अथिया शेट्टी का जीवन परिचय, अभिनेत्री, जन्म, उम्र, परिवार, बॉयफ्रेंड, मूवीस, नेटवर्थ, हसबैंड, विवाह, माता, पिता, भाई, हाइट, शिक्षा, इंस्टाग्राम, करियर, इनकम (Athiya Shetty Biography in Hindi) (Actress, Birth, Age, Family, Boyfriend, Marriage, Movies, Net Worth, Husband, Mother, Father, Brother, Height, Education, Instagram, Career, Income)
अथिया शेट्टी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। वह मशहूर अभिनेता ‘‘सुनील शेट्टी” की बेटी हैं। उन्होंने रोमांटिक एक्शन फिल्म ”हीरो” से अपने करियर की शुरुआत की। जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला था। 20 दिसंबर 2021 को अथिया ने एक इंटरव्यू में बताया की उनके बारे में यह बात बहुत कम लोगो को पता होगा की बचपन में अथिया बहुत ही ज्यादा पतली थी। जिसकी वजह से कई बार उनका मजाक बनाया जाता था। उनको अपने बचपन में बॉडी सेमिंग का शिकार होना पड़ा था।
अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। अथिया शेट्टी एक हिंदू परिवार से हैं। अथिया के पिता का नाम ”सुनील शेट्टी” और माता का नाम ”मना शेट्टी” है। अथिया के भाई का नाम ”अहान शेट्टी” है। उनके पिता सुनील शेट्टी एक अभिनेता हैं। उनकी मां मना शेट्टी एक फैशन डिजाइनर और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अथिया का भाई अहान शेट्टी एक अभिनेता है।
उनके पिता तुलु भाषी बंट समुदाय से हैं और उनकी माँ का जन्म पंजाबी हिंदू माँ और एक गुजराती मुस्लिम पिता से हुआ था।
अथिया शेट्टी का जीवन परिचय
(Athiya Shetty Biography in Hindi)
नाम (Name) | अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) |
जन्म (Birth) | 5 नवंबर 1992 |
जन्म स्थान (Birth Place) | मुंबई, महाराष्ट्र |
गृहनगर (Home Town) | मुंबई, महाराष्ट्र |
उम्र (Age) | 29 वर्ष (2022) |
पेशा (Occupation) | बॉलीवुड अभिनेत्री |
हाइट (Height) | 1.73 मीटर (5 फीट 10 इंच) |
वेट (Weight) | 52 kg |
डेब्यू फिल्म (Film Debut) | हीरो (2015) |
स्कूल (School) | कैथेड्रल एंड जॉन केनन स्कूल, मुंबई अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई |
कॉलेज (College) | न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी, यूनाइटेड स्टेट्स |
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) | ग्रेजुएट (फिल्म मेकिंग एंड लिबरल आर्ट्स) |
हॉबी (Hobby) | डांसिंग ,फोटोग्राफी |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
कार कलेक्शन (Car Collection) | जैगवार XF, मर्सिडीज़ S Class SUV, ऑडी Q7 |
धर्म (Religion) | हिंदू |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
इनकम (Income) | सालाना 10 करोड़ से भी ज्यादा |
अथिया शेट्टी का परिवार (Athiya Shetty Family)
पिता (Father’s Name) | सुनील शेट्टी (अभिनेता) |
माता (Mother’s Name) | माना शेट्टी (फैशन डिजाइनर सामाजिक कार्यकर्ता) |
भाई (Brother) | अहान शेट्टी |
बहन (Sister) | कोई नहीं |
बॉयफ्रेंड (Boyfriend) | आदित्य भंडारी, ड्रेक (हॉलीवुड रैपर), के.एल राहुल (भारतीय क्रिकेटर) |
हसबैंड (Husband) | केएल राहुल (भारतीय क्रिकेटर) |
अथिया शेट्टी की शिक्षा (Athiya Shetty Education)
अथिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढाई पूरी करने के लिए उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे , मुंबई में दाखिला ले लिया। इसके बाद वह फिल्म निर्माण और उदार कला में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी चली गईं। अथिया ने अपने स्कूल के दिनों में खेल कूद जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वह फुटबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन जैसे खेल खेलती थीं और तैरने वाली टीम का भी हिस्सा थीं।
अथिया शेट्टी फिल्म करियर (Athiya Shetty Film Carrer)
अथिया का बचपन से ही अभिनय की ओर झुकाव था और वह अपनी माँ का सारंग लेती थी उसे साड़ी की तरह लपेटती थी और अपने कमरे में अकेले जाकर अभिनेत्रियों की नकल करती थी। अभिनेत्री बनने से पहले अथिया ने न्यूयॉर्क कैफे में इंटीरियर डिजाइनर, फैशन डिजाइनर, शेफ, आर्किटेक्ट और वेट्रेस के रूप में काम किया।
