अशोक है। अदिति के माता-पिता ने उन्हें Golf के खेल के लिए हमेशा से ही प्रोत्साहित किया ,जिस वजह से अदिति ने मात्र 9 साल की उम्र में ही अपना पहला नेशनल टाइटल जीता।
अदिति अशोक शिक्षा (Aditi Ashok Education)
इन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु के फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल से की पढ़ाई के साथ-साथ गोल्फ के खेल के प्रति लगाव होने के कारण इन्होंने स्कूल समय से ही गोल्फ की प्रतियोगिताओं में भाग लेना प्रारंभ कर दिया था।
अदिति अशोक का गोल्फ में करियर (Aditi Ashok Golf Career)
अदिति ने 13 साल की उम्र में ही कर्नाटक जूनियर और साउथ इंडियन जूनियर चैंपियनशिप जीतकर अपने नाम कर ली थी। इसके बाद उन्होंने नेशनल एमेच्योर टाइटल भी जीत लिया था , उनकी जीत का सिलसिला बढ़ता ही चला गया और उन्होंने 2012-13 और 2014 मैं नेशनल जूनियर चैंपियनशिप को भी जीत लिया था। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उन्होंने वर्ष 2014 में सीनियर चैंपियनशिप भी जीत ली।
इसके बाद अदिति ने एशियन यूथ गेम्स में भी भाग लिया। वर्ष 2015 में उन्होंने लेडीस ब्रिटिश एमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैंपियनशिप जीतकर अपनी प्रतिभा को साबित किया। 2016 में पहली बार रियो ओलंपिक में उन्होंने भाग लिया ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई थी ।
अदिति ने वर्ष 2016 में लेडीज यूरोपियन टूर का टाइटल जीतने में कामयाबी हासिल की ऐसा करने वाली वह भारत की पहली और सबसे कम उम्र की चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2016 में ही हीरो वूमेन इंडियन ओपन की चैंपियन बनी। अदिति ने ROOKIE OF THE YEAR का खिताब भी जीता ।
इसके बाद वर्ष 2017 में अदिति ने LPGA टूर में भाग लिया ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय गोल्फर बनी इस टूर्नामेंट को भी अदिति ने जीत लिया। साल 2019 में अदिति ने LPGA TOUR EVENTS के 22 इवेंट्स में से 13 कट कर लिए थे। यहां पर अदिति को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का टोक्यो ओलंपिक 2020 में प्रदर्शन :
अदिति अशोक ने टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। भारत ने ओलंपिक में आज तक गोल्फ में कोई पदक नहीं जीता है लेकिन अदिति के प्रदर्शन से पदक की उम्मीद बनी हुई थी । अदिति अपने पहले तीन राउंड में दूसरे स्थान पर काबिज थी लेकिन चौथे राउंड में चौथे स्थान पर पहुंच कर बाहर हो गई।
अदिति भले ही पदक से चूक गई हो लेकिन यह भारत के लिए बहुत गर्व की बात है कि गोल्फ के खेल में पहली बार कोई महिला खिलाड़ी क्वालीफाई होकर चौथे तक पहुंची और भारत का नाम ऊंचा किया इसके साथ ही गोल्फ के खेल में भारत के उज्जवल भविष्य को दर्शाया।
अदिति अशोक इंस्टाग्राम (aditi ashok instagram)
FAQ :
Q : अदिति अशोक कौन सा खेल खेलती हैं ?
ANS : गोल्फ Golf
Q : अदिति अशोक की उम्र कितनी है ?
ANS : 24 साल
Q : अदिति अशोक के कोच Coach कौन है ?
ANS : बॉबी रंधावा
Q : अदिति अशोक के पिता कौन है ?
ANS : पंडित अशोक गुदलामनी
Q : अदिति अशोक की वर्ल्ड रैंकिंग कितनी है ?
ANS : 89
अन्य पोस्ट पढ़े :
1 – मीराबाई चानू का जीवन परिचय :
2 – रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम का जीवन परिचय :
3 – नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता का जीवन परिचय :
4 – भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया का जीवन परिचय :
5 – वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी का जीवन परिचय :