आथिया को एक्टिंग के अलावा डांसिंग का भी बेहद शौक है। उन्होंने अपनी डांसिंग को और अच्छा करने के लिए फिल्म जगत के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा से ट्रेनिंग ली है।
अथिया ने वर्ष 2015 में बॉलीवुड फिल्म “हीरो” से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने ‘राधा माथुर’ की भूमिका निभाई। इस फिल्म में इनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे ”सूरज पंचोली” भी थे। सूरज पंचोली के करियर की भी ये पहली फिल्म थी। दोनों अभिनेता एवं अभिनेत्री को सलमान खान फिल्म प्रॉडकशन के द्वारा लांच किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।
इनकी पहली फिल्म के रिलीज होने के 2 साल के बाद उन्होंने अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “मुबारकां” में अभिनय किया। उनकी यह फिल्म बड़ी हिट थी और इसमें इन्होंने अपनी एक्टिंग के लिए तारीफे बटोरी।
वर्ष 2018 में उन्होंने फिल्म “नवाबजादे” में ‘तेरे नाल नाचना’ गीत पर एक नृत्य प्रदर्शन किया। उसी वर्ष अथिया को बॉलीवुड फिल्म “मोतीचूर चकनाचूर” में ‘अनीता’ की भूमिका मिली जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे, जो 15 नवंबर 2019 को रिलीज़ हुई।
अथिया फुटबॉलर अफशान आशिक की बायोपिक फिल्म ”होप सोलो” में दिखाई देने के लिए तैयार हैं। जहां वह मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाती नजर आएंगी। अभिनय के अलावा वह मेबेलिन न्यूयॉर्क की भारतीय फ्रेंचाइजी की ब्रांड एंबेसडर बनी हुई हैं। अथिया कॉस्मोपॉलिटन, फेमिना, वर्व, वोग, हैलो और कई अन्य हाई-प्रोफाइल मैगज़ीन कवर के भारतीय संस्करण में दिखाई दीं।
अथिया शेट्टी के पुरस्कार/अवॉर्ड्स (Athiya Shetty Awards)
- 2015 में फेस टू वाच आउट फॉर, श्रेणी में वोग ब्यूटी अवार्ड।
- 2015 में सूरज पंचोली के साथ “वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी” के लिए स्टारडस्ट अवार्ड।
- बेस्ट फीमेल डेब्यू (महिला) – 2015 के लिए दादा साहब फाल्के उत्कृष्टता पुरस्कार
- 2016 में प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड फॉर मोस्ट प्रॉमिसिंग डेब्यू जोड़ी सूरज पंचोली के साथ साझा किया।
- 2016 में सूरज पंचोली के साथ सबसे हॉट जोड़ी के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार।
अथिया शेट्टी फिल्म (Athiya Shetty film)
वर्ष | फिल्म | भूमिका |
2015 | हीरो | राधा माथुर |
2017 | मुबारका | बिंकल संधू |
2018 | नवाबजादे | स्वयं |
2019 | मोतीचूर चकनाचूर | अनीता “अनी” अवस्थी |
अथिया शेट्टी विवाह (Athiya Shetty Wedding)
लगभग 4 वर्षों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अथिया ने भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल से 23 जनवरी को शादी कर ली। उन्होंने अपने पिता के खंडाला स्थित फार्महाउस में विवाह की सभी रस्में अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के बीच पूरी की।

अथिया शेट्टी फोटो (Athiya Shetty photo)


अथिया शेट्टी नेट वर्थ (Athiya Shetty Net Worth)
इनकी नेट वर्थ 4 मिलियन डॉलर के लगभग है, जो भारतीय रुपए में 29 करोड़ के लगभग है। इनकी मंथली इनकम 80 लाख से ज्यादा है और यह सालाना 10 करोड़ से भी ज्यादा कमा लेती हैं।
अथिया शेट्टी इंस्टाग्राम (Athiya Shetty Instagram)
सोशल मीडिया (Social media)
Click Here | |
Click Here |
FAQ :
Q : अथिया शेट्टी के बॉय फ्रेंड का नाम क्या है ?
Ans : अथिया शेट्टी के बॉय फ्रेंड का नाम केएल राहुल है, जो एक भारतीय क्रिकेटर है।
Q : अथिया शेट्टी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Ans : अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था।
Q : अथिया शेट्टी के पिता कौन है ?
Ans : अथिया शेट्टी के पिता का नाम सुनील शेट्टी है, जो मशहूर अभिनेता हैं।
Q : अथिया शेट्टी के हस्बैंड का नाम क्या है ?
Ans : केएल राहुल (भारतीय क्रिकेटर)
Q : अथिया शेट्टी की उम्र कितनी है ?
Ans : 29 वर्ष (2022)
Q : अथिया शेट्टी की हाइट कितनी है ?
Ans : 1.73 मीटर (5 फीट 10 इंच)
Q : सुनील शेट्टी की बेटी का नाम क्या है ?
Ans : अथिया शेट्टी
Q : अथिया शेट्टी की फैमिली कौन है ?
Ans : अथिया के पिता का नाम ”सुनील शेट्टी” और माता का नाम ”मना शेट्टी” है। अथिया के भाई का नाम ”अहान शेट्टी” है।
अन्य पोस्ट पढ़े :
useful information sir
Duare Sarkar (Anushka Shetty Net Worth